Posts

मंदिर में चोरी करने वाला रुपयों के साथ गिरफ्तार

Image
 देहरादून – पंडित मनोज गोदियाल ने मंगलवार को थाने पर आकर तहरीर दी कि बलबीर रोड पर स्थित गौरी शंकर मंदिर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सुबह के समय में दानपात्र से दान के करीब 3500 ₹ चुरा लिए हैं।जिस पर थाने में  मु0अ0सं0-155/22 धारा-380 आईपीसी के अंतर्गत पंजीकृत कर चोरी के खुलासे को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला ने टीम गठित की गई। गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अज्ञात अभियुक्त की तलाश शुरू की।जिस पर  14 जून 22 को रात में मुखबिर की सूचना पर क्रॉस रोड के पास से पुलिस टीम ने उस  चोरी में सम्मिलित अभियुक्त अजय कुमार अग्रवाल पुत्र श्याम लाल अग्रवाल निवासी सदर बाजार चकराता थाना चकराता देहरादून उम्र 60 वर्ष को गिरफ्तार किया तथा उससे दानपात्र से चोरी किए गए 3350 रुपए बरामद  किये।

गृह मंत्री के फेक लैटर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Image
  देहरादून – अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री  राधा रतूङी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है।अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।  गौरतलब है कि पीआईबी की फेक्टचैक द्वारा भी इस पत्र को फेक पाया गया है। एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड मे सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) कार्यरत है । जिसका उदेश्य सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एंव गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से विश्लेषण कर वैधानिक एंव उचित  कार्यवाही करना। आज 15 जून 22 को सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) को  एक पोस्ट प्राप्त हुई। जिसमें गृह मंत्री के लैटर पैड पर एक सशंय पैदा करने वाला पत्र लिखा गया था। इस पत्र की प्रथम दृष्टया जांच के उपरान्त  प्रतीत होता है की गृह मंत्री के पत्र का रुपांतरण कर इस प्रकार से समाज मे कानून व...

बद्रीनाथ दर्शन करके लौट रहें राजस्थान के यात्रियों की गाड़ी पलट 15 घायल

Image
 ़ बद्रीनाथ - एसडीआरएफ टीम को चौकी लामबगड़ से सूचना मिली कि लामबगड़ बाजार में एक राजस्थान के यात्रियों का टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है। यह सूचना प्राप्त होने एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर से मुख्य आरक्षी लवकुश के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि यह वाहन संख्या RJ 14 TD 4681 में सवार 15 लोग बद्रीनाथ दर्शन करने के उपरान्त लौट रहें थे। लामबगड़ बाजार समीप वाहन के ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित हो गया। मौके की नजाकत को देखते हुए ड्राइवर की सूझबूझ से उक्त वाहन को सड़क के किनारे एक बड़े पत्थर से टकराया गया। जिससे वाहन में सवार लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई है।एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी लोगों को रेस्क्यू कर पांडुकेश्वर अस्पताल पहुँचाया गया।घायलों के दिनेश पुत्र मेहर चंद्र उम्र 60 वर्ष।पुष्पा पत्नी दिनेश उम्र 58 वर्ष। अंकुश पुत्र दिनेश उम्र 35 वर्ष।रुचि पत्नी अंकुश उम्र 33 वर्ष। आरुष पुत्र अंकुश उम्र 05 वर्ष।प्रिशा पुत्री अंकुश उम्र 03 वर्ष।मनोज कुमार पु...

बाली ने थामी भाजपा की डाली

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली ने थामी भाजपा की डाली, भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर  सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश से साफ हो चुकी है। पहले कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अब दीपक बाली भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के अलावा हिमाचल प्रदेश, गुजरात एवं अन्य राज्यों से भी आम आदमी पार्टी का सफाया हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में एक नई कार्य संस्कृति आई है। उनकी कार्यशैली से दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। देश में भारतीय जनता पार्टी सशक्त होकर उभरी है। अन्य राजनीतिक दलों के लोग भाजपा की अच्छी नीतियों के कारण पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री दीपक बाली की विचारधारा में हमेशा से राष्ट्रवाद था।प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दीपक बाली का पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी के ओंर अधिक मजबूत होने का भरोसा जताया।भाजपा ...

गदेरे में चार लड़के नहाते हुए डूबे चारों की मौत

Image
 बागेश्वर--- एसडीआरएफ टीम को तहसीलदार कपकोट द्वारा अवगत कराया गया कि गोगिना के पास गदेरे में स्नान के दौरान 04 बच्चे बह गए हैं। जिसमे से 03 बच्चों के शव स्थानीय लोगों द्वारा बरामद कर लिए है व एक एक बच्चा लापता है। जिसकी सर्चिंग को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से HC UT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत लापता बच्चे का कोई सुराग नही मिल पाया। तीन किशोर हल्द्वानी तथा 01 किशोर बिंदुखत्ता से गांव अपने रिश्तेदारों के घर आए हुए थे। सोमवार की सुबह वह अपने घर से नाश्ता कर गोगीना के पास बर्थी गधेरे में स्नान के लिए चले गए। पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण उक्त चारो किशोर पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। सुबह एक बार फिर से एसडीआरएफ टीम ने पुनः सर्चिंग की गई, गहन सर्चिंग के दौरान  बच्चे का शव को गदेरे से बरामद किया गया व उसके उपरांत उक्त शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।मृतकों में विक्...

चम्वावत की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से बने विधायक

Image
 देहरादून — विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण  ने बधाई दी तो वही मंत्रिमंडल के मंत्रियों रेखा आर्य, सौरव बहुगुणा, गणेश जोशी ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी वहीं बीजेपी संगठन के कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने भी उन्हें बधाई दी तो राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की सम्पूर्ण जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चम्वावत की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से उन्होंने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हांसिल की। उन्होंने उत्तराखण्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें जो प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य को 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्र...

कांग्रेस का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालयों के सम्मुख विरोध प्रदर्शन

Image
देहरादून –  कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए आज पूरे देश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालयों के सम्मुख विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर उत्तराखण्ड के कांग्रेसजनों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस  धरने  पर उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136 साल से इस देश के हर व्यक्ति की आवाज है। हम उस गांधी के वंशज हैं, जिन्होंने निहत्थे रहकर देश की जनता की ताकत के बल पर तानाशाही ताकत को, अंग्रेज की ताकत को हिंदुस्तान छोड़कर भाग जाने को विवश कर दिया था। हम उस पंडित नेहरु की वैचारिक सोच हैं जिन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में 10 साल कारावास में बिताए और राष्ट्र निर्माण का संकल्प पूरा करके दिखाया। हम उस सरदार पटेल...