Posts

मालदेवता में नदी के बीच फंसे युवकों को एस डी आर एफ ने बची जान

Image
 देहरादून – कल सोमवार रात्रिकालीन सिटी कंट्रोल रूम ने एस डी आर एफ को सूचित किया की केसरवाला, मालदेवता पुलिस चौकी क्षेत्र में पांच युवक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंस गए है। घटना की जानकारी मिलते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम त्वरित कार्यवाही को मोके पर पहुँची। घटनास्थल पर 05 युवक जो कि पिकनिक मनाने आये हुए थे, नदी के किनारे बैठे हुए थे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे सब वही पर फंस गए, नदी को स्वयं पार करना भी उनके लिए संभव नही था। रेस्क्यू टीम द्वारा आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। सर्वप्रथम एक रोप को नदी के इस छोर से उस छोर पर बांधा गया तथा लाइफ जैकेट को युवकों तक पहुँचाया गया।  एस डी आर एफ टीम की कड़ी मशक्कत के बाद पांचों युवकों को सकुशल किनारे निकाल लिया गया। युवकों में गौतम कुमार पुत्र रामकिशन, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- ईश्वर विहार, रायपुर, देहरादून। कोशिन्द्र पुत्र बलजीत सिंह, 23 वर्ष, हाल निवासी- मंदाकिनी विहार, रायपुर। प्रवीण सिंह पुत्र सोमपाल, 28 वर्ष, निकट रायपुर थाना काली मंदिर, देहरादून। सोकिम कुमार पुत्र सोमपाल, 30 वर्ष...

पीड़िता का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइड में डालने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

Image
    देहरादून – सेलाकुई थाने में कल रविवार को पीड़िता ने तहरीर दी कि संतो विश्वास नाम के लडके ने पीड़िता की नहाते समय न्यूड वीडियो बना कर वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने की धमकी देकर वादिनी पर दबाव बनाकर जोर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने व शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर वादिनी को ब्लैकमेल कर  वीडियो को डिलीट करने के लिये पीडिता से 70,000/- रुपये लेने और अभियुक्त की जरूरतो को पूर्ण न करने पर वादनी के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने  पर थाना सेलाकुई पर  अभियुक्त संतो विश्वास के विरुद्द सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया,गठित टीम ने आज सोमवार को अभियोग में वांछित अभियुक्त संतो विश्वास निवासी कालोनी सुभाष पुल्ली बटाला थाना व जिला हावडा पश्चिम बंगाल हाल- डी ब्लॉक गेट नंबर 5 स्वरूप विहार एक्सटेंशन कादिरपुर नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र 26 वर्ष  को राजारोड से गिरफ्तार किया।

कोटद्वार में तीन दिन से लापता तीन किशोर की मिली लाश

Image
कोटद्वार – तीन दिन पहले कोटद्वार थाने ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया कि दुगड्डा पेट्रोल पंप क्षेत्र में 03 युवक एक स्कूटी पर सवार होकर घूमने निकले थे, जिनके बाद से न तो उनसे कोई संपर्क हो पाया है और न ही उनकी कोई सूचना मिल पाई है। आसपास के क्षेत्रों में पता करने पर मालूम हुआ कि तीनों युवकों को झूला पूल स्टेडियम के पास नदी के किनारे देखा गया था। जिस पर उनके नदी में डूबने की संभावना पर उनकी सर्चिंग के लिए एस डी आर एफटीम की सहायता मांगी गई। सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर एस डी आर एफ टीम द्वारा नदी किनारे संभावित स्थानों पर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। प्रातः एस डी आर एफ टीम द्वारा पांचवे मील के पास नदी  से 03 किशोरों के शवों को बरामद किया,जो पूर्व से लापता थे। एस डी आर एफ टीम द्वारा तीनों शवों को रोप की सहायता से लगभग 200 मीटर नदी से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। आर्यन पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 16 वर्ष, निवासी- गोविंद नगर कोटद्वार। दीपक पुत्र कृष्ण कुमार उम्र 13 वर्ष, बीहड़ बिजनो...

ग्रेड पे के लिए पुलिस जवानों की मांग का मुख्यमंत्री ने किया समाधान

Image
देहरादून –  लंबे समय से ग्रेड पे के लिए पुलिस के जवानों की मांग चली आ रही थी, और इसी क्रम में सिपाहियों के परिजनों ने भी लंबे समय तक आंदोलन धरने प्रदर्शन करते रहे। इसी में लगभग 2 से 3 सिपाहियों को भी सस्पेंड किया गया था। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा सब समाधान निकाला गया है।पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा।अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के ऊपर खुशी जाहिर की है। अशोक कुमार ने कहा कि उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना को नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आए...

जंगलचट्टी में घास काट रहे युवक का पैर फिसलने से हुआ घायल

Image
 रुद्रप्रयाग –   थाना सोनप्रयाग ने एस डी आर एफ  को सूचित किया गया कि जंगलचट्टी में एक नेपाली युवक गिरने से घायल हो गया है। उस व्यक्ति को खोजने के लिए एसडीआरएफ की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही  रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।यह युवक पहाड़ी पर चढ़कर घास काट रहा था। जहाँ उसका पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा और बुरी तरह चोटिल हो गया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर तत्काल  सुमित थापा उम्र -18 वर्ष  को प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके उपरांत स्ट्रैचर के माध्यम से गौरीकुंड पहुँचाकर अग्रिम उपचार के लिए वाहन द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।  

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की

Image
पिथौरागढ़ – शनिवार सुबह बादल फटने की वजह से महाकाली नदी ने जल तांडव मचाया और भारत नेपाल सीमा से सटे घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। महाकाली नदी का पानी नदी से लगे घरों में घुस गया जिसमे तकरीबन 12 से 14 लोगों के घर जलमग्न भी हो गए।  धारचूला में काली नदी का जलस्तर बढ़ने से ब्यास नगर खटोली गाँव में आसपास के कई मकान इसकी जद में आ गए है।एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए डूबी हुई महिला पशुपति देवी उम्र -65 वर्ष पत्नी मान बहादुर का शव बरामद किया। और वही कई घायल और एक महिला की मौत भी हो गई। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के खोतिला क्षेत्र (धारचूला) में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया गया। मुख्यमंत्री के पुष्कर सिंह धामी के साथ सांसद अजय टम्टा और धारचूला विधायक हरीश धामी साथ रहे वही विधायक ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना करवाया। वही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा  प्रभावित लोगों से भी मुलाकात कर आश्वासन दिया की प्रदे...

बचेलिखाल में ट्रक खाई में गिरा एक की मौत एक घायल

Image
 टिहरी –  पुलिस चौकी बचेलीखाल ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि एक कोलतार का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे 02 लोग सवार है। सूचना पर HC सुरेश प्रसाद  रेसक्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर घायल राजकुमार पुत्र नरेंद्र कुंतल, निवासी- भरतपुर, राजस्थान को निकालकर अस्पताल पहुँचाया व एक  मृतक अजय पुत्र प्रह्लाद सिंह, निवासी मथुरा, UP को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया।