Posts

गदेरे में चार लड़के नहाते हुए डूबे चारों की मौत

Image
 बागेश्वर--- एसडीआरएफ टीम को तहसीलदार कपकोट द्वारा अवगत कराया गया कि गोगिना के पास गदेरे में स्नान के दौरान 04 बच्चे बह गए हैं। जिसमे से 03 बच्चों के शव स्थानीय लोगों द्वारा बरामद कर लिए है व एक एक बच्चा लापता है। जिसकी सर्चिंग को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से HC UT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत लापता बच्चे का कोई सुराग नही मिल पाया। तीन किशोर हल्द्वानी तथा 01 किशोर बिंदुखत्ता से गांव अपने रिश्तेदारों के घर आए हुए थे। सोमवार की सुबह वह अपने घर से नाश्ता कर गोगीना के पास बर्थी गधेरे में स्नान के लिए चले गए। पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण उक्त चारो किशोर पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। सुबह एक बार फिर से एसडीआरएफ टीम ने पुनः सर्चिंग की गई, गहन सर्चिंग के दौरान  बच्चे का शव को गदेरे से बरामद किया गया व उसके उपरांत उक्त शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।मृतकों में विक्...

चम्वावत की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से बने विधायक

Image
 देहरादून — विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण  ने बधाई दी तो वही मंत्रिमंडल के मंत्रियों रेखा आर्य, सौरव बहुगुणा, गणेश जोशी ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी वहीं बीजेपी संगठन के कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने भी उन्हें बधाई दी तो राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की सम्पूर्ण जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चम्वावत की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से उन्होंने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हांसिल की। उन्होंने उत्तराखण्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें जो प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य को 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्र...

कांग्रेस का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालयों के सम्मुख विरोध प्रदर्शन

Image
देहरादून –  कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए आज पूरे देश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालयों के सम्मुख विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर उत्तराखण्ड के कांग्रेसजनों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस  धरने  पर उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136 साल से इस देश के हर व्यक्ति की आवाज है। हम उस गांधी के वंशज हैं, जिन्होंने निहत्थे रहकर देश की जनता की ताकत के बल पर तानाशाही ताकत को, अंग्रेज की ताकत को हिंदुस्तान छोड़कर भाग जाने को विवश कर दिया था। हम उस पंडित नेहरु की वैचारिक सोच हैं जिन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में 10 साल कारावास में बिताए और राष्ट्र निर्माण का संकल्प पूरा करके दिखाया। हम उस सरदार पटेल...

रात में सड़क पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 80 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही

Image
  मसूरी –वीकेंड के दौरान मसूरी व उसके आसपास के पर्यटक स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटकों के आने और मसूरी रोड मैगी प्वाइंट, मसूरी झील, भट्टा फॉल पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों द्वारा आए दिन अपने संस्थानों को देर रात तक खोलकर तेज आवाज में म्यूजिक बजा कर पार्टियां करने व शराब के नशे में चूर होकर हुड़दंगियो द्वारा लड़ाई झगड़ा करने की शिकायत मिलने के कारण सी ओ मसूरी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मसूरी व थाना पुलिस टीम तथा सीपीयू के संयुक्त टीम ने रात में मैगी प्वाइंट, मसूरी झील ,भट्टा फॉल स्थित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट्स, सड़क किनारे वाहन खड़ा कर शराब पीने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर चालान की कार्रवाई की गई जिसमें कुल 30 चालान पुलिस एक्ट में तथा 50 चालान मोटर वाहन अधिनियम 02 वाहन चालकों के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन सीज कर चालकों को गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य वाहन को सीज किया गया 10 चालान  न्यायालय व 37 वाहन चालकों से मौके पर ₹ 18500/-  शुल्क वसूल कर चेतावनी दी गई।  वीकेंड के दौरान मसूरी व उसके आसपास के पर्यटक स्थलों पर भारी सं...

थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने किये बदरी- केदार के दर्शन

Image
 रुद्रप्रयाग -  सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे सपरिवार आज रविवार को प्रात: श्री  केदारनाथ धाम पहुंचे।भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। उनके साथ सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।  इस अवसर पर केदारनाथ धाम  पुजारी टी गंगाधर लिंग ने सेनाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने सेनाध्यक्ष की अगवानी की।   इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया।   सेनाध्यक्ष मनोज पांडे सपरिवार  श्री बदरीनाथ भगवान के दर्शन किये। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी भी उनके साथ रहे। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी की। मंदिर समिति मुख्यकार्याधिकारी बी. डी.सिंह ने भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इससे पहले आज ही प्रात: सेनाध्यक्ष श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

भारतीय सेना को मिले 288 नये सैन्य अधिकारी

Image
  देहरादून –  भारतीय सैन्य अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर 288 जेंटलमैन ऑफ कैडेट देश की आन, बान व शान की रक्षा के लिए तैयार हैं। आज शनिवार को अकादमी में आयोजित होने वाली गरिमामय परेड में शिरकत करने के बाद अलग-अलग राज्यों के ये सभी युवा बतौर अधिकारी थलसेना का अभिन्न अंग बन गये। इसके अलावा आठ मित्र देशों के 89 जेंटलमैन कैडेट भी अपने-अपने देश की सेना में शामिल हो जाएंगे। इस बार भारतीय सेना की साउथ वेस्टर्न कमान के जीओसी-इन-सी ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर बतौर परेड  रिव्यूइंग आफिसर ने परेड का निरीक्षण कर पासिंग आउट बैच के जेंटलमैन कैडेटों से जनरल सैल्यूट लिया। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर पासिंग आउट बैच के इन जेंटलमैन कैडेटों ने आईएमए गीत की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए रिव्यूइंग आफिसर ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर से विदाई ली।  परेड में जेंटलमैन कैडेटों ने चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे सैन्य अधिकारियों, प्रशिक्षकों व जूनियर कैडेटों को  गदगद किया।परेड के दौरान जेंटलमैन कैडेट जोश व जज्बे स...

पुलिस ने तीन स्कूटर चोर पकड़े

Image
  देहरादून -  रतनेश सिह की तहरीर पर थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0 सं0 -93/22 धारा 379 आईपीसी व  7 जून 22 को वादी कोशल कुमार की तहरीर के आधार पर थाना कैंट पर मु0अ0सं0- 94/ 22 धारा 379 आईपीसी के अभियोग पंजीकृत किए गए। अभियोगो मैं चोरी हुई एक्टिवा की घटना के खुलासे को प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी  कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा घटना में संलिप्त व्यक्ति की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। गठित टीम के अथक प्रयासों से  09 जून 22 की सांय को मुखबिर की सूचना पर 02 व्यक्तियो योगेश साहनी पुत्र मनमोहन साहनी निवासी ईदगाह कुमार मंडी देहरादून व अनमोल कश्यप पुत्र अर्जुन कश्यप निवासी ईदगाह कुमार मंडी देहरादून को लीची बाग से पकड़ा जिनके कब्जे से मु0अ0सं0-94/22 धारा-379 आईपीसी से संबंधित चोरी स्कूटी की नंबर प्लेट  बरामद हुई।  तथा इन व्यक्तियों के पास एक साइकिल जो इन व्यक्तियों ने चोरी के समय प्रयोग की गई थी भी मिली।व्यक्तियों से बरामद नंबर प्लेट के संबंध में पूछा तो...