Posts

एम जी हेक्टर कार गहरी खाई में गिरी दो लापता

Image
 उत्तरकाशी-  पुरोला थाने से एस डी आर एफ को सूचना मिली की पुरोला में बर्नीगाड के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम तत्काल,उप निरीशक निरिंजन बर्थवाल  रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए।घटनास्थल पहुँचकर देखा की तहसील बड़कोट अन्तर्गत NH-123 पर स्थान चामी से लगभग 200 मीटर पीछे बर्निगाड के पास एक MG हेक्टर वाहन संख्या-यू0के0-07-एफ0सी-1215 जो रोड़ से लगभग 300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए  रोप   से खाई मैं उतरकर कार तक पहुंच बनाई व एक व्यक्ति को घायल अवस्था खाई से निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया व तुरन्त 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया। दो व्यक्ति लापता है जिनकी सर्चिंग की जा रही है।एस डी आर एफ टीम  खोजबीन कर रही है। इसके अतिरिक्त उक्त लापता व्यक्तियों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से डीप डाइविंग टीम घटना स्थल को रवाना हुयी है।

दून-1 ऐप’ मोबाइल एप्लीकेशन में किसी भी प्रकार की समस्या होनें पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें

Image
देहरादून –  दून स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका ने  डी०आई०सी०सी०सी० का निरिक्षण किया गया। निरिक्षण में सीईओ द्वारा विशेष रूप डी०आई०सी०सी०सी० के अंर्तगत बनाये गए ‘दून-1 ऐप’ मोबाइल एप्लीकेशन की समीक्षा की गयी। ज्ञातव्य है कि‘दून-1 ऐप’ मोबाइल एप्लीकेशन अंतर्गत  मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली, सूचना का अधिकार, बैठक प्रबंधन, एंव शहर में कूड़ा उठाने की समस्या से लेकर उसके निस्तारण का इसी ऐप के माध्यम से प्रबंधन किया गया है। इस वेब पोर्टल के अन्तर्गत निम्न सुविधाएं हैं -सिटीजन पोर्टल व सिटीजन मोबाईल ऐप इसके अन्तर्गत नागरिकों के लिए सिटीजन पोर्टल व मोबाईल एप्प में प्रत्येक नागरिक अपने प्रमाणपत्रों के साथ अपना निजी अकाउन्ट बना सकते हैं, इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी विभाग, संस्थान आदि से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या होनें पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी जा सकते हैं, नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आर0टी0आई0 दर्ज करायी जा सकती है, नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों यथा जल संस्थान, पेयजल निगम, बिजली विभाग, आर0टी0ओ0, नगर निगम आदि को उनके द्वारा दी जाने व...

अभाविप ने कार्यकर्ताओं भ्रष्टाचारियों का पुतला फूंक

Image
देहरादून –  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  महानगर देहरादून क कार्यकर्ताओं ने डीएवी चौक पर यूके एस एस एस सी व विधानसभा भर्ती की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सक्त कार्यवाही की मांग के लिए नारेबाजी व प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रान्त सह संगठन मंत्री विक्रम फर्स्वाण  ने कहा कि उत्तराखंड में यूके एस एस एस सीव विधानसभा नियुक्तियों में गंभीर भ्रष्टाचार और घोटालें की शिकायतें पाई जाना दुर्भाग्यपूर्ण विद्यार्थी परिषद् आज पूरे प्रदेश भर में भ्रष्टाचारीयों का पुतला दहन किया तथा राज्य सरकार से पूरे प्रकरण की  CBI जांच की मांग करती हैं,   वर्तमान में उत्तराखंड राज्य की सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार के मामले आ रहे हैं यह विषय हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है, युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन धनबल से अयोग्य अभ्यर्थी नौकरियां पा रहे है ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP भ्रष्टाचार के इस मुद्दे को लेकर यह मांग करती है कि इसकी निष्पक्ष CBI जांच करके जो दोषी पाए जाते हैं, उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए, अन्यथा प्रदेशव्यापी उग्र आंदो...

मुख्यमंत्री ने मसूरी गोली कांड के शहीदो को श्रद्धांजलि दी

Image
 मसूरी –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोली कांड के शहीदो को शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने के लिए 10 साल का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा, तब तक सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी में गढ़वाल सभा के भवन निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, इसके लिए और धनराशि की आवश्यकता होगी, तो वह दी जायेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से राज्य आन्दोलनकारियों का चित्रण हो इसकी व्यवस्था की जायेगी। जिससे राज्य के युवाओं को राज्य आन्दोलनकारियों की वीरगाथाओं को दिख...

मसूरी, सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी वर्षा के ऍलर्ट पर यहां के स्कूल बंद रहेंगे

Image
 देहरादून – डॉ मुकुल कुमार सती मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून ने खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर ,रायपुर / उप शिक्षा अधिकारी सहसपुर ,रायपुर को अवगत कराया है की मसूरी, सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी वर्षा के ऍलर्ट को दृष्टिगत रखते हुए। यह  निदेश हुआ हैं कि 02-09-2022 यानी शुक्रवार को मसूरी/ सहस्त्रधारा क्षेत्र से लगे हुए समस्त विद्यालयों को छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बंद रखा जाएगा।अतः उक्त के क्रम में इनको निर्देशित किया जाता है कि उक्त सूचना से अपने अधीनस्थ कक्षा 1 से 12 तक के राजकीय, अशासकीय एवं  निजी विदयालयों को अवगत कराना सुनिश्चित करें..।

मुख्यमंत्री जी कैसे रुकेगा पलायन जब उत्तराखंड में ऐसे ही होंगे भर्ती घोटाले !

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री कैसे रुकेगा पलायन जब उत्तराखंड में ऐसे ही होंगे भर्ती घोटाले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है की उत्तराखंड में पलायन रोकथाम योजना प्रारम्भ की गई है। लेकिन जिस प्रकार से अभी हालिया के कुछ दिनों में यूके एसएसएससी और विधानसभा भर्ती घोटाला खुलकर सामने आया है। उससे उत्तराखंड के युवकों का मनोबल टूटा है और सड़कों पर आक्रोशित हो रखे हैं तो वहीं विधानसभा के आगे सड़क पर ही धरने पर बैठ कर अपनी प्रमाणपत्रों को फाड़ रहे हैं। तो वही बाहरी प्रदेशों से उत्तराखंड में कितनी भर्ती हो चुकी है? और अब युवक हताश और निराश हैं। मगर मुख्यमंत्री का कहना है कि हम लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।  इसके साथ ही उत्तराखंडवासियों को स्वरोजगार के लिए ऋण हेतु अनावश्यक चक्कर न काटने पड़े, इसका भी समाधान किया जा रहा है।सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड की भौगोलिक विषमता के आधार पर योजना बनाई जाए, जिससे अधिकतम लोग योजना का लाभ उठा सके। इसके लिए नीति आयोग व क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी चर्चा हुई है।   लेकिन मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि राज्य में भर्तियों में जो भी घपले सामने...

गहरी खाई में गिरी कार दो की मौत

Image
 देहरादून- थाना कालसी ने एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई की एक वाहन कालसी कोठी इच्छाड़ी  में लगभग 150 मीटर गहरी खाई में वाहन गिर गया है। सूचना प्राप्त होने पर एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर रोप के माध्यम से गहरी खाई में उतर वाहन (वाहन संख्या HP 08A 3768) तक पहुंच बनायीं व तीन शवों को वाहन से बाहर निकालकर स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाला गया। तीनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।मृतक दिलशाद पुत्र  इब्राहिम निवासी नेखा, हि०प्र०. उम्र लगभग - 24वर्ष,पमिश  पुत्र रामानंद निवासी  डकोली, हिमांचल प्रदेश ,उम्र 34वर्ष,तीसरे व्यक्ति की अभी पहचान नही हो पाई है।