Posts

अलकनंदा नदी में गिरी कार दो की मौत एक महिमा लापता

Image
 बद्रीनाथ - चौकी लामबगड़ से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली की बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर हनुमान चट्टी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गई। जिसमे 03 लोगो के होने की आशंका है। जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर से मुख्य आरक्षी मंगल सिंह के नेतृत्व में  रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर उन लोगों की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ किया गया। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम को कार के कुछ पार्ट्स व 02 शव दिखाई दिए, जो वाहन से छिट्टकर गिर गए थे। एसडीआरएफ टीम ने दोनों शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।कार व एक महिला लापता है, आशंका है कि यह  महिला कार में फंसी है। जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ टीम द्वारा की जा रही है।मृतको  में मोना उम्र 27 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश,अरुण कुमार S/O सोहन उम्र 33 वर्ष निवासी पौड़ी गढ़वाल।

महिला के कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Image
  देहरादून -  रायपुर थाने पर वादी ने तहरीर दी गई कि वह अपने परिवार के साथ मालदेवता घूमने के लिए गये थे। नदी में नहाने के पश्चात जब उसकी बहन एवं परिवार की अन्य महिलाएं कपड़े बदल रही थी तो एक व्यक्ति ने चोरी से उनका वीडियो रिकॉर्ड किया। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 256/22 धारा 354 ग, 354घ दर्ज किया गया एवं विवेचना महिला उपनिरीक्षक भावना कर्णवाल के सुपुर्द की गई। विवेचना के दौराना अभियुक्त रहमान पुत्र इरफान निवासी इंदौर रोड देहरादून थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को मालदेवता से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त के कब्जे से उसका मोबाइल बरामद किया गया जिसमें उसके द्वारा वादी की बहन का कपड़े बदलते हुए का वीडियो बनाया गया था। मोबाइल को पुलिस ने साक्ष्य के लिए कब्जे में लिया गया।

ईटों से भरे ट्रक के नीचे दबकर एक कीमौत

Image
अल्मोड़ा - देर रात एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से सूचना मिली कि बाड़ेछीना अल्मोड़ा के पास एक ईटो से भरा ट्रक पलट गया है। जिसमे एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से मुख्य आरक्षी रवि रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि वाहन में 02 लोग सवार थे, जो हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। बाड़ेछीना के पास वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान के ऊपर जा गिरा। जिसमे से ड्राइवर द्वारा छलांग लगाकर अपनी जान बचाई गई व दूसरे व्यक्ति की ट्रक के नीचे दबकर मृत्यु हो गई।एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीमों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति (नाम पंकज धपोला उम्र 28 वर्ष निवासी बिलखेत बागेश्वर )के शव को क्रेन व जेसीबी की सहायता से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

बीयर की बोतल पर 60 रूपये की ओवर रेंटिग पर 60 हजार का चालान

Image
देहरादून – प्रदेश में शराब माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह सरकार के आदेश का भी पालन नहीं करते हैं और मनमाने दामों पर शराब बेच रहे हैं। देहरादून में हर रोज जिलाधिकारी दुकानों का निरीक्षण कर ओवरएक्टिंग पर छापे मार रहे हैं और चालान कर रहे हैं लेकिन शराब माफिया भी इससे डर नहीं रहे हैं और ओवर रेट पर ही शराब बेच रहे हैं।जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जिला आबकारी अधिकारी को अवस्थित शराब की दुकानों में ‘यहाँ पर ओवर रेटिंग नहीं की जाती है, का बैनर/फ्लैक्स लगाने तथा शराब की ओवर रेटिंग करने व बैनर पोस्टर चस्पा न करने वाली दुकानों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।     आज आबकारी विभाग के टीम द्वारा मसूरी अवस्थित दुकानों पर बीयर एवं शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया।  उक्त दुकान में बीयर का एमआरपी मूल्य ₹160 था जबकि ₹220 में बीयर विक्रय की जा रही थी। साथ ही दुकान पर बिलिंग मशीन, रेट लिस्ट एवं टोल फ्री नंबर तथा संबंधित आबकारी निरीक्षक का नंबर चस्पा नहीं पाया गया। दुकान के निरीक्षण  के दौरान ओवर रेटिंग एवं अन्य अनियमितता पाए जाने पर उस बियर की दु...

चारों धामों में बारिश, सड़क मार्गों में कहीं-कहीं भूस्खलन

Image
 देहरादून – चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का लगातार आगमन है आज तक 25 लाख 38 हजार दो सौ सत्तासी तीर्थयात्री  उत्तराखंड चारधाम दर्शन को पहुंचे है। मानसून के प्रभाव से यात्रा में कमी देखी जा रही है।चारों धामों में हल्की बारिश है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिरोबगड़ में सड़क अवरूद्ध मार्ग सुचारू हो गया है साथ ही श्रीनगर- खेड़ाखाल सड़क से भी वाहनों को रूद्रप्रयाग भेजा गया। लामबगड़ एवं पागल नाला जैसे भूस्खलन जोन से यातायात प्रभावित रहा, लेकिन आज यात्रा सुचारू है। केदारनाथ हेली सेवा बारिश से आंशिक रूप से प्रभावित हुई है।मानसून के कारण अधिकांश हेलीकंपनियों ने सेवा बंद कर दी है। मौसम के अनुकूल रहने पर  दो- तीन हेलीकॉप्टर  सेवा चल रही है। गंगोत्री राजमार्ग सुचारू है यमुनोत्री राजमार्ग भूस्खलन से बाधित रहा अब मार्ग सुचारू हो गया है।   प्राप्त  आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि  8 मई  से  आज तक 915838  तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज  तक 847070 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।इसमे...

देखिए कहां हुआ यह जलभराव और मजदूरों के घर में घुसा बारिश पानी

Image
 देहरादून –  मानसून की आगाज हुआ और दून में लगभग 1 घंटे के करीब जमकर बरसा बदरा, बारिश तो खूब हुई वही रायपुर इलाके में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया लेकिन सूचना शायद थोड़ी देर से मिली तब तक बारिश की वजह से डोभाल चौक के पास एक नाली निर्माणाधीन भवन की वजह से बंद हो रखी है।  और जब तेज बारिश हई और पानी का बहाव पीछे से भी आया और आगे नाली बंद होने की वजह से एक क्षेत्र में पानी जमने लगा और पानी लगभग 8 फीट से ज्यादा भर गया वहीं पर मजदूरों के कच्चे मकान बने हुए थे जिसमें ैं घुस गया बा मुश्किल मजदूरों ने अपना कुछ सामान बाहर निकाला और अपनी जान बचाई मौके पर क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम के अधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना करके जनता से कहा कि हम पंप लगाकर पानी बाहर निकाल देंगे लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि देहरादून को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चिन्हित किया गया है चिन्हित किया गया है और पिछले तीन-चार सालों से यहां पर स्मार्ट सिटी का कार्य भी चल रहा है मगर मानसून की पहली बारिश ने ही गरीबों के घर को लबालब कर दिया।

हत्या के प्रयास एवं आगजनी के मामले में एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Image
सेलाकुई –सेलाकुई थाने को सूचना मिली की ग्राम भगवानपुर भाऊवाला मे एक व्यक्ति ने घर पर आगजनी कर दी है तथा अपने परिजनों को कुल्हाडी से मार रहा है सूचना पर तत्काल नजदीकी चीता कर्मचारी को मौके पर भेजा तथा थानाध्यक्ष स्वयं पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो मौके पर  लक्ष्मी देवी पत्नी कुंदन सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर भाऊवाला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उनके पति कुंदन सिंह पुत्र कल्याण सिंह एवं अन्य गांव के व्यक्ति मौजूद मिले घटनास्थल पर सागर पुत्र कुंदन सिंह उम्र 40 वर्ष के द्वारा अपने घर में सभी कपड़ों पर आग लगाकर एक कमरे में बेड तथा बिस्तर कंबलों में आग लगाकर गैस सिलेंडरों को उनके ऊपर डाल जिससे कमरे में चारों तरफ आग लग गयी और धुआं ही धुआं हो गया । इस दौरान आगजनी की घटना करने वाले सागर उपरोक्त द्वारा अपने आप को एक कमरे में बंद कर दिया जिस को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना तत्पश्चात काफी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर सागर को कमरे से बाहर निकाला तो सागर उपरोक्त मौके मर मौजूद सभी पर भडकने लगा और मरने मारने पर आतुर हो गया जिसको स्थानीय व्यक्तियों व मौजूद पुलिस बल द्वारा पकड लिया ।तत्पश्च...