Posts

श्री हेमकुंड साहिब के लिए गुरुद्वारा ऋषिकेश से संगत हुई रवाना

Image
ऋषिकेश  – श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। आज ऋषिकेश स्थित गुरूद्वारा से हेमकुंड साहिब के लिए संगतो को रवाना किया गया।  गुरूद्वारा परिसर ऋषिकेश में यात्रियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि)  गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेका और गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए।लक्ष्मण झूला रोड पर स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट ने अतिथियों का स्वागत किया गया। श्री हेमकुंड यात्रा की व्यापक तैयारियां की गयी है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई भी गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए तथा गुरुद्वारा ऋषिकेश में मत्था टेका। इस अवसर पर बङी संख्या में सिक्ख संगत जत्थे मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संगतों को हेमकुंड साहिब यात्रा की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो वह कई बार इस यात्रा के प्रारंभ होने के मौके पर आते रहे हैं लेकिन यह पहला मौका है जब वे बतौर मुख्य सेवक के रूप में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना गु...

उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सीएम आवास मे आयोजित कार्यक्रम में राज्य में नवीकरणीय एवं अन्य परियोजनाओं के विकास और शत प्रतिशत वित्तीय निवेश किये जाने के लिए यह एमओयू किया गया है।उत्तराखण्ड सरकार की ओर से सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुन्दरम और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक नवीनीकरण ऊर्जा शैली अब्राहम व अधिशासी निदेशक अमित गर्ग ने हस्ताक्षर किए।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में रिन्यूबल एनर्जी विशेष तौर पर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति होगी। ऊर्जा और पर्यटन राज्य के विकास के दो प्रमुख आधार हैं। प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ-साथ उद्योगों और घरेलू क्षेत्र में ऊर्जा की मांग बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि उत्तराखण्ड ऊर्जा सरप्लस स्टेट बने। इसके लिये सौर ऊर्जा पर भी फोकस किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, प्रक्रियाओं के सरलीकरण की है...

अब आंचल आइसक्रीम देगी अमूल आइसक्रीम को टक्कर

Image
देहरादून –  अब आंचल आइसक्रीम देगी अमूल आइसक्रीम को टक्कर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एक स्थानीय होटल में उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित आंचल आइसक्रीम का शुभारंभ किया। शुरूआत में आंचल आइसक्रीम देहरादून तथा नैनीताल जनपदो में 85 एजेंट्स के माध्यम से विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगी।  इस अवसर पर मंत्री ने आइसक्रीम पुशकार्ट भी रवाना किए। डेयरी विभाग तथा उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड को इस पहल के लिए बधाई देते हुए।मंत्री ने कहा कि अमूल की तरह ही उत्तराखंड के स्थानीय ब्रांड आंचल को भी डाइवर्सिफाइड करने तथा व्यवसायिक रूप से सफल बनाने की जरूरत है। हमें पूरा विश्वास है कि आमजन का भरोसा आंचल के अन्य उत्पादों की भांति ही आंचल आइसक्रीम पर भी कायम रहेगा। जल्द ही उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में आंचल आइसक्रीम को लांच किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों को ब्रांड के रूप में स्थापित करने की जरूरत है। आंचल जैसे स्थानीय उत्पादों को  राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करके ही राज्य में रिवर्स माइग्रेशन, स्वरोजगार तथा महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता हैं।   का...

मुख्यमंत्री ने आर टी ओ कार्यालय पर मारा छापाआरटीओ को निलंबित

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः राजपुर रोड स्थित आर टी ओ कार्यालय पर छापा मारा। औचक  निरीक्षण के दौरान  मुख्यमंत्री ने पाया की आर टी ओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी। लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आर टी ओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे । कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पिठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन  सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नही है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

देवप्रयाग के पास बाइक खाई में गिरी एक की मौत एक घायल

Image
 टिहरी - देवप्रयाग, एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से सूचना मिली की देर रात देवप्रयाग से 2 किलोमीटर पीछे एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से टीम, उप निरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में  तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि उक्त वाहन एक बाइक थी। जो कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। जिसमे 02 युवक सवार थे। देवप्रयाग से 02 किमी0 पूर्व बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्वप्रथम घायल व्यक्ति नाम पवन पुत्र जय सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी किशनपुरा सोनीपत हरियाणा को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया व उसके उपरांत मृत युवक नाम ललित पुत्र लाजबेंद्र उम्र 25 वर्ष निवासी  झाझरा, सोनीपत हरियाणा के शव को 200 मीटर गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

गौरीकुंड पैदल मार्ग पर पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर गिरा

Image
 रुद्रप्रयाग– देखिए वीडियो में कैसे बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की एक लंबी कतार लगी है। आपकी नजर जिस और भी जाएगी आपको केवल श्रद्धालु ही नजर आएंगे बाबा केदार के दर्शनों के लिए चला गमन चला गमन है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से ही लगातार श्रद्धालुओं का हुजूम बाबा केदार के दर्शनों के लिए उमड़ा पड़ा है।  वही आज गौरीकुंड पैदल मार्ग पर पहाड़ का एक हिस्सा टूट कर रास्ते में गिर गया लेकिन शुक्र है कि बाबा केदार की कृपा से किसी श्रद्धालुओं को कोई गंभीर चोट नहीं। आई और सभी श्रद्धालु सकुशल है वही यात्रा मार्ग में नेपाली मजदूरों की मदद से चट्टान को हटाया गया और एक बार फिर पैदल मार्ग को बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए सरकारों के लिए खोल दिया गया।

आपसी मारपीट में एक की मौत तीन गिरफ्तार

Image
  देहरादून – नरेंद्र गुसाईं निवासी आदर्श कॉलोनी नेहरूग्राम थाना रायपुर ने थाना कैंट में तहरीर दी की 8/9 मई की रात को उसके भाई धीरेंद्र गुसाईं व उसके दोस्त चंदन थापा के साथ डाकरा स्थित कुछ लडकों ने उनके साथ मारपीट की गई थी, जिस कारण धीरेंद्र गुसाईं की अगले दिन रिंग रोड पेट्रोल पंप के पास मृत्यु हो गई।इस तहरीर पर थाना कैंट देहरादून पर मु0अ0सं0 77/22 धारा 304,323 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जाँच के दौरान ज्ञात हुआ की 8/9 मई की रात डाकरा स्थित चाट वाली गली में मृतक धीरेंद्र गुसाईं अपने साथी चंदन थापा के साथ अपने परिचित के यहां खाना खाने आया था तथा वहा पर परिचित के नाती अनिकेत, व अन्य शंकर थापा व सागर थापा के साथ कहासुनी व मारपीट हुई। मारपीट के दौरान धीरेंद्र गुसाईं एवं चंदन थापा घायल हो गए जिन्हें दून अस्पताल  उपचार हेतु 108 के माध्यम से भेजा गया।  उपचार के उपरांत दोनों व्यक्ति अगले दिन वापस अपने घर चले गए। 9 मई की रात धीरेंद्र गोसाई किसी काम से घर से बाहर निकला जो पेट्रोल पंप रिंग रोड के पास अचानक गिरकर बेहोश हो गया जिसे रायपुर पुलिस द्वारा 108 के माध्यम ...