Posts

पहले पखारे चरण अब हुई कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

Image
हरिद्वार – पहले पखारे चरण अब हुई श्रद्धालु कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। श्रद्धालु कावंड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा करने का यह क्रम बैरागी कैम्प, शंकराचार्य चौक, हरि की पैड़ी तथा अपर रोड़ तक संचालित किया गया। पुष्प वर्षा के समय का यह अलौकिक दृश्य देखने लायक था। श्रद्धालु कांवड़िये अपने ऊपर पुष्प वर्षा होते देख भाव विभोर हो रहे थे तथा सरकार द्वारा किये जा रहे स्वागत व अभिनन्दन व्यवस्थाओं की हृदय से प्रशंसा करते दिखाई दिये। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के समय बम-बम भोले की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।  इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बुधवार को हरिद्वार में डामकोठी के निकट गंगा घाट पर शिव भक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों के चरण धोकर एवं गंगाजली देकर स्वागत किया था। उन्होंने श्रावण मास में भगवान शंकर को जल अर्पित करना पुरातन परंपरा है। यह मास भगवान शंकर को समर्पित रहता है।हरिद्वार में प्रतिदिन लाखों शिवभक्तों का कांवड़ यात्रा में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद लेने का क्रम न...

तोताघाटी में ट्रक खाई में गिरा एक घायल एक की मौत

Image
 देवप्रयाग –  शुक्रवार सुबह लगभग 09:00 बजे एस डी आर एफ टीम को थाना देवप्रयाग द्वारा सूचना मिली कि व्यासी के करीब तोताघाटी में एक ट्रक अनियन्त्रित होने से लगभग 300 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट व्यासी में व्यवस्थापित एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम है0का0 सुरेश प्रसाद  तत्काल रेस्क्यू के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।   एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। ट्रक में चालक सहित 02 लोग सवार थे। एक व्यक्ति को अत्यधिक घायल अवस्था में घटनास्थल से निकालकर ऋषिकेश एम्स अस्पताल भिजवाया गया जबकि दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। मृतक का शव वाहन में फंसा हुआ था। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कटर की सहायता से वाहन को काटकर शव को बाहर निकाला व मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया। मृतक का नाम चंद्रमोहन सेठी उम्र 50 वर्ष ग्राम साकरी चौरास श्रीनगर।

कोटी भद्र राज मंदिर मार्ग पर ट्रैकिंग को गए 6 छात्र तेज बारिश में भटके

Image
 देहरादून – सहसपुर थाने को सूचना मिली की कोटी बदराज मंदिर मार्ग पर रात में ट्रैकिंग पर गए 6 छात्र (तीन लड़कियां तीन लड़के) काफी अंधेरा तथा काफी तेज बारिश होने के कारण मार्ग भटक गए हैं। जिनको मदद की आवश्यकता है   थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में  रेस्क्यू टीम गठित कर मौके पर रवाना हुआ।  गठित टीम ने 21 जुलाई 22 को मौके पर पहुंचकर कोलर द्वारा दिए गए छात्रों के नंबरों पर संपर्क कर टॉर्च की रोशनी से काफी तेज बारिश के चलते पहाड़ी मार्ग तथा घने जंगल से होते हुए फंसे हुए छात्रों को लगातार सांत्वना देते हुए जंगल तथा पहाड़ी मार्ग में करीब 6 - 7 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़कर लगभग 3 - 4 घंटे बाद छात्रों तक पहुंचा गया जहां से सभी छात्रों को रेस्क्यू कर सही सलामत अपने साथ लाया गया रेस्क्यू किए गए छात्रों द्वारा बताया गया कि हम सभी डीबीएस कॉलेज सेलाकुई के छात्र हैं हम ट्रेकिंग के लिए कोटी से ऊपर भद्र राज मंदिर गए थे तथा मंदिर से वापस आते हुए  वहां पर भारी वर्षा में घनघोर जंगल में अंधेरा होने के कारण मार्ग भटक गए थे तथा मार्ग तंग होने के कारण वह काफी अंधेरा होने का कारण हम फस गए...

फर्जी कॉल सेंटर पर एसटीएफ का छापा, मौके से करीब डेढ़ करोड़ रुपए मिले

Image
देहरादून –  एसटीएफ ने इनकम टैक्स के ऑफिस के पीछे और द्वारिका स्टोर से कुछ कदम आगे ग्रामीण बैंक के ठीक सामने चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस कॉल सेंटर से एंटीवायरस, कंप्यूटर अपडेट और अन्य कई टेक्निकल चीजों पर लोगों को फंसा कर मोटी रकम वसूली जा रही थी।  जानकारी है कि इस कॉल सेंटर से ज्यादातर भारत से बाहर के देशों के कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है।एसटीएफ ने मौके से करीब डेढ़ करोड़ रुपए कैश भी बरामद किए हैं।एसटीएफ ने कॉल सेंटर को संचालित कर रहे 14 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। माना जा रहा है कि इस पूरे गिरोह की मास्टरमाइंड यह महिला ही है, जो अपनी टीम के साथ मिलकर अभी तक करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दे चुकी है। इससे पहले इसी गिरोह का एक कॉल सेंटर गुड़गांव में भी संचालित हो रहा था जिस पर पिछले साल कार्रवाई की गई थी। इस साल अभी तक एसटीएफ की फर्जी कॉल सेंटर पर यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

जमीन के नाम पर धोखाधडी करने वाले शातिर ईनामी गैंगस्टर

Image
 देहरादून –  सहदेव सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी: जनरल विंग, ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर देहरादून द्वारा एसआईटी भूमि गढवाल परिक्षेत्र में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा मैसर्स फाइन डैवलपर्स एवं रिटेलर्स प्रा0 लिमि0 के संचालक अब्दुल कादिर एंव रहुल अमीन पुत्र अब्दुल कादिर द्वारा उन्हें आर्केडिया ग्रान्ट परगना पछवादून में जमीन दिलाने के एवज में 13,50,000/- (तेरह लाख पचास हजार) रूपये लेने तथा निर्धारित अवधि के उपरान्त भी जमीन का बैनामा उनके नाम पर न कराते हुए। धनराशि को धोखाधडी से हडपने सम्बन्धी तथ्य अंकित किये गये।  प्रार्थना पत्र पर एसआईटी जांच के उपरान्त 06 सितंबर 19 को थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0: 174/19 धारा: 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।संजय पुत्र प्रभुदयाल निवासी: पीताम्बरपुर आर्केडिया ग्रान्ट, प्रेमनगर देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र एसआईटी भूमि गढवाल परिक्षेत्र में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा मैसर्स फाइन डैवलपर्स एवं रिटेलर्स प्रा0 लिमि0 के संचालक अब्दुल कादिर एंव रहुल अमीन पुत्र अब्दुल कादिर द्वारा उन्हें आर्...

महिला कांग्रेस ने घसियारी के वेषभूषा धारण कर डी एम कार्यालय में किया प्रदर्शन

Image
देहरादून –   प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष  ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रियों नें गत दिनों राज्य के चमोली जनपद के हेलँग में अपने पशुओं के लिए घास-चारा ला रही महिलाओं से उनकी घास छीन कर पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर उनको गिरफ़्तार किये जानें के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय में सर पर घास की गठरी एवं दथुड़ी रख कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला काग्रेंस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला नें कहा की यह शर्मनाक घटना, उत्तराखंड की अस्मिता व स्वाभिमान के ऊपर एक हमला है।इस घटना से हम सब बहुत शर्मिंदा है।   उन्होनें कहा की सर्वविदित है कि उत्तराखंड की माता बहने अपने पशुओं के लिए चारा ,घास आदि एकत्रित कर परिवार के जीवन यापन में सहयोग करती हैं। कमरतोड़ महंगाई की मार से त्रस्त माता- बहनों के साथ किया गया दुर्व्यवहार समस्त मातृ शक्ति का अपमान है। उन्होनें कहा उत्तराखण्ड में जल विद्युत परियोजनाओं के नाम पर हजारों हजार नाली नाप भूमि, जंगल, चरागाह की भूमि, पनघट, मरघट, पंचायत की भूमि, कम्पनियों को पहले ही दे दी गयी है । इसके बाद भी कम्पनियों की नीयत लोगों की...

बाहरी राज्यों के किराएदारों और मजदूरों को अपने मूल थाने की सत्यापन रिपोर्ट व चरित्र प्रमाण पत्र देना होगा

Image
देहरादून - उत्तराखंड बनने के बाद बड़ी तादाद मैं अन्य प्रदेशों से लोग काम की तलाश में और अन्य कामों से उत्तराखंड में आते हैं और किराए के घरों में रहते हैं इसी के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने एक नया आदेश जारी किया है जिसमें बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आकर कार्यरत एवं निवास कर रहे लोगों को अब सत्यापन प्रारूप में महज सामान्य विवरण देने के साथ ही उनके दस्तावेज सही हैं।  या नहीं इसके संबंध में एक शपथपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा अपने साथ लायी गयी उनके मूल स्थान की सत्यापन रिपोर्ट व चरित्र प्रमाण पत्र की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी। यह सभी दस्तावेज उन्हें मकान मालिक, प्रबन्धक या स्वामी के माध्यम से स्थानीय पुलिस थाने को प्रस्तुत करना होंगे।उल्लेखनीय है कि बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आकर कार्यरत एवं निवासरत व्यक्तियों के भौतिक सत्यापन के सम्बन्ध में पूर्व में निर्गत एसओपी में संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार उपरोक्त निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 83 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। स...