Posts

एटीएम बदलकर ठगी करने वाला 17 एटीएम के साथ गिरफ्तार

Image
 देहरादून–विकासनगर — संजय शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी शिवपुरी डाकपत्थर ने चौकी डाकपत्थर पर 26 मई 22 को  उसकी पत्नी का किसी अज्ञात आदमी ने धोखाधडी से ATM बदल कर 50000/- रुपये निकाल लिये। वही 20 अगस्त 22 को सुनील कुमार निवासी कल्याण पुर विकासनगर ने थाने आकर एक लिखित तहरीर देकर बताया  कि अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी से एसबीआई का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 90,000/- रुपये  निकाल लिए है।जिस पर धारा 420 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने संभावित स्थानों  बरोटीवाला चौक, विकासनगर बाजार, बाबूगढ़ चौक, हरबर्टपुर ,कुल्हाल बॉर्डर ,डाकपत्थर, डाकपत्थर बैराज बॉर्डर जनपद सीमावर्ती थानों पर चेकिंग को गठित की। मुखबीर तन्त्र को सक्रिय किया एंव घटना स्थल और आसपास के लगभग 100 -120 CCTV कैमरो को देखा व मुखबीर की सूचना पर  20 अगस्त22 को पावर हाउस ढकरानी के पास से अभि0 अरुण कुमार पुत्र केहर सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी गलिरा रोड उत्तराखंड कॉलोनी थाना सदर सहारनपुर उत्तर प्रदेश को 17 एटीएम कार्ड विभिन्न बैको के व घटना में प्रयुक्त कार सख्या DL8CU 6529 RITZ  के साथ...

गौरीकुंड के पास खाई में गिरा व्यक्ति

Image
 सोनप्रयाग – एस डी आर एफ को थाना सोनप्रयाग से सूचना मिली की गौरीकुंड के आसपास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। इस सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट सोनप्रयाग से रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर करण सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एस डी आर एफ टीम ने व्यक्ति को 150 मीटर गहरी खाई से घायल अवस्था मे  रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से उसको अस्पताल भिजवाया गया।यह व्यक्ति यात्रा मार्ग पर कण्डी से यात्रियों को लाने,ले जाने का कार्य करता है।अचानक पहाड़ से गिरे पत्थर से वह, गहरी खाई में गिर गया था।घायल तोप बहादुर S/O नरदीप बहादुर उम्र 34 वर्ष।

बारिश कम होने पर लोगों ने अपने घरों का समान मलबे में ढूंढते

Image
देहरादून – शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । सरखेत गांव में रात को बादल फटने की घटना से मालदेवता में अवस्थित रिजोर्ट में 06 टैन्ट बहने, सरखेत में 25 मकान एवं प्राथमिक विद्यालय भवन एवं 06 दुकाने क्षतिग्रस्त हुई। बारिश जब कुछ कम हुई तो लोगों ने अपने घरों का समान मलबे के नीचे से ढूंढना शुरू किया वहीं कुछ युवकों ने अपनी बाइकों को कीचड़ से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भी पहुंचाया। सौड़ा सरोली में सौंग नदी पुल का एक हिस्सा ढहने से 02 लोग लापता है। तथा भैंसवाड़ गांव के मुसनीवाला खाला के पास अतिवृष्टि के कारण मलवा आने  से 03 व्यक्ति घायल तथा 05 व्यक्ति लापता है। घायलों को एयरिलिफ्ट करते हुए मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसी प्रकार सौंग नदी के पुल की चपेट में आने वाली 01 कार जिसमें 5 लोग सवार थे। सभी को बचा लिया गया है तथा उनका उपचार हिमालयन हाॅस्पिटल जौलीग्रान्ट में चल रहा है। उपरोक्त अतिवृष्टि से जनपद में 8 लोग घायल जिनका उपचार चल रहा है तथा 7 लोग अभी लापता है जिनकी खोजबीन हेतु रेस्क्यू चल रहा है। तथा कुल 28 प...

मुख्यमंत्री ने जेसीबी में बैठकर किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को थानों, कुमाल्डा एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाय।मुख्यमंत्री ने जेसीबी से आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। जिन इन क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति बाधित हुई है उन क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल की जल्द सुचारू व्यवस्थाएं की जाय। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायक अपने क्षेत्रो...

तेज बारिश टूटा पुल, सर खेत में फटा बादल

Image
 देहरादून – शुक्रवार के दिन शाम से ही देहरादून में लगातार तेज बारिश हो रही है जिसके कारण रायपुर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम से आ आगे वाला पुल टूटा।  तो वही मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरखेत के प्रधान पति ने दूरभाष पर ली सूचना दी की रात लगभग 1:00 बजे सर खेत के समीप बादल फटने के कारण बादल नदी एवं kuwa khala मैं अत्यधिक पानी आने से ग्राम सरखेत में 5-6 मकानों की बहने की सूचना एनडीआरएफ को दी एनडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तथा ग्राम Bheswad में 02 मकानों के मलवे से क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई हैI साथ ही कुछ पशुओं के बहने की सूचना भी प्राप्त हुई हैI उक्त घटना में किसी जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई हैI

खाई में गिरी पिकअप चालक घायल

Image
 चकराता – स्थानीय व्यक्ति ने एस डी आर एफ  टीम को सूचना दी की चकराता के जाड़ी स्थान पर पिकअप वाहन खाई में गिर गया। सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम,रेस्क्यू उपकरण के साथ ,मुख्य आरक्षी भरत रावत के हमराह तत्काल  घटना स्थल कलिये रवाना हुई। घटनास्थल पहुँचकर देखा गया की पिकअप वाहन दुर्घटग्रस्त होकर खाई में गिरा हुआ है। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने तत्काल वाहन तक पहुँचने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया । एस डी आर एफ  टीम द्वारा लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई  और वाहन से घायल चालक मेघ बहादुर छेत्री, उम्र- 35 वर्ष को  स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से  खाई से बाहर लाया गया व प्राथमिक उपचार देने के उपरान्त 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।

सोशल मीडिया पर तिरंगे के अपमान का वीडियो हो रहा है वायरल

Image
  देहरादून –   देहरादून में  एक बीजेपी नेता के द्वारा झंडारोहण के लिए नीचे जमीन पर रंगों से तिरंगा बनाया गया और उसके ऊपर एक कुर्सी रखी गई तथा झंडारोहण के दौरान कुछ लोग रंगों से  बने झंडे के ऊपर खड़े होकर झंडारोहण कर रहे हैं। ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे के अपमान का  वीडियो  फेसबुक पर जम कर वायरल हो रहा है।  देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूमधाम से आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में 15 अगस्त को मनाया गया।    वही 15 अगस्त के 3 दिन बाद आज सोशल मीडिया पर तिरंगे के अपमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे बीजेपी के पार्षद द्वारा ध्वजारोहण किया जा रहा जिसमे पार्षद  राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर खड़े हो कर ध्वजारोहण करते नजर आ रहे है , बताया जा रहा है कि ये नेता  बीजेपी महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट के रिश्ते में साले है । इस वायरल वीडियो को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने पर कर्यवाई की माँग की है।