Posts

पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रस्थान हुई

Image
उखीमठ ( रूद्रप्रयाग) – पंचकेदार गद्दस्थल  श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से भगवान केदारबाबा की पंचमुखी डोली ने आज प्रात:  9.35 बजे केदारनाथ धाम हेतु प्रस्थान कर लिया है इस अवसर पर दानीदाताओं ने  श्री ओंकारेश्वर मंदिर  को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया है सेना की मराठा रेजीमेंट की भक्तिमय स्वर लहरियों के साथ  श्रद्धालुजनों द्वारा जय भोले के उदघोष करते  डोली आशीष- दर्शन देते हुए प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। कल  1 मई शाम श्री केदारनाथ धाम के क्षेत्रपाल भकुंट श्री भैरव नाथ जी की पूजा संपन्न हुई। आज प्रात:  मराठा रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ जय बाबा केदार, ऊं नम्  शिवाय के उदघोष के साथ श्री केदारनाथ  भगवान की पंचमुखी डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुई है। प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचने से पहले चुन्नी, विद्यापीठ, गुप्तकाशी बाजार में डोली  पर फूल वर्षा कर स्वागत हो रहा है।  मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि  3 मई द्वितीय प...

मां सुरकंडा देवी मंदिर में रोपवे सेवा का हुआ संचालन

Image
  टिहरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मां सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में स्थाई हेलीपेड के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जाय।सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए लगभग 05 करोड़ की लागत से बने  रोपवे की लंबाई 502 मीटर है। इसकी क्षमता  लगभग 500 व्यक्ति प्रति घंटा है। सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा, उत्तराखंड के  राज्य के गठन होने के बाद पहली महत्वपूर्ण रोपवे परियोजना है। जिसका निर्माण राज्य पर्यटन विभाग द्वारा किया गया है। सुरकंडा रोपवे सेवा  शुरू होने से श्रद्धालु कद्दूखाल से मात्र 5 से 10 मिनट में सुगमता पूर्वक साल भर मां सुरकंडा देवी के दर्शन कर सकेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  मां सुरकंडा देवी के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से  श्रद्धालुओं  को दर्शन करने में सुगमता होगी। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। राज्य में धार्मि...

रास्ते में किसी अनजान से लिफ्ट मांगना या देना डाल सकता है आपको मुसीबत में

Image
 रायवाला –  अगर रास्ते में आप भी किसी अनजान व्यक्ति से गाड़ी में लिफ्ट मांगते हैं या किसी अनजान व्यक्ति को लिफ्ट देते हैं तो रहे सावधान नहीं तो हो सकती है आपके साथ भी कोई दुर्घटना ऐसी ही एक घटना रायवाला थाने क्षेत्र में हुई जिसमें पुलिस ने एस ओ जी के सहयोग से डग्गा मार छोटी गाड़ियों मे लिफ्ट देकर सवारियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से लाखो के गहनों के साथ चोरी मे प्रयुक्त वाहन बुलेरो को किया बरामद। थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी द्वारा पूर्व में रायवाला क्षेत्र में सवारियों को बहला फुसलाकर गाडी में बैठाकर उनके गहने चोरी कर ले जाने की घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु टीमें गठित कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए थे। आवेदिका द्वारा थाना नेहरू कालोनी मे लिखित तहरीर दी गयी थी कि 20 मार्च  को नेपाली फार्म रायवाला से वाहन सं0 –UK07BD-3949 मे बैठकर देहरादून की ओर जाते हुए एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बैग में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिये गये हैं।...

पिस्टल की नो पर महिला से लूटकर ने वाला पकड़ा गया

Image
 देहरादून –  टर्नर रोड क्लेमन्टाउन में पिस्टल से फायर कर महिला से आभूषण लूट तथा पटेलनगर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पटेलनगर पुलिस ने 01 घंटे में मोहब्बेवाला पटेलनगर से लाइसेंसी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से चोरी कि गई पिस्टल व लूटे गये आभूषण बरामद।वादी शमीम आलम पुत्र स्व0 मुनव्वर अली खान निवासी मोहब्बेवाला चंद्रमणि खालसा, स्टेट बैंक रोड निकट विंडलास फैक्ट्री, देहरादून उत्तराखंड द्वारा थाना पटेलनगर पर तहरीर दी गई कि उनके घर मे अलमारी में रखे पिस्टल के डिब्बे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक पिस्टल व 09 जिंदा राउंड व एच0पी0 का लैपटॉप चोरी कर लिया हैं। तहरीर पर कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0स0-288/2022 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता के सुपुर्द की गई।वही आज शानिवार को दोपहर में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली की  मंगलेश शर्मा पत्नी/ प्रेम प्रकाश शर्मा निवासी सी-19 टर्नर रोड के घर में एक लड़का आया और उसने कहा की आपके नेट की कम्प्लेंट है। जिस पर महिला ने दरवाजा खोल दिया। उसने ...

उत्तराखण्ड आने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं को कोविड जांच व वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट चेकिंग की अनिवार्यता नहीं - सीएम

Image
  देहरादून – उत्तराखण्ड में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति दूर करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डाॅ एसएस संधु ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिये निर्देश दिए कि अग्रिम आदेशों तक यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर होने वाली असुविधा एवं भीड से बचाव करने के दृष्टिगत कोविड-19 टेस्टिंग वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य किसी भी प्रकार की चेकिंग की अनिवार्यता नहीं है।सभी यात्री एवं श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा हेतु पर्यटन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पर पूर्व की भांति पंजीकरण करना अनिवार्य है। शासन एवं प्रशासन स्तर पर स्थिति का निरन्तर अनुश्रवण किया जाए। मुख्य सचिव ने  आगामी चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्ष भी की।  बैठक में सचिव स्वास्थ्य, सचिव पर्यटन, सचिव धर्मस्व, सचिव परिवहन, पुलिस महानिदेशक मुख्य कार्यकारी अधिकारी बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति एवं अन्य अधिकारियों सहित यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के जिलाधिकारियों द्वार...

नाबालिक लड़की का अपहरण व दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Image
देहरादून – एक दुखी पिता ने अपनी  नाबालिग 17 वर्षीय बेटी जिसको अभियुक्त हैदर निवासी गाडान मोहल्ला थाना बेहट जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर 18 फरवरी 22 को थाना सेलाकुई पर अभियुक्त हैदर के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गई तथा अपहृर्ता की तलाश की गयी।    अपहरण के अभियोग के केस को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए और अपर्ता को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने को पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये । थानाध्यक्ष सेलाकुई ने एक पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम को अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर रवाना किया एवं अभियुक्त के गृह जनपद सहारनपुर में इश्तिहार जारी किए गए तथा अभियुक्त एवं उसके सगे संबंधियों के मोबाइल फोन की जानकारी की गई।  28अप्रैल की रात मे अभियुक्त हैदर की लोकेशन बहादराबाद हरिद्वार में प्राप्त हुई जिस पर गठित पुलिस टीम  तत्काल संबंधित स्थानों पर दबिश दी गई तो अपर्ता नाबालिक लड़की को अभियुक्त हैदर पुत्र उम्र 22 वर्ष...

15 दिन में आवसीय और 30 दिन में व्यवसायिक नक्शे को पास करें– अग्रवाल

Image
  देहरादून – शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के कार्यो की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री द्वारा विकास प्राधिकरण की गतिविधिओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समय पर नक्शा पास किया जाय। उन्होने नक्शा पास करने की प्रक्रिया सुगम बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने 15 दिनों में आवसीय और 30 दिनों में व्यवसायिक नक्शा पास करने की अवधि पर कडाई से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि विभाग द्वारा पास किये गये नक्शों की जानकारी वेवसाइट पर भी उपलब्धि के रूप में भी दी जाय। उन्होने कहा कि यदि आर्किटेक्ट आपत्ति वाला नक्शा बार-बार पेश करे तो उसके विरूद्व भी कार्यवाही की जाय तथा विकास प्राधिकरण की छवि जनता के बीच सहायोग पूर्ण बनाये। उन्होने अवैध निर्माण का सर्वे करते हुए उनके विरूद्ध सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये। बिना नक्शों के बनाये भवन के विरूद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आम जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। इस सम्बन्ध में उन्होने सर्वे रिपोर्ट को 15 मई तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।  उन्...