Posts

पिकअप खाई में गिरी दो घायल

Image
बागेश्वर- कपकोट एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि झोपडा नामक स्थान पर एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है। यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी हिरदेश परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के रवाना हुई।एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि  पिकअप  वाहन नम्बर UK 02 CA 0858 है। जिसमे 02 लोग सवार थे, जो बैकरी का सामान लेकर भराड़ी से सामा की ओर जा रहे थे। झोपड़ा नामक स्थान के पास पहुंचकर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर इन दोनों हीरा सिंह पुत्र श्याम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ऐंठान कपकोट बागेश्वर ,जगत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी लीली कपकोट  बागेश्वर को सकुशल रेस्क्यू किया गया व  प्राथमिक उपचार देने के उपरांत 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों में पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी हिरदेश परिहार, आरक्षी टीका सिंह, आरक्षी प्रदीप मेहता, आरक्षी सोहन चौबे आरक्षी गिरदेश जोशी व उपनल चालक जितेंद्र नेगी शामिल रहे।

कार खाई में गिरी तीन घायल व दो लोगों की मौके पर मौत

Image
देहरादून-देर रात एसडीआरएफ टीम को थाना कालसी द्वारा सूचना मिली कि  हाजा दसों रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसके लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है ।उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि यह गाड़ी बलेनो कार UK07 DW 9656 थी, जिसमे 05 लोग सवार थे, हाजा दसों रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन व्यक्ति घायल हो गए व 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ  में रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।घायलों के नाम रणवीर सिंह चौहान पुत्र श्याम सिंह उम्र 30 वर्ष, संजय चौहान पुत्र महावीर सिंह उम्र 30 साल, जय सिंह चौहान पुत्र धरम सिंह उम्र 35, मृतक के नाम प्रीतम सिंह पुत्र  महिपाल सिंह...

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया

Image
देहरादून  – देश व प्रदेशवासियों को श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें श्री राम भक्त हनुमान जी भक्ति, शक्ति और सद्बुद्धि के दाता है।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना हुई और भक्तजनों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया वही जगह जगह पर भंडारे लगाए गए और श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल प्रसाद के रूप में परोसा गया उससे पहले सुबह श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन निकाल कार्यक्रम की शुरुआत की, जिस प्रकार हनुमान जी का सम्पूर्ण जीवन प्रभु राम जी के लिये समर्पित था उसी तरह ‘‘गंगा काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम’’ के सूत्र को आत्मसात करना होगा तभी हम अपनी नदियों को जीवंत और जाग्रत बना सकते हैं।महाबली हनुमान जी अपने लिये नहीं जिये, अपने लिये, कुछ भी तो नहीं किया उन्होंने सब कुछ प्रभु के लिये तथा जो भी है वह सब भी प्रभु का है और इसी भाव से स्वयं को भी प्रभु को समर्पित कर दिया। तेरा तुझको सौंपते क्या लागत है मोर। ’राम काज कीन्हें बिना, मोहि कहाँ विश्राम।’ जब तक राम काज; सेवा कार्य पूर्ण न हो विश्राम कहाँ, सुख कहाँ, चैन कहाँ। इस समय हमारी प्राणदायिनी और जीवनदायिनी नदियों का संरक्...

आयुष्मान भारत की चौथी वर्षगांठ पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन

Image
  देहरादून –  स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित परिचर्चा सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, उत्तराखंड द्वारा 16 अप्रैल 22 को स्वास्थ्य मेला एवं आयुष्मान भारत की चौथी वर्षगांठ के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि आम जनमानस एवं उनके घर के समीप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के सहयोग से आयुष्मान भारत- हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर के नाम से एक महत्वपूर्ण योजना को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस योजना की चौथी वर्षगांठ को सम्पूर्ण देश के साथ ही उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ से संबंधित कार्यक्रम अयोजित होंगे तथा इन केन्द्रों पर टेली कंसलटेशन के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं तथा परामर्श की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा की  17 अप्रैल  को इन केन्द्रों पर आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले 'योग एवं आरोग्य सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आमजन के स्वास्थ्य को आरोग्य बनाए रखने के लिए योग का महत्व बताया जायेगा, तथा 18 अप्रैल को राज्य में आयोजित हो...

मां ने बेटी को नहीं दिलाई साइकिल तो गुस्से में आकर फांसी लगाई

Image
देहरादून – मां ने बेटी को नहीं दिलाई साइकिल तो बेटी ने गुस्से में आकर फांसी लगाई ये घटना रायपुर क्षेत्र की हैं। थाना रायपुर में सूचना मिली कि कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार दून में एक लड़की ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने मोके पर जाकर देखा तो एक कमरा जो कि अंदर से बंद था। उसका दरवाजा तुड़वाया गया।अंदर देखने पर एक युवती उम्र करीब 23 वर्ष जिसका नाम वंदना उर्फ रीना पुत्री राय सिंह राणा निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून है। लडकी ने पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मोके पर 108 आई है। चिकित्सक द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किया गया। परिजनों के समक्ष शव को उतार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज गया है।मृतका वंदना उर्फ रीना द्वारा अपनी मां से अपने लिए साईकल मांगी थी। कि मेरे लिये साईकल ले लो मां मीना राणा के मना करने पर वंदना उर्फ रीना द्वारा आवेश में आकर 21:30 बजे अपना कमरा बंद कर दिया और कमरे में पंखे से फांसी लगा ली। सुबह परिवार के देखने पर कमरा अंदर से बंद होने के कारण मां‌ डर गई तो पुलिस सूचित किया गया।

टनकपुर बाजार में पेड़ गिरा दो की मौत आठ लोग दबे

Image
चंपावत -  थाना टनकपुर ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि टनकपुर मेन बाजार में बर्मा कॉलोनी में एक बड़ा पेड़ गिर गया है। जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए है जिनके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से मुख्य आरक्षी राजेंद्र मेहरा के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई।एसडीआरए टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि  अत्याधिक आंधी व तूफान होने के कारण पेड़ गिर गया था।  जिसके नीचे 08 लोग दब गए थे। एसडीआरएफ टीम, फायर ब्रिगेड , स्थानीय पुलिस स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को पेड़ के नीचे से निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगो के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।घायलों के नाम सुमान पुत्र  नन्हे उम्र 18 वर्ष निवासी टनकपुर।मोहम्मद हनीफ पुत्र हिद्दा उम्र 65 वर्ष।पारस पुत्र अनिल उम्र 18 वर्ष निवासी संजय नगर बरेली। अजय उम्र 15 वर्ष निवासी उधमसिंह नगर।अनिल निवासी टनकपुर चंपावत। ज्वार हुसैन पुत्र मकसूद उम्र 30 वर्ष।मृतकों के नाम मोहित कश्यप पुत्र वेदप्रकाश उम...

बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेसनेत्रियों ने किया टिहरी सांसद के घर का घेराव

Image
 देहरादून –बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेंस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस नेत्रियों नें आज टिहरी लोकसभा सांसद माला राज लक्ष्मी शाह के आवास का घेराव कर बेतहाषा मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। ज्योती रौतेला नें कहा कि दो दशक के दौरान राज्य की दुर्गति करने वाले यही पाँच साल रहे हैं, इस पर अफ़सोस जताने के बजाय भाजपा बेशर्मी से विकास का ढोल बजा रही है जबकि सच तो यह है कि बीते पाँच साल में प्रदेश का विकास होने के स्थान पर विनाश ज्यादा हुआ है। बेशर्मी के इस प्रहसन को जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होनें कहा इस सत्य से भाजपा मुँह कैसे चुरा सकती है कि देश में ओवरऑल बेरोजगारी दर घटने के बावजूद उत्तराखण्ड में बेरोजगारी दर डबल डिजिट में रही है और इस सत्य को सरकारी एजेंसी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक ही प्रकट कर रही है। बेरोजगारी के मामले में उत्तराखंड और हरियाणा टॉप पर हैं। ये दोनों राज्य भाजपा शासित हैं। आलम यह है कि उत्तराखंड में बेरोजगारी दर शहरी क्षेत्रों में 28 %और ग्रामीण क्षेत्रों में 22.3% है। इससे अधिक निराशाजनक् क्...