Posts

अंतरार्ष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

Image
देहरादून –वन अनुसंधान संस्थान में सभी के जीवों के लिए साझा भविष्य निमार्ण की थीम से संबंद्ध अंतरार्ष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया।इस अवसर पर संस्थान के विस्तार प्रभाग द्वारा पक्षी एवं पादप जैवविविधता दशर्न पर कायर्क्रम आयोजित किया गया।कायर्क्रम में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों का विस्तार प्रभाग के प्रमुख ऋचा मिश्रा, भा.व.से. तथा उनकी टीम द्वारा स्वागत किया गया तथा पक्षी एवं पादप दशर्न के लिए प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया। एक समूह द्वारा डा0 अरुण प्रताप सिंह, वैज्ञानिक-एफ, कीट विज्ञान प्रभाग के दिशा निदेर्शन में संस्थान में भ्रमण के दौरान पक्षियों का दशर्न किया गया एवं उनके विषय में जानकारी प्राप्त की गई।दूसरे समूह ने भ्रमण के दौरान डा0 अनूप चन्द्रा, वैज्ञानिक-एफ, वनस्पति प्रभाग के मागर् दशर्न में पेड़-पौधों की विविधता के बारे में जानकारी हासिल की।भ्रमण के उपरांत दोनों समूह वनस्पति उद्यान में पुनः एकत्रित हुए जहां पर उनको संस्थान की निदेशक डा0 रेनू सिंह,भा.व.से.द्वारा सम्बोधित किया गया।अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने जैवविविधता के विभ्भिन पहलुओं प्रकाश डालते हुए इसके महत्व को...

चारधाम यात्रा में अभी तक लगभग आठ लाख श्रद्धालु पहुंचे

Image
  देहरादून – यमुनोत्री गंगोत्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही चार धाम की यात्रा शुरू हो गई थी जो कि आज दिन तक आठ लाख लोगों ने चार धाम के दर्शन कर चुकेहै।लाखों लोगों ने दर्शन को चारधामों के लिए आनलाइन आफलाईंन अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है अभी तक मई माह तक रजिस्ट्रेशन के स्लाट पूरे हो गये है। 22 मई से श्री हेमकु़ट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ के कपाट खुल रहे है। सभी तीर्थों में व्यवस्थायें अनुकूल रहे इसके लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या सरकार ने निर्धारित की हुई है। विगत 19 मई को प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ( रिटायर्ड) गुरमीत सिंह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचप्यारों  के साथ श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को ऋषिकेश से श्री हेमकुंट साहिब के लिए रवाना कर दिया।20 मई को पहला जत्था गुरूद्वारा गोविंद घाट पहुंचा। आज जत्था हेमकुंट के लिए प्रस्थान होकर घांघरिया पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी तीर्थ यात्री सकुशल तीर्थयात्रा करें यह उनकी प्राथमिकता में है। विगत दिनों कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत को श्री केदारनाथ यात्रा तथा कैबिनेट मंत्री...

दो घुरल का शिकार व रायफल के साथ पांच शिकारी गिरफ्तार

Image
 त्यूणी देहरादून– पुलिस रात के समय आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी की उसी समय सामने से दो सफेद रंग की कार HP no की आई जिस को रोका गया तो ड्राइवर इधर उधर की बाते करने लगा शक होने पर वाहनों  को चेक किया गया तो दोनों कार के अंदर  पांच व्यक्ति बैठे थे। पीछे डिग्गी में 1-1 घुरल (घुरड़) के शव रखे थे। जिसके संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया कि रात को हम लोग शिकार पर निकले थे और हमने मोरी क्षेत्र में  शिकार कर ये दो घुरड़(घुराल) मारे है । जिनको हम हिमाचल ले जा रहे थे । जब गाड़ियों की तलाशी ली गई तो एक टेलिस्कोप लगी रायफल और दस जिंदा कारतूस बरामद हुए । लाइसेंस तलब करने पर हिमाचल प्रदेश का लाइसेंस बरामद कराया गया ।अभियुक्त का यह जुर्म वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 ओर 30 आर्म्स एक्ट और धारा 34  IPC का उलंघन है ।अतः अभियुक्तों को इनके जुर्म से अवगत करा कर गिरफ्तार किया गया । जिनके  नाम पता नरेश पुत्र राजेंद्र सिया ग्राम सेकंड थाना रोड जिला शिमला हिमाचल प्रदेश, कुशाल रावत पुत्र जगत कल सिंह रावत ग्राम मोहरा थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 40 व...

सेवायोजन विभाग में प्रदेश के लगभग 8.5 लाख लोग पंजीकृत

Image
 देहरादून – कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।  मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सेवायोजन विभाग को आउट सोर्स एजेन्सी उत्तराखण्ड के रूप में विकसित किया जायेगा। सेवायोजन विभाग के पास 23 कार्यालय तथा लगभग 8.5 लाख लोग पंजीकृत है। उन्होने सेवायोजन, कार्मिक एवं वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आउट सोर्स एजेन्सी बनाने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की तथा प्रस्ताव बनाये जाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।मंत्री  ने कहा कि विभाग द्वारा आउट सोर्स एजेन्सी का प्रस्ताव तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायेगा।  बैठक में सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन  विजय यादव, सचिव न्याय धन्नजय चतुर्वेदी, निदेशक सेवायोजन डॉ0 बी॰एस॰ चलाल, अपर सचिव कार्मिक सुमन सिंह वल्दिया, अपर सचिव वित्त रोहित मीणा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

श्री हेमकुंड साहिब के लिए गुरुद्वारा ऋषिकेश से संगत हुई रवाना

Image
ऋषिकेश  – श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। आज ऋषिकेश स्थित गुरूद्वारा से हेमकुंड साहिब के लिए संगतो को रवाना किया गया।  गुरूद्वारा परिसर ऋषिकेश में यात्रियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि)  गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेका और गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए।लक्ष्मण झूला रोड पर स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट ने अतिथियों का स्वागत किया गया। श्री हेमकुंड यात्रा की व्यापक तैयारियां की गयी है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई भी गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए तथा गुरुद्वारा ऋषिकेश में मत्था टेका। इस अवसर पर बङी संख्या में सिक्ख संगत जत्थे मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संगतों को हेमकुंड साहिब यात्रा की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो वह कई बार इस यात्रा के प्रारंभ होने के मौके पर आते रहे हैं लेकिन यह पहला मौका है जब वे बतौर मुख्य सेवक के रूप में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना गु...

उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सीएम आवास मे आयोजित कार्यक्रम में राज्य में नवीकरणीय एवं अन्य परियोजनाओं के विकास और शत प्रतिशत वित्तीय निवेश किये जाने के लिए यह एमओयू किया गया है।उत्तराखण्ड सरकार की ओर से सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुन्दरम और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक नवीनीकरण ऊर्जा शैली अब्राहम व अधिशासी निदेशक अमित गर्ग ने हस्ताक्षर किए।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में रिन्यूबल एनर्जी विशेष तौर पर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति होगी। ऊर्जा और पर्यटन राज्य के विकास के दो प्रमुख आधार हैं। प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ-साथ उद्योगों और घरेलू क्षेत्र में ऊर्जा की मांग बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि उत्तराखण्ड ऊर्जा सरप्लस स्टेट बने। इसके लिये सौर ऊर्जा पर भी फोकस किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, प्रक्रियाओं के सरलीकरण की है...

अब आंचल आइसक्रीम देगी अमूल आइसक्रीम को टक्कर

Image
देहरादून –  अब आंचल आइसक्रीम देगी अमूल आइसक्रीम को टक्कर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एक स्थानीय होटल में उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित आंचल आइसक्रीम का शुभारंभ किया। शुरूआत में आंचल आइसक्रीम देहरादून तथा नैनीताल जनपदो में 85 एजेंट्स के माध्यम से विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगी।  इस अवसर पर मंत्री ने आइसक्रीम पुशकार्ट भी रवाना किए। डेयरी विभाग तथा उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड को इस पहल के लिए बधाई देते हुए।मंत्री ने कहा कि अमूल की तरह ही उत्तराखंड के स्थानीय ब्रांड आंचल को भी डाइवर्सिफाइड करने तथा व्यवसायिक रूप से सफल बनाने की जरूरत है। हमें पूरा विश्वास है कि आमजन का भरोसा आंचल के अन्य उत्पादों की भांति ही आंचल आइसक्रीम पर भी कायम रहेगा। जल्द ही उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में आंचल आइसक्रीम को लांच किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों को ब्रांड के रूप में स्थापित करने की जरूरत है। आंचल जैसे स्थानीय उत्पादों को  राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करके ही राज्य में रिवर्स माइग्रेशन, स्वरोजगार तथा महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता हैं।   का...