Posts

पिकअप गिरी खाई में चालक घायल

Image
चकराता –  थाना चकराता ने एस डी आर एफ को सूचना दी  की एक पिकअप वाहन चकराता, सरला छानी क्षेत्र में  खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम, मुख्य आरक्षी भरत रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर एस डी आर एफ ने पहुंचकर देखा तो एक पिकअप गहरी खाई में गिरा हुआ है। स्थानीय  लोगों से पता चला की पिकअप वाहन में एक ही व्यक्ति हैं, जो वाहन चालक है। वाहन  जनपद उत्तरकाशी आराकोट से जनपद देहरादून त्यूणी जा रहा था। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  गहरी खाई में उतरकर उस व्यक्ति रमेश वर्मा s/o धर्मदास को वाहन से बाहर निकाला गया व मौके पर ही घायल व्यक्ति को फर्स्ट ऐड दिया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत व्यक्ति को खाई रेस्क्यू कर अग्रिम उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।  वर्मा s/o धर्मदास   

प्रधानमंत्री मोदी के मायावती अद्वैत आश्रम में आने की संभावनाएं

Image
  चम्पावत –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर शाम को लोहाघाट स्थित मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने ध्यान केन्द्र में ध्यान योग किया और स्वामी विवेकानंद आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। पिछले एक माह के दौरान यह दूसरा मौका है जब धामी मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। उनके अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस आश्रम में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। बीते 30 जून को धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अद्वैत आश्रम मायावती आने का आमंत्रण दिया था।     शुक्रवार को सीएम धामी के मायावती आश्रम पहुंचने पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सहृदानंद ने उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा की प्रकृति की गोद में बसा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। आश्रम की कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी। यहां आना सौभाग्य की बात है। दरअसल, युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वामी विवेकानन्द की विचारधारा से खासे प्रभावित हैं और अक्सर युवाओं का आह्वान करते हैं कि वे स्वामी जी के दिखाए मार्ग पर चलें। उल्लेखनीय है कि स्वामी व...

आईपीएस डॉ. विशाखा को मिलेगा मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड

Image
 हरिद्वार – आईपीएस डॉ.विशाखा अशोक भदाणे ने हरिद्वार के ऋषिकुल मौहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का न सिर्फ खुलासा किया बल्कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके इस कृत्य के लिए मृत्युदंड की सजा भी दिलायी। 20 दिसम्बर 20 को हरिद्वार के ऋषिकुल मौहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी। इस प्रकरण की विवेचना कर रही सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर हरिद्वार के पद पर तैनात डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने इस अभियोग से संबंधित मुख्य अभियुक्त रामतीर्थ को उसी दिन तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और अभियुक्त के घर की दूसरी मंजिल से लापता बच्ची का शव बरामद किया। पूछताछ में उसके द्वारा कबूल किया गया कि उसने राजीव के साथ मिलकर ऋषिता के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को दूसरी मंजिल पर छिपाकर रख दिया था। मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनलों द्वारा कराया गया तथा मृतका के विभिन्न नमूने एकत्र किए गए और राम तीरथ की चिकित्सा के दौरान नमूने एकत्र कर फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए। 26-12-20 को  घटना अभियुक्त आरोपी राजीव कुमार की सहायता करने में उसक...

बॉबी कटारिया पर हुआ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज

Image
 देहरादून –  सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक युवक द्वारा बीच सड़क में कुर्सी टेबल लगाकर यातायात को बाधित करते हुए शराब का सेवन किया जा रहा है। वीडियो की सत्यता की जांच को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को निर्देशित किया गया था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  ने थाना प्रभारी कैंट को आदेशित किया गया कि उक्त वीडियो की जांच कर तत्काल कार्रवाई करें। थाना कैंट पुलिस द्वारा प्रसारित वीडियो के संबंध में जांच की गई तो पाया कि उक्त वीडियो बॉबी कटारिया नाम के व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें उसके द्वारा मसूरी किमाड़ी रोड पर बीच सड़क में कुर्सी टेबल लगाकर यातायात को बाधित करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर नशे की हालत में लापरवाही व उतावलेपन से मोटरसाइकिल चलाई जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण एवं क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि बॉबी कटारिया  23 जुलाई 22 को देहरादून आया था व 25 जुलाई22 को स्थानीय डाकरा निवासी गौरव खंडेलवाल के साथ किमाडी मसूरी रोड पर किमाड़ी गांव के निकट...

पत्नी से आपसी विवाद होने पर घर में गोलीबारी कर दी

Image
 विकासनगर –सुनीता पुत्री जामतु दास ने थाना विकासनगर पर लिखित तहरीर दी कि 09 अगस्त 22 को रात में सुंदर पाल पुत्र कर्ण सिंह, बिट्टू उर्फ कुलदीप पुत्र करण सिंह तथा मीना पत्नी अशोक कुमार ने मेरे घर संगम विहार विकासनगर बाबूगढ़ में आकर गोलीबारी की गयी। दाखिल प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विकासनगर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 306/2022 धारा 307/506 आईपीसी बनाम सुंदर पाल आदि पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक जयप्रकाश कोहली थाना विकासनगर के सुपुर्द की गयी।  गोलीबारी की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी को प्रभारी निरीक्षक विकासनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए  थाना विकासनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटना स्थल के आसपास लगभग 20 से 25 सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए। मुकदमा में नामजद अभियुक्त  कुलदीप उर्फ बिट्टू पत्रु करण सिहं निवासी ग्राम शीतलगढी, थाना झिझांना जिला शामली उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष और सुंदर पाल पुत्र करण सिहं निवासी ग्राम शीतलगढी, थाना झिझांना जिल...

क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखण्ड ब्रांड एम्बेस्डर

Image
 नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखण्ड ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऋषभ पंत को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऋषभ पंत द्वारा जिस तरह से  बेहद सामान्य परिस्थितियों में अपने संकल्प एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से लक्ष्य को पूरा किया गया, उससे सभी को प्रेरणा मिलेगी।  ऋषभ पंत ने दुनिया में एक मुकाम बनाया है। उन्होंने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखण्ड ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में सम्मानित करने से राज्य में खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा, राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाये इस हेतु प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी सभी को प्रेरणा देने का कार्य कर सभी को प्रेरित करेंगे। प्रदेश में खेलों के प्रति अच्छा माहौल बनेगा।उत्तराखण्ड ब्रांड एम्ब...

तिब्बतन महिलाओं ने एस एस पी को बांधी राखी

Image
 देहरादून – रीजनल तिब्बतन वूमेन एसोसिएशन के शिष्टमण्डल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गयी, भेंट के दौरान संस्थान की अध्यक्ष केन्ली डोलमा के साथ आये तिब्बतन महिला शिष्टमंडल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर की कलाई पर राखी बांधते हुए। उनकी दीर्द्यायु की कामना की गयी। आपसी वार्तालाप के दौरान दिलीप सिंह कुंवर ने उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता अथवा सहयोग की आवश्यकता होने पर  संपर्क करने तथा उनका हर संभव सहयोग करने के प्रति आश्वस्त किया गया।