Posts

पुलिस ने तीन स्कूटर चोर पकड़े

Image
  देहरादून -  रतनेश सिह की तहरीर पर थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0 सं0 -93/22 धारा 379 आईपीसी व  7 जून 22 को वादी कोशल कुमार की तहरीर के आधार पर थाना कैंट पर मु0अ0सं0- 94/ 22 धारा 379 आईपीसी के अभियोग पंजीकृत किए गए। अभियोगो मैं चोरी हुई एक्टिवा की घटना के खुलासे को प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी  कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा घटना में संलिप्त व्यक्ति की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। गठित टीम के अथक प्रयासों से  09 जून 22 की सांय को मुखबिर की सूचना पर 02 व्यक्तियो योगेश साहनी पुत्र मनमोहन साहनी निवासी ईदगाह कुमार मंडी देहरादून व अनमोल कश्यप पुत्र अर्जुन कश्यप निवासी ईदगाह कुमार मंडी देहरादून को लीची बाग से पकड़ा जिनके कब्जे से मु0अ0सं0-94/22 धारा-379 आईपीसी से संबंधित चोरी स्कूटी की नंबर प्लेट  बरामद हुई।  तथा इन व्यक्तियों के पास एक साइकिल जो इन व्यक्तियों ने चोरी के समय प्रयोग की गई थी भी मिली।व्यक्तियों से बरामद नंबर प्लेट के संबंध में पूछा तो...

घनसाली में घुत्तु रोड पर पिकअप खाई में गिरा पांच की मौत तीन घायल

Image
टिहरी गढ़वाल – थाना घनसाली ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि घुत्तु रोड पर पोखर के पास एक पिकअप वाहन (वाहन संख्या UK14TA- 0932) अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से करीबन 100 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल संजय नेगी रेस्क्यू उपकरणों के ‌साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 08 लोग सवार थे जिनमे से 03 लोग घायल थे। और 05 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए तीनों घायलों को निकालकर उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया व 05 मृतकों के शव बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किये। घायलों में चालक बचन सिंह, निवासी बूटवा, विजय राम पुत्र केवल राम, राजेन्द्र सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी सौड़।मृतकों में प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह, उम्र- 44 वर्ष, निवासी - सौड़ पट्टी, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्रह्मीदत्त, उम्र- 65 वर्ष,गुणानंद पुत्र चिंतामणि, 65 वर्ष, हेमा देवी पत्नी चंदर सिंह, 50 वर्ष, निवासी- स...

बैंक में लोगों से कागज की गड्डी देकर ठगी करने वाले छ गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश - कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता रोहित राजभर पुत्र सूरज राजभर निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश देहरादून के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अमरीक सिंह की दुकान में काम करता हूं। 8 जून 22 को सुबह 10:00 बजे के लगभग मेरे मालिक अमरीक सिंह के द्वारा ₹73000 पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने को दिए गए जिन्हें जमा करने में पंजाब नेशनल बैंक देहरादून रोड ऋषिकेश गया परंतु बैंक के अंदर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मुझे अपनी बातों में लेकर मुझ से ₹34000 ठग लिए गए। जिसके बाद मैंने उन्हें बाहर आकर तलाश किया तो कहीं दिखाई नहीं दिए कृपया मेरी रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने का कष्ट करें।शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 265/2022 धारा 420 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया।  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने एक पुलिस टीम बनाकर निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए।वादी से घटना की समस्त जानकारी लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण करना।पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विषय में जानकारी हासिल कर उनका सत्यापन करन...

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान मार्ग में फंसे चार श्रद्धालु

Image
चमोली- बुधवार की देर रात एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि घाघरिया से 04 किमी आगे श्री हेमकुंड साहिब की ओर ग्लेशियर के पास कुछ लोग फंसे हुए है। जिसमें किसी का स्वास्थ्य भी खराब होने की आशंका है। यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट घाघरिया से मुख्य आरक्षी मंगल सिंह भाकुनी के नेतृत्व में टीम  तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सर्चिंग के  दौरान दिखाई दिया कि घटनास्थल पर चार लोग मौजूद है। जिसमे से एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में रात्रि के घनघोर अंधेरे में  त्वरित रेस्क्यू कार्य हुए बीमार व्यक्ति को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया गया व उसके उपरांत चारो लोगों को पैदल मार्ग से होते हुए सकुशल घांघरिया गुरुद्वारे लाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के दखल के बाद शुरू हुई केदार धाम में सफा सफाई

Image
 रुद्रप्रयाग – स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था किए जाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में आज दसवें दिन भी लगातार विशेष स्वच्छता अभियान जारी रहा।केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में पर्यावरण के संरक्षण के लिए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुलभ संस्था, जिला पंचायत एवं नगर पंचायत केदारनाथ को विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग साफ एवं स्वच्छ रहे और पर्यावरण को भी कोई नुकसान न हो।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ संस्था द्वारा आज दसवें दिन भी लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में एवं नदी के किनारों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिनके किनारों से प्लास्टिक अपशिष्ट व कूड़ा एकत्रित किया गया। इस अभियान के दौरान लगभग...

फरार चल रहा बलात्कार का आरोपी आया पुलिस की पकड़ में

Image
 देहरादून - दुष्कर्म की पीड़िता ने रायपुर थाने में एक लिखित तहरीर दी कि एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में 14 मई को मुकदमा अपराध संख्या 182/22 धारा 376 323 506 420 आईपीसी बनाम शिवराज आदि अभियोग पंजीकृत किया गया था। मगर अभियुक्त एक माह से फरार चल रहा था अभियुक्त की गिरफ्तारी को  क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा आज 08 जून 22  को अभियुक्त शिवम राज पुत्र जगदीश निवासी ब्रह्मा वाला खाला कंडोली रायपुर देहरादून उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में फैली गंदगी चिंता पर शहरी मंत्री की समीक्षा बैठक

Image
देहरादून -  शहरी विकास विभाग ने सचिवालय में विश्वकर्मा भवन के वीरभद्र सिंह गढ़वाली सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सर्वप्रथम प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम में केदारनाथ में गंदगी को लेकर किए गए जिक्र के संबंध में संबंधित ईओ से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जानकारी जुटाई। ईओं को केदारनाथ के आसपास पूरी तरह से साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि इसकी वीडियों बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजें।शहरी विकास विभाग के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रेमचंद अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रूट पर पड़ने वाले 27 शहरों, गंगा नदी के तट पर पड़ने वाले 15 नगरों सहित सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था, स्थाई और अस्थाई शौचालयों की स्थिति, नाले की सफाई, दवा छिड़काव, पेयजल व्यवस्था आदि स्थितियां जानी और इस पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रेमचंद अग्रवाल ने इसी तरह बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के ईओ से स्थिति जानी, जो संतोषजनक पाई ग...