Posts

रास्ते में किसी अनजान से लिफ्ट मांगना या देना डाल सकता है आपको मुसीबत में

Image
 रायवाला –  अगर रास्ते में आप भी किसी अनजान व्यक्ति से गाड़ी में लिफ्ट मांगते हैं या किसी अनजान व्यक्ति को लिफ्ट देते हैं तो रहे सावधान नहीं तो हो सकती है आपके साथ भी कोई दुर्घटना ऐसी ही एक घटना रायवाला थाने क्षेत्र में हुई जिसमें पुलिस ने एस ओ जी के सहयोग से डग्गा मार छोटी गाड़ियों मे लिफ्ट देकर सवारियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से लाखो के गहनों के साथ चोरी मे प्रयुक्त वाहन बुलेरो को किया बरामद। थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी द्वारा पूर्व में रायवाला क्षेत्र में सवारियों को बहला फुसलाकर गाडी में बैठाकर उनके गहने चोरी कर ले जाने की घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु टीमें गठित कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए थे। आवेदिका द्वारा थाना नेहरू कालोनी मे लिखित तहरीर दी गयी थी कि 20 मार्च  को नेपाली फार्म रायवाला से वाहन सं0 –UK07BD-3949 मे बैठकर देहरादून की ओर जाते हुए एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बैग में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिये गये हैं।...

पिस्टल की नो पर महिला से लूटकर ने वाला पकड़ा गया

Image
 देहरादून –  टर्नर रोड क्लेमन्टाउन में पिस्टल से फायर कर महिला से आभूषण लूट तथा पटेलनगर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पटेलनगर पुलिस ने 01 घंटे में मोहब्बेवाला पटेलनगर से लाइसेंसी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से चोरी कि गई पिस्टल व लूटे गये आभूषण बरामद।वादी शमीम आलम पुत्र स्व0 मुनव्वर अली खान निवासी मोहब्बेवाला चंद्रमणि खालसा, स्टेट बैंक रोड निकट विंडलास फैक्ट्री, देहरादून उत्तराखंड द्वारा थाना पटेलनगर पर तहरीर दी गई कि उनके घर मे अलमारी में रखे पिस्टल के डिब्बे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक पिस्टल व 09 जिंदा राउंड व एच0पी0 का लैपटॉप चोरी कर लिया हैं। तहरीर पर कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0स0-288/2022 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता के सुपुर्द की गई।वही आज शानिवार को दोपहर में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली की  मंगलेश शर्मा पत्नी/ प्रेम प्रकाश शर्मा निवासी सी-19 टर्नर रोड के घर में एक लड़का आया और उसने कहा की आपके नेट की कम्प्लेंट है। जिस पर महिला ने दरवाजा खोल दिया। उसने ...

उत्तराखण्ड आने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं को कोविड जांच व वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट चेकिंग की अनिवार्यता नहीं - सीएम

Image
  देहरादून – उत्तराखण्ड में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति दूर करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डाॅ एसएस संधु ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिये निर्देश दिए कि अग्रिम आदेशों तक यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर होने वाली असुविधा एवं भीड से बचाव करने के दृष्टिगत कोविड-19 टेस्टिंग वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य किसी भी प्रकार की चेकिंग की अनिवार्यता नहीं है।सभी यात्री एवं श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा हेतु पर्यटन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पर पूर्व की भांति पंजीकरण करना अनिवार्य है। शासन एवं प्रशासन स्तर पर स्थिति का निरन्तर अनुश्रवण किया जाए। मुख्य सचिव ने  आगामी चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्ष भी की।  बैठक में सचिव स्वास्थ्य, सचिव पर्यटन, सचिव धर्मस्व, सचिव परिवहन, पुलिस महानिदेशक मुख्य कार्यकारी अधिकारी बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति एवं अन्य अधिकारियों सहित यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के जिलाधिकारियों द्वार...

नाबालिक लड़की का अपहरण व दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Image
देहरादून – एक दुखी पिता ने अपनी  नाबालिग 17 वर्षीय बेटी जिसको अभियुक्त हैदर निवासी गाडान मोहल्ला थाना बेहट जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर 18 फरवरी 22 को थाना सेलाकुई पर अभियुक्त हैदर के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गई तथा अपहृर्ता की तलाश की गयी।    अपहरण के अभियोग के केस को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए और अपर्ता को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने को पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये । थानाध्यक्ष सेलाकुई ने एक पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम को अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर रवाना किया एवं अभियुक्त के गृह जनपद सहारनपुर में इश्तिहार जारी किए गए तथा अभियुक्त एवं उसके सगे संबंधियों के मोबाइल फोन की जानकारी की गई।  28अप्रैल की रात मे अभियुक्त हैदर की लोकेशन बहादराबाद हरिद्वार में प्राप्त हुई जिस पर गठित पुलिस टीम  तत्काल संबंधित स्थानों पर दबिश दी गई तो अपर्ता नाबालिक लड़की को अभियुक्त हैदर पुत्र उम्र 22 वर्ष...

15 दिन में आवसीय और 30 दिन में व्यवसायिक नक्शे को पास करें– अग्रवाल

Image
  देहरादून – शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के कार्यो की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री द्वारा विकास प्राधिकरण की गतिविधिओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समय पर नक्शा पास किया जाय। उन्होने नक्शा पास करने की प्रक्रिया सुगम बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने 15 दिनों में आवसीय और 30 दिनों में व्यवसायिक नक्शा पास करने की अवधि पर कडाई से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि विभाग द्वारा पास किये गये नक्शों की जानकारी वेवसाइट पर भी उपलब्धि के रूप में भी दी जाय। उन्होने कहा कि यदि आर्किटेक्ट आपत्ति वाला नक्शा बार-बार पेश करे तो उसके विरूद्व भी कार्यवाही की जाय तथा विकास प्राधिकरण की छवि जनता के बीच सहायोग पूर्ण बनाये। उन्होने अवैध निर्माण का सर्वे करते हुए उनके विरूद्ध सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये। बिना नक्शों के बनाये भवन के विरूद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आम जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। इस सम्बन्ध में उन्होने सर्वे रिपोर्ट को 15 मई तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।  उन्...

पशुलोक बैराज में पूर्व से लापता चल रहे युवक का शव मिला

Image
 ऋषिकेश – चौकी ढालवाला से सूचना मिली कि पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।  एसडीआरएफ टीम के कुशल डीप डाइवर ओम प्रकाश को रोप के माध्यम से  बैराज के नीचे उतरा गया व उक्त शव को चैनल गेट से  बरामद कर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस  को सुपुर्द किया।मृतक राहुल पुत्र  परमानंद उम्र 27 वर्ष निवासी मेंहदी गंज पटना बिहार है, जो कि 24 अप्रैल 22 को अपने परिजनों के साथ सच्चा धाम तपोवन में नहाते समय डूब गया था। जिसकी पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई है। एसडीआरएफ टीम में हेड कॉन्स्टेबल सुरेश तोमर, ओमप्रकाश, किशोर कुमार, लक्ष्मण सिंह, पैरामिडिक्स अमित कुमार व सूरज कुमार शामिल रहे।

भाजयूमो ने इस मिथक को तोड़ा कि सत्ताधारी दल दोबारा प्रदेश में सरकार नहीं बनाती - रेखा आर्य

Image
 देहरादून – प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य  ने आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की सुशासन यात्रा (उत्तराखंड एडिशन) में प्रतिभाग किया । यह यात्रा 28 अप्रैल से 1 मई 22 तक प्रदेश के 13 जिलों में चलेगी ।कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से आये पदाधिकारियों को मंत्री रेखा आर्य ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देव भूमि ,सैनिक भूमि व देवी की भूमि में आपका स्वागत है उन्होंने देशभर से आये भाजयूमो के पदाशिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजयुमो उत्तराखंड ने इस मिथक को तोड़ा है कि प्रदेश में सत्ताधारी दल की दोबारा सरकार नहीं बनती है और ये सब भाजपा के सुशासन के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम भाजयूमो ने किया है और प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनी है।   रेखा आक ने कहा कि सरकार ने जीरो टॉलरेन्स, जीरो भ्रष्टाचार व जीरो घोटाला के साथ ये कार्यकाल चलाकर प्रदेश का विकास करेगी और उन्हें उम्मीद है कि भाजयूमो इस संदेश को भी जन जन तक पहुंचाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि जब भाजयूमो की सुशाशन यात्रा प्रदेश के 13 जनपदों में जाएगी तो देखेगी की यहां की महिलाएं...