Posts

मसूरी के पास खाई में गिरी कार लड़के की मौत लड़की घायल

Image
 देहरादून -  जनपद नियंत्रण कक्ष ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि  हाथीपांव मसूरी रोड में एक इनोवा वाहन खाई में  गिर गया है। जिसमे 02 लोगों के सवार होने की संभावना है। यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर के लिए रवाना हुई।एस डी आर एफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उस कार में 02 लोग सवार थे। जिसमे एक लड़की व एक लड़का सवार थे, जो रात में मसूरी घूमने के लिए आए थे। हाथीपांव मसूरी रोड के पास वाहन अनियंत्रित हो गया जिससे वह लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई व लड़के की मौके पर मृत्यु हो गई।एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर उस घायल लड़की सिमरन उम्र 24 वर्ष निवासी लक्ष्मण पार्क कृष्णा नगर दिल्ली को खाई से रेस्क्यू कर घायल अवस्था में बाहर निकाला गया व उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत मृत युवक नाम रजत सचदेव पुत्र मनोज कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी गांधी पार्क कृष्णा नगर दिल्ली के शव को गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाक...

पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटा सवारी खाई में गिरी

Image
पिथौरागढ़ -  एसडीआरएफ को पुलिस लाइन पिथौरागढ़ ने सूचना दी की गुरना माता मंदिर के समीप इग्यार देवी के पास एक पिक अप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।यह सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर देखा की वाहन UP 21 CN 6767 में 04 लोग सवार थे। जो मजदूरी जैसे दरी, मैट, आदि बनाने  का कार्य करते है।  गुरना माता मंदिर के समीप इग्यार देवी के पास वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। जिससे वाहन में सवार लोग वाहन से छिटकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए। एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान 04 लोग खाई में घायल अवस्था में दिखाई दिए। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया व उसके उपरांत सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया।घायलों में मोबीन पुत्र यासीन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर।सुभान पुत्र दुलारी उम्र 27 वर्ष नि...

चारधाम यात्रा के लिए आए 26 श्रद्धालुओं की मौत चार घायल

Image
 उत्तरकाशी -  मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से आए चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं की दर्दनाक हुई मौत। रविवार की सांय थाना बड़कोट के डामटा से 04 किमी आगे रिखाउखड्ड के पास एक यात्री बस (UK 04 PA1541) अनियंत्रित होने से लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है, जिसमें 30 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही सर्वप्रथम डामटा व बड़कोट में व्यवस्थापित एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। बस में चालक व परिचालक सहित 30 लोग सवार थे जो कि मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा को आये हुए थे। बस में सवार यात्रियों में 14 महिलाएं थी।  एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पुलिस, फायर सर्विस व स्थानीय बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन गतिमान रखा।एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा स्वयं इस घटना पर नजर रखे हुए थे व आवश्यक दिशानिर्देश दे रहे थे। रात्रि करीब 2:30 बजे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ व अन्य बचाव इकाइयों द्व...

मध्य प्रदेश से आए यात्रियों की बस खाई में गिरी 25 की मौत

Image
 उत्तरकाशी - थाना बड़कोट ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि थाना पुरोला क्षेत्र अंतर्गत डामटा से 04 km आगे रिखाऊँ खड्ड के पास एक मध्य प्रदेश से आए यात्री यमुनोत्री के दर्शनों के लिए जा रहे थे की यात्रियों की बस खाई में गिर गयी है। जिसमे 28 से 30 लोगों की होने की संभावना है। जो की 150 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ  टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम के बैकअप में उजेली, मोरी,चकराता व सहस्रधारा पोस्ट से भी टीमों को  घटनास्थल के लिए रवाना किया गया  है।एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की जा रही है। यात्री वाहन संख्या UK- 4-1541  दुर्घटना हुआ है। वाहन में लगभग 28_30 लोग बताए जा रहे है।  खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ ने 25 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों को पांच लाख ₹ की सहायता व घायलों को 50-50 हजार ₹ की सहायता प्रदान की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों को एक लाख ₹ का मुआवजा और घायलों क...

सप्त ऋषि परमार्थ घाट में डूबने से गुजरात के युवक की हुई मौत

Image
 हरिद्वार -  कल रात में एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी सप्त ऋषि द्वारा बताया कि एक व्यक्ति सप्त ऋषि परमार्थ घाट पर स्नान करने के दौरान डूब गया है। जिसकी सर्चिंग को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम  तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पहुंचने पर पता चला कि ये 20 लोगों का दल गुजरात से हरिद्वार घूमने के लिए आया था। जिसमे से एक युवक सप्त ऋषि परमार्थ घाट पर स्नान करने चला गया।घाट पर गंगा नदी के पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण युवक गहरे पानी में डूब गया एस डी आर एफ की टीम ने उस युवक को खोजने के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया  परंतु गहन सर्चिंग के उपरांत लापता युवक का कोई सुराग नही मिल पाया।आज रविवार 05 जून को एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम ने पुनः घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान  एसडीआरएफ टीम के कुशल डीप डाइवर अनूप सिंह को पानी की गहराई में भेजा गया। गहन सर्चिंग के उपरांत 15 फीट की गहराई से उस युवक  कलपेश पुत्र नरसी भाई उम्र 20 वर...

मंदाकिनी नदी में फंसे छात्रों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Image
रुद्रप्रयाग –  थाना अगस्त्यमुनि ने अवगत कराया गया कि विजय नगर डिग्री कॉलेज के पास नदी में कॉलेज के दो छात्र फंसे हुए है।यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तयमुनि से मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचकर पता चला कि ये छात्र विजय नगर डिग्री कॉलेज में अध्यन करते है। जो कि मंदाकिनी नदी में नहाने गए थे। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण ये दोनों छात्र नदी के बीच में फंस गए। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू कर  दोनों छात्रों तक रस्सी के माध्यम से  लाइफजेकेट व लाइफ बोया पहुंचाया गया। उसके उपरांत इन छात्रों को लाइफ जैकेट पहनने के पश्चात उन्हें रोप रिवर रेस्क्यू कर नदी के किनारे तक लाया गया।छात्रों का विवरण सुमन पुत्र विनोद निवासी डांगी अगस्त्यमुनि, BA द्वितीय वर्ष में अध्यानर्त।अंकुश रावत पुत्र पुष्कर सिंह निवासी रावड़ी अगस्त्यमुनि, Bsc द्वितीय वर्ष में अध्यानर्त।एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी, आरक्षी धीर...

गुल्लरघाटी नदी में नहाने गए बच्चे डूबे दो की मौत

Image
 देहरादून--   देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून ने सूचित किया की हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो पॉइंट के पास चार बच्चे दोपहर को नदी‌ में नहाने गये थे। जिसमें से मात्र दो बच्चे ही वापस आए है। चीता पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दो बच्चों के कपड़े नदी के किनारे पड़े मिले हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। तो तुरंत एसडीआरएफ टीम की सूचना दी गई। यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को तत्काल कॉन्स्टेबल दरमान सिंह के साथ टीम उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंच टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया।डीप डाइवर मातबर को गहन सर्चिंग के लिए पानी की गहराई में भेजा गया। देर रात होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थी। परन्तु तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर  एसडीआरएफ के डीप डाइवर मातवर द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहराई से बरामद कर बाहर निकाला गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।मृतकों में प्रिंस कठैत पुत्र  अतुल सिंह कठैत निवासी लेन नंबर 04 सैनिक कॉलोनी बालावाला देहरादून। शुभम असवाल पुत्र एम एस असवा...