Posts

सचिवालय के निकासी गेट की गिरासू दीवार से चाय की ठेली लगा रही महिला को खतरा

Image
देहरादून - मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रंबंधन एवं पुर्नवास तथा मानसून की तैयारियों को लेकर राज्य के समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनपद सम्भावित आपदा से पूर्व ही पूर्ण रूप से तैयार रहें तथा संसाधनों को मजबूत बनाए।  उन्होंने आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए  जिन क्षेत्रों में आपदा आती है ऐसे क्षेत्रों में एसडीआरएफ तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय भूतपूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण देते हुए आपदा कार्य में सहयोग लेने तथा पीआरडी को भी इस कार्य में लगाया जाए।  वीडियो कान्फ्रेसिंग में जिलाधिकारी ने आपदा के दृष्टिगत जनपद की तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बाढ़ क्षेत्र गौहरीमाफी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के दृष्टिगत तथा आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्र गिलोगी क्रोनिक स्लिप जोन के उपचार को बजट की मांग की गई। वीडियो कान्फ्रेसिंग के पश्चात जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने एनआईसी सभागार में संब...

सोनप्रयाग में गाड़ी के ऊपर मालवा गिरने से दस श्रद्धालु घायल एक श्रद्धालु की मौत

Image
 सोनप्रयाग —  सोनप्रयाग थाने से एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि मुनकटिया के पास एक वाहन में ऊपर पहाड़ से मलवा गिर गया है। जिसमे 11 लोगों के फंसे होने की संभावना है। सूचना प्राप्त होते एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल  रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि वाहन में 11 लोग सवार थे। जो श्रद्धालु गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे।अत्याधिक वर्षा होने के कारण मुनकटिया के पास पहाड़ से मलवा खिसककर वाहन पर गिर गया। जिससे 10 लोग घायल हो गए व एक महिला की मौके की मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। व  उससे उपरांत उक्त महिला नाम पुष्पा उम्र 62 वर्ष निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र के शव को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।घायलों में ज्योति पत्नी बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।कल्पना पत्नी जगदीश उम्र 59 ...

नाबालिक लडकी से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त सुधीर गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  चौकी सर्किट हाउस थाना कोतवाली कैंट पर 24 जून  22 वादिनी निवासी शास्त्री ग्राम डाकरा गढ़ी कैंट ने लिखित तहरीर दी गई कि मेरी पुत्री जिसकी उम्र 12 वर्ष हैं। को सुधीर नाम का लड़का घर से बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। थाना कोतवाली कैंट पर मु0अ0सं0 100/22 धारा 363 आईपीसी बनाम सुधीर पंजीकृत हुआ। नाबालिक युवती की शीघ्र बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोटवाली कैंट ने उचित दिशा निर्देश देते हुए टीम गठित की गई। थाना कोतवाली कैंट पुलिस टीम द्वारा छानबीन करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर  28 जून 22 को शिमला बायपास रोड से नाबालिग युवती को अभियुक्त सुधीर पुत्र प्रमोद मंडल निवासी हरिजन कॉलोनी जहांगीरपुरी दिल्ली उम्र 19 वर्ष से सकुशल बरामद किया गया। तथा नाबालिग युवती के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-366A/376 आईपीसी धारा- 5/ 6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई तथा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया।   

अग्निपथ योजना के विरोध में पूर्व सीएम हरीश रावत की पदयात्रा

Image
  देहरादून – अग्निपथ योजना के विरोध में आज पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और वरिष्ठ नागरिक तथा पूर्व सैनिक अधिकारी  के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य अन्य लोगों ने चीड़ बाग शौर्य स्थल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद    अग्निपथ के विरुद्ध वरिष्ठ नागरिकों के पदयात्रा करते हुए राजभवन की ओर कूच किया राजभवन से पहले ही पुलिस ने सभी को रोक लिया और एसडीएम के द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। और राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की। हरीश रावत ने केंद्र सरकार की इस योजना को लेकर कहा कि इस योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हरीश रावत ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार योजना को वापस नहीं लेती, उनका ये विरोध लगातार जारी रहेगा। हरीश रावत ने सभी लोगों से इस योजना के विरोध में साथ देने की अपील भी की, हरीश रावत ने कहा कि योजना का प्रदेशभर में विरोध जारी रहेगा, विरोध प्रदर्शन में ग्राम प्रधानों से भी शामिल होने की अपील हरीश रावत ने की।हरीश रावत के इस अभियान में वरिष्ठ ना...

नाबालिक लड़की से सूखी नदी में दुराचार करने वाले गिरफ्तार

Image
 सहसपुर – उत्तराखंड में पिछले 5 दिनों में नाबालिक लड़कियों की गुमशुदगी और गैंगरेप की 5 घटनाएं हुई। जिनमें से एक रुड़की और चार देहरादून की है। इसी में आज व्यक्ति द्वारा थाना सहसपुर पर लिखित सूचना दी कि उसकी नाबालिक पुत्री को 3 व्यक्तियों  के द्वारा बहला-फुसलाकर वाहन में अपने साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर छरबा सुखी नदी पर ले जाकर उसके साथ दुराचार करने  देने संबंधी तहरीर दाखिल की ၊ इस सूचना पर तत्काल थाने पर दुराचार संबंधी पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। शीघ्र गिरफ्तार करने को थानाध्यक्ष सहसपुर को निर्देशित किया गया जिस पर थाना सहसपुर पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया तथा अभियुक्त से संबंधित समस्त जानकारी एकत्रित कर पुलिस सूत्रों को अवगत कराया तथा तत्काल संभावित स्थानों पर दविश दी गई, अभियुक्त के दोस्तो व रिश्तेदारों से भी जानकारी की गई, इसी क्रम में रात्रि को ही टीम को सूत्रों द्वारा सूचना मिली की उक्त अभियुक्त केदारा वाला के जंगल से अपने घर की तरफ जा रहे है इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई...

सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – पीड़िता पूजा (काल्पनिक नाम) ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी कि विनोद राणा पुत्र जयपाल सिंह राणा निवासी ग्राम बाबई जिला रुद्रप्रयाग के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने व दो बार जबरन गर्भपात व सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर  मुकदमा अपराध संख्या- 220/2022 धारा-316 376 504 506 आईपीसी बनाम विनोद राणा अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी को एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम के द्वारा 27 जून 2022 को मुखबिर तंत्र की सहायता से अभियुक्त उपरोक्त को गुमानीवाला श्यामपुर से गिरफ्तार किया गया। 

आपको को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी

Image
  देहरादून – प्रदेशवासियों को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी। इसमें घर बैठे ही एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। प्रारम्भ में वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर कराई जा सकेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री के समक्ष सीसीटीएनएस के अंतर्गत बनाए जा रहे ई-एफआईआर पोर्टल का प्रस्तुतिकरण दिया गया।         मुख्यमंत्री ने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि सरकार का मूल मंत्र है। सिस्टम इस प्रकार का होना चाहिए जिससे जनता सरलतम तरीके से अपनी शिकायतों का समाधान करा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-एफआईआर से आम जन को बहुत सुविधा होगी। व्यक्ति को एफआईआर दर्ज कराने के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। ई-एफआईआर में उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से समीक्षा की जाए।         मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाये जाने की जरूरत है। ड्रोन टेक्नोलोजी का भी उपयोग किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशिक्षण, आधुनिकीकरण और पुलि...