Posts

फर्जी कॉल सेंटर पर एसटीएफ का छापा, मौके से करीब डेढ़ करोड़ रुपए मिले

Image
देहरादून –  एसटीएफ ने इनकम टैक्स के ऑफिस के पीछे और द्वारिका स्टोर से कुछ कदम आगे ग्रामीण बैंक के ठीक सामने चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस कॉल सेंटर से एंटीवायरस, कंप्यूटर अपडेट और अन्य कई टेक्निकल चीजों पर लोगों को फंसा कर मोटी रकम वसूली जा रही थी।  जानकारी है कि इस कॉल सेंटर से ज्यादातर भारत से बाहर के देशों के कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है।एसटीएफ ने मौके से करीब डेढ़ करोड़ रुपए कैश भी बरामद किए हैं।एसटीएफ ने कॉल सेंटर को संचालित कर रहे 14 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। माना जा रहा है कि इस पूरे गिरोह की मास्टरमाइंड यह महिला ही है, जो अपनी टीम के साथ मिलकर अभी तक करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दे चुकी है। इससे पहले इसी गिरोह का एक कॉल सेंटर गुड़गांव में भी संचालित हो रहा था जिस पर पिछले साल कार्रवाई की गई थी। इस साल अभी तक एसटीएफ की फर्जी कॉल सेंटर पर यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

जमीन के नाम पर धोखाधडी करने वाले शातिर ईनामी गैंगस्टर

Image
 देहरादून –  सहदेव सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी: जनरल विंग, ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर देहरादून द्वारा एसआईटी भूमि गढवाल परिक्षेत्र में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा मैसर्स फाइन डैवलपर्स एवं रिटेलर्स प्रा0 लिमि0 के संचालक अब्दुल कादिर एंव रहुल अमीन पुत्र अब्दुल कादिर द्वारा उन्हें आर्केडिया ग्रान्ट परगना पछवादून में जमीन दिलाने के एवज में 13,50,000/- (तेरह लाख पचास हजार) रूपये लेने तथा निर्धारित अवधि के उपरान्त भी जमीन का बैनामा उनके नाम पर न कराते हुए। धनराशि को धोखाधडी से हडपने सम्बन्धी तथ्य अंकित किये गये।  प्रार्थना पत्र पर एसआईटी जांच के उपरान्त 06 सितंबर 19 को थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0: 174/19 धारा: 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।संजय पुत्र प्रभुदयाल निवासी: पीताम्बरपुर आर्केडिया ग्रान्ट, प्रेमनगर देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र एसआईटी भूमि गढवाल परिक्षेत्र में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा मैसर्स फाइन डैवलपर्स एवं रिटेलर्स प्रा0 लिमि0 के संचालक अब्दुल कादिर एंव रहुल अमीन पुत्र अब्दुल कादिर द्वारा उन्हें आर्...

महिला कांग्रेस ने घसियारी के वेषभूषा धारण कर डी एम कार्यालय में किया प्रदर्शन

Image
देहरादून –   प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष  ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रियों नें गत दिनों राज्य के चमोली जनपद के हेलँग में अपने पशुओं के लिए घास-चारा ला रही महिलाओं से उनकी घास छीन कर पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर उनको गिरफ़्तार किये जानें के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय में सर पर घास की गठरी एवं दथुड़ी रख कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला काग्रेंस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला नें कहा की यह शर्मनाक घटना, उत्तराखंड की अस्मिता व स्वाभिमान के ऊपर एक हमला है।इस घटना से हम सब बहुत शर्मिंदा है।   उन्होनें कहा की सर्वविदित है कि उत्तराखंड की माता बहने अपने पशुओं के लिए चारा ,घास आदि एकत्रित कर परिवार के जीवन यापन में सहयोग करती हैं। कमरतोड़ महंगाई की मार से त्रस्त माता- बहनों के साथ किया गया दुर्व्यवहार समस्त मातृ शक्ति का अपमान है। उन्होनें कहा उत्तराखण्ड में जल विद्युत परियोजनाओं के नाम पर हजारों हजार नाली नाप भूमि, जंगल, चरागाह की भूमि, पनघट, मरघट, पंचायत की भूमि, कम्पनियों को पहले ही दे दी गयी है । इसके बाद भी कम्पनियों की नीयत लोगों की...

बाहरी राज्यों के किराएदारों और मजदूरों को अपने मूल थाने की सत्यापन रिपोर्ट व चरित्र प्रमाण पत्र देना होगा

Image
देहरादून - उत्तराखंड बनने के बाद बड़ी तादाद मैं अन्य प्रदेशों से लोग काम की तलाश में और अन्य कामों से उत्तराखंड में आते हैं और किराए के घरों में रहते हैं इसी के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने एक नया आदेश जारी किया है जिसमें बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आकर कार्यरत एवं निवास कर रहे लोगों को अब सत्यापन प्रारूप में महज सामान्य विवरण देने के साथ ही उनके दस्तावेज सही हैं।  या नहीं इसके संबंध में एक शपथपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा अपने साथ लायी गयी उनके मूल स्थान की सत्यापन रिपोर्ट व चरित्र प्रमाण पत्र की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी। यह सभी दस्तावेज उन्हें मकान मालिक, प्रबन्धक या स्वामी के माध्यम से स्थानीय पुलिस थाने को प्रस्तुत करना होंगे।उल्लेखनीय है कि बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आकर कार्यरत एवं निवासरत व्यक्तियों के भौतिक सत्यापन के सम्बन्ध में पूर्व में निर्गत एसओपी में संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार उपरोक्त निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 83 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। स...

नरकोटा के बीच निर्माणाधीन पुल टूटा आठ मजदूरों दबे

Image
रुद्रप्रयाग – सिरोंबागड़ व नरकोटा के बीच निर्माणाधीन पुल टूटने की सूचना पर एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम पोस्ट रतूड़ा व पोस्ट अगस्त्यमुनि से तत्काल  रेस्क्यू उपकरणों के साथ मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।पुल टूटने से  कुछ मजदूर दब गए थे। एस डी आर एफ टीम ने दबे हुए 8 मजदूरों में से 6 मजदूरों को गंभीर घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया व उपचार  अस्पताल भिजवाया गया  घटनास्थल पर निर्माणाधीन पूल के एक किनारे के सरिये एक तरफ झुक जाने के कारण 08 मजदूर उसमे दब गए थे।एस डी आर एफ टीम रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया गया व  06 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया जिसमें से 04 घायलों को उपचार को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। घटना में मृत 02 मजदूरों के शव सरियों के बीच में फंसे हुए थे, एस डी आर एफ टीम टीम द्वारा कटर की सहायता से सरियों को काटकर दोनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायलों में रामू निवासी गूजरपुर, रघुवीर निवासी फ़ैजानपुर, अनिल, निवासी फ़ैजानपुर, भूरा, निवासी बिहार...

जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज

Image
देहरादून - राज्य में जीएसटी बढ़ाने को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बैठक की। इस दौरान जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही बड़े जीएसटी स्टेक होल्डर्स को सम्मानित कर उसे प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए।मंगलवार को रिंग रोड स्थित आयुक्त कर कार्यालय के मीटिंग हाल में बैठक आयोजित हुई। इसमें मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि राज्य का कर बढ़ाना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी युद्घ स्तर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि राज्य में कर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के उद्देश्य से एफआईआर दर्ज कराई जाए। इससे कर चोरी की घटनाओं को रोक पाना आसान होगा।  अग्रवाल ने कहा कि कुमायूं में कर चोरी की शिकायत मिल रही है। इसके लिए ऑडिट करें और ऐसे लोगों की पहचान कर कार्यवाही करें। यदि कोई विभागीय अधिकारी की इसमें संलिप्तता भी पाई जाती है तो उनके विरुद कार्यवाही करने से गुरेज न करें। व्यापारियों को जीएसटी की सही जानकारी मिल सके, इसके लिए सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बै...

राष्ट्रपति चुनाव हुआ सम्पन्न हुआ बीजेपी का एक और कांग्रेस के दो विधायकों ने नहीं डाल वोट

Image
देहरादून- राष्ट्रपति निर्वाचन प्रक्रिया-2022 उत्तराखण्ड राज्य में सकुशल व निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। उत्तराखण्ड में मतदान स्थल का निर्माण विधान सभा भवन में कराया गया था। पूर्वाहन 10 बजे से मतदान प्रारम्भ हुआ।  मतदान करने वालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा एवं विधायक सहित कुल 70 में से 67 विधायकों ने  अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  जबकि मंत्री चंदन रामदास बीमार होने के कारण अपना वोट नहीं डाल पाए वहीं कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ भी अस्वस्थता के चलते अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाए उधर बद्रीनाथ विधायक  राजेंद्र भंडारी भी वोट डालने के लिए नहीं पहुंच पाए।मतदान प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए हेल्पडेस्क का भी निर्माण कराया गया।  निर्वाचन प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक की देखरेख में सम्पन्न हुआ।मतदान सम्पन होने के पश्चात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुसा...