Posts

शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन  की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि  पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान से समाज हमेशा प्रेरित होगा। उन्होंने 'शिक्षक दिवस' की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

पहाड़ी से गिरी जेसीबी में फंसे दो घायलों को पुलिस ने निकाला

Image
 देहरादून – विकासनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हथियारी से आगे 2 किलोमीटर भलेर रोड पर एक जेसीबी दुर्घटना ग्रस्त हो गई है, जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा चौकी प्रभारी डाकपत्थर को घटना स्थल पर तुरन्त पहुंचने व आवश्यक कार्यवाही को चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन सिंह गुसाईं का0 रविंद्र चौहान व फायर सर्विस LFM  रामशंकर की टीम अपने आवश्यक उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा की जेसीबी रोड से करीब 100 मीटर की दूरी पर गहरी  खाई में गिरकर हल्की पेड़ पर अटकी हुई थी, जिसके अंदर 2 व्यक्ति सुभाष पुत्र सत्यपाल निवासी आदूवाला जूडली थाना विकासनगर और जेसीबी ऑपरेटर नितेश कुमार s/o मित्तर निवासी आदुवाला थाना विकासनगर जनपद देहरादून बुरी तरह फंसे हुए थे, पुलिस द्वारा जेसीबी और गहरी खाई में न गिरे इसके लिए ग्रामीणों की मदद से जेसीबी को कही रस्सों से बांधा गया तथा घायलों को सकुशल निकालने के लिए गैस कटर से जेसीबी के पार्ट को काटकर और जेसीबी के नीचे खुदाई कर दोनों घायलों को निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। जेसीबी चालक द्वा...

मुझे याद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ना मैं खाऊंगा ना खाने दूंगा- विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी

Image
 देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उत्तराखण्ड विधान प्रदेश का सर्वोच्च सदन है, इसकी गरिमा को बनाये व बचाये रखना मेरा दायित्व ही नहीं मेरा कर्तव्य भी है।एक बात मैं स्पष्ट रूप से प्रदेशवासियों को और खासतौर पर उत्तराखण्ड के युवा वर्ग को कहना चाहूँगी, वह आश्वस्त रहें, मैं किसी को भी निराश नहीं करूँगी, सबके साथ न्याय होगा। मेरे लिये सदन की गरिमा से ऊपर कुछ भी नहीं है इसको बनाए रखने के लिये कितने ही कठोर व कड़वे निर्णय लेने हों, मैं पीछे नहीं हटूंगी। विधान सभा परिसर लोकतन्त्र का मंदिर है। अध्यक्ष होने के नाते किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं अनुशासनहीनता मुझे स्वीकार्य नहीं है। विधान सभा व प्रदेश के हित में मुझे जितने भी रिफॉर्म्स विधान सभा में करने पडें मैं उसके लिये तैयार हूँ । मेरे सार्वजनिक जीवन की शुरूआत प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर हुई। मुझे याद है उन्होंने कहा था "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा" इसी ध्येय को मैंने भी अपने जीवन में उतारा है।मीडिया व अन्य विभिन्न स्रो...

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने सचिव के कमरे को सील करवाया

Image
  देहरादून- विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी विदेश दौरे के बाद आज जैसे ही देहरादून पहुंची उन्होंने सबसे पहले विधानसभा में एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया और उसमें पत्रकारों को संबोधित करने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को कहा कि उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। सबके साथ न्याय होगा विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते मुझे किसी भी प्रकार की अनियमितता और भ्रष्टाचार  बर्दाश्त नहीं होगा।  उत्तराखंड विधानसभा की गरिमा को बचाये रखना उनका कर्तव्य है, साथ ही अध्यक्ष रितु खंडूरी ने विधानसभा भर्ती घोटाले की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष ने सचिव पर बड़ी कार्रवाई करते हुए  सचिव मुकेश सिंघल 1 माह के अवकाश पर रहेंगे। और कमेटी की पूछताछ में सहयोग भी करेंगे सचिव मुकेश कुमार सिंघल के कक्ष को भी सील करवा दिया है, और सील होती हुई प्रक्रिया में स्वयं वहां खड़ी रहकर उन्होंने यह सारे  प्रक्रिया को अपने सामने करवाया है।  तथा कमेटी अपनी जांच को 1 माह के भीतर अध्यक्ष को सौपे की इसके बाद आगे की कार्रवाई पर नि...

एम जी हेक्टर कार गहरी खाई में गिरी दो लापता

Image
 उत्तरकाशी-  पुरोला थाने से एस डी आर एफ को सूचना मिली की पुरोला में बर्नीगाड के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम तत्काल,उप निरीशक निरिंजन बर्थवाल  रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए।घटनास्थल पहुँचकर देखा की तहसील बड़कोट अन्तर्गत NH-123 पर स्थान चामी से लगभग 200 मीटर पीछे बर्निगाड के पास एक MG हेक्टर वाहन संख्या-यू0के0-07-एफ0सी-1215 जो रोड़ से लगभग 300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए  रोप   से खाई मैं उतरकर कार तक पहुंच बनाई व एक व्यक्ति को घायल अवस्था खाई से निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया व तुरन्त 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया। दो व्यक्ति लापता है जिनकी सर्चिंग की जा रही है।एस डी आर एफ टीम  खोजबीन कर रही है। इसके अतिरिक्त उक्त लापता व्यक्तियों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से डीप डाइविंग टीम घटना स्थल को रवाना हुयी है।

दून-1 ऐप’ मोबाइल एप्लीकेशन में किसी भी प्रकार की समस्या होनें पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें

Image
देहरादून –  दून स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका ने  डी०आई०सी०सी०सी० का निरिक्षण किया गया। निरिक्षण में सीईओ द्वारा विशेष रूप डी०आई०सी०सी०सी० के अंर्तगत बनाये गए ‘दून-1 ऐप’ मोबाइल एप्लीकेशन की समीक्षा की गयी। ज्ञातव्य है कि‘दून-1 ऐप’ मोबाइल एप्लीकेशन अंतर्गत  मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली, सूचना का अधिकार, बैठक प्रबंधन, एंव शहर में कूड़ा उठाने की समस्या से लेकर उसके निस्तारण का इसी ऐप के माध्यम से प्रबंधन किया गया है। इस वेब पोर्टल के अन्तर्गत निम्न सुविधाएं हैं -सिटीजन पोर्टल व सिटीजन मोबाईल ऐप इसके अन्तर्गत नागरिकों के लिए सिटीजन पोर्टल व मोबाईल एप्प में प्रत्येक नागरिक अपने प्रमाणपत्रों के साथ अपना निजी अकाउन्ट बना सकते हैं, इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी विभाग, संस्थान आदि से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या होनें पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी जा सकते हैं, नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आर0टी0आई0 दर्ज करायी जा सकती है, नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों यथा जल संस्थान, पेयजल निगम, बिजली विभाग, आर0टी0ओ0, नगर निगम आदि को उनके द्वारा दी जाने व...

अभाविप ने कार्यकर्ताओं भ्रष्टाचारियों का पुतला फूंक

Image
देहरादून –  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  महानगर देहरादून क कार्यकर्ताओं ने डीएवी चौक पर यूके एस एस एस सी व विधानसभा भर्ती की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सक्त कार्यवाही की मांग के लिए नारेबाजी व प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रान्त सह संगठन मंत्री विक्रम फर्स्वाण  ने कहा कि उत्तराखंड में यूके एस एस एस सीव विधानसभा नियुक्तियों में गंभीर भ्रष्टाचार और घोटालें की शिकायतें पाई जाना दुर्भाग्यपूर्ण विद्यार्थी परिषद् आज पूरे प्रदेश भर में भ्रष्टाचारीयों का पुतला दहन किया तथा राज्य सरकार से पूरे प्रकरण की  CBI जांच की मांग करती हैं,   वर्तमान में उत्तराखंड राज्य की सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार के मामले आ रहे हैं यह विषय हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है, युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन धनबल से अयोग्य अभ्यर्थी नौकरियां पा रहे है ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP भ्रष्टाचार के इस मुद्दे को लेकर यह मांग करती है कि इसकी निष्पक्ष CBI जांच करके जो दोषी पाए जाते हैं, उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए, अन्यथा प्रदेशव्यापी उग्र आंदो...