Posts

सी एम की आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @ 25 की परिकल्पना

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड @ 25- आदर्श चम्पावत अन्तर्गत प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार भारत सरकार, हैस्को, यू-कॉस्ट एवं अन्य विषय विशेषज्ञों के साथ‘ हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र’ विचार मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भारत, सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, वैज्ञानिक सचिव प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. परविन्दर मैनी, डीजी यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड केवल एक पर्वतीय राज्य ही नहीं, यह हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र का एक अभिन्न अंग भी है। उत्तराखण्ड के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विषय विशेषज्ञों के साथ विचारों की श्रृंखला बोधिसत्व कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके तहत नीति आयोग के तत्कालीन उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार एवं भारत सरकार के तत्कालीन प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के विजय राघवन और कई प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों की उपस्थिति में आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @  25 की परिकल्पना की गई। 2025 में उत्तराख...

सोंग नदी में मिला अज्ञात पुरुष शव बरामद

Image
 देहरादून–  थाना रायवाला ने टीम को सूचित किया गया कि सोंग नदी, रायवाला में टापू के पास एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।   सूचना पर ढालवाला से इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के एस डी आर एफ टीम अपने रेस्क्यु उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।रेस्क्यू टीम द्वारा सोंग नदी में राफ्ट की सहायता से एक पुरुष के शव को किनारे लाया गया। जिसके उपरांत शव को बॉडी बैग द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। शव की शिनाख्त हेतु आसपास के संबंधित थानों को सूचित कर दिया गया है। 

आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से वनाग्नि पर की चर्चा

Image
 देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने आपसी सहयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत करते हुए उत्तराखण्ड के विश्वविद्यालयों के शैक्षिक भ्रमण, तकनीकी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स के क्षेत्र में शोध एवं अध्ययन पर साझी रणनीति तैयार करने पर बात की। राज्यपाल ने बताया कि उत्तराखंड की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के रूप में बेहतर कार्य कर रही हैं। उत्तराखंड की महिला स्वयं सहायता समूह के लिए ऑस्ट्रेलिया में इस तरह के क्षेत्र में हो रहे अच्छे कार्यों के विषय मे अनुभव प्राप्त करने की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया भ्रमण कार्यक्रम बनाए जा सकते हैं। राज्यपाल ने बताया कि उत्तराखंड में ऑर्गेनिक एवं नेचुरल फार्मिंग, मेडिसिनल(औषधीय) पौधों, ऐरोमेटिक(सगंध) पौधों, मशरूम की खेती को बढ़ावा देने और योगा एवं आयुर्वेद में समन्वय एवं सहयोग की सम्भावनाएँ है जिस पर साझा कार्य किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में पर...

सिलेंडर से गैस हुई लीक कई प्रभावित,राहत व बचाव कार्य जारी

Image
उधमसिंहनगर – आपदा कंट्रोल रूम रुद्रपुर, जनपद उधमसिंहनगर से एस डी आर एफ को सूचना प्राप्त हुई की आजाद नगर ट्रांजिट कैंप में गैस रिसाव हो रहा है। एसडीआरएफ की आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ टीम  ने निरीक्षक बालम सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। टीम की त्वरित कार्यवाही से किसी प्रकार की जनहानि नही हो पाई। निरीक्षक बालम सिंह बजेली द्वारा बताया कि उक्त सिलेंडर 45 से 50 लीटर का था ,जिसका पाइप कट जाने से गैस रिसाव हो रहा था । उक्त सिलेंडर को जंगल में ले जाया गया है। कोई जनहानि नहीं है।    

देखिए वीडियो में कैसे गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा में नदी पार कराया गया अत्याधुनिक हेली सेवा से

Image
 टिहरी –पहाड़ों से पहाड़ वासियों का पलायन शहरों की तरफ क्यों नहीं हो जब उन्हें परेशानी के समय उचित स्वास्थ्य सेवा ना मिल पाए तो। उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून से लगे हुए टिहरी जनपद के सीतापुर क्षेत्र में आज एक गर्भवती महिला को गर्भपीड़ा हुई तो उसे अस्पताल पहुंचने के लिए नदी को पार कर ना था मगर नदी पर पुल ना होने की वजह से एसडीआरएफ ने रस्सियों के सहारे से गर्भवती महिला को नदी पार कराया।  जबकि कुछ समय पहले ऋषिकेश एम्स अस्पताल में हेली एंबुलेंस का उद्घाटन किया गया था।और कहा गया था कि पहाड़ों में विकट परिस्थिति में यह  हेली एंबुलेंस वहां के लोगों को समय पर अस्पताल में पहुंचाया जा सकेगा। पहाड़ का दुर्भाग्य है कि जब से उत्तर प्रदेश से पृथक होकर उत्तराखंड का राज्य का गठन हुआ है तभी से अक्सर पहाड़ों में ऐसी कई घटनाएं घटित हो रखी है जिनमें बीमार व्यक्ति या मरीज को कभी पालकी में कभी कुर्सी से कभी पीठ पर लादकर शहरों की तरफ इलाज करवाने को मजबूर होते हैं पहाड़ वासी पहाड़ों की बरसात के मौसम में बेहाल सड़कें पहाड़ के लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर देती है और अगर कभी ऐसी स्थिति ...

भर्ती परीक्षा पास करने वाले युवाओं ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

Image
 देहरादून – अपनी मेहनत से भर्ती परीक्षा पास करने वाले युवाओं ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा।उत्तराखंड राज्य में पेपर लीक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक के बात एक भर्ती घोटाले का मामला सामने आया है जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमाम भर्तियों में हुए धधली और घोटाले को लेकर पहले ही जांच के आदेश दे चुके हैं। तो वहीं, तमाम भर्तियों में हुए घोटाले और घोटालों की जांच को लेकर युवाओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।  दरअसल, परीक्षा एग्जाम दे चुके तमाम युवाओं ने आज देहरादून के गांधी पार्क पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से मांग किया कि भर्ती घोटाले की जांच तो चल रही है लेकिन जिन छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से परीक्षा को पास किया है उन युवाओं को नौकरी दिया जाना चाहिए। 

रानीपोखरी में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के 5 सदस्यों की नृशंस हत्या

Image
देहरादून – थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई की नागाघेर रानी पोखरी में एक व्यक्ति द्वारा अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला रेत कर हत्या कर दी है। सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते थानाध्यक्ष रानीपोखरी मय पुलिस बल मौके पर पहुँचे।   घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से घटना में प्रयुक्त किए गए आलाकत्ल चाकू को बरामद किया गया है। रानी पोखरी क्षेत्र में हुई  घटना में आरोपी महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश  द्वारा अपनी माता, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की गई है।घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है मृतक बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माताजी), नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी), अपर्णा, उम्र 13 वर्ष ( पुत्री),अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री),स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री)।