Posts

देश 14 अप्रैल को मनाता है अग्नि शमन सेवा दिवस के रूप में

Image
 देहरादून – 14 अप्रैल वर्ष 1944 में मुम्बई के बन्दरगाह पर खडें इग्लैण्ड के फोर्ट स्ट्रिकेन नामक 9 हजार टन वाले जहाज में भीषण अग्नि दुर्घटना घटित हुई थी। इस अग्निकाण्ड के दौरान हुऐ विस्फोट में अग्नि शमन कार्य करते हुऐ 66 फायर सर्विस कर्मी शहीद हो गये थे। उन शहीद हुए फायरमैनों तथा उसके उपरान्त अपने कर्तव्यों का पालन करते हुऐ दिवगंत फायर सर्विस अधिकारियों/ कर्मचारियों की स्मृति में प्रति वर्ष 14 अप्रैल को समस्त राष्ट्र की अग्नि शमन सेवायें अग्नि शमन सेवा दिवस  मनाती हैं। साथ ही उन शहीदों की सेवा भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया जाता है ।  मुख्य फायर स्टेशन गांधी रोड देहरादून पर आज 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस को मनाया गया, जिसमें सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर , उपनिदेशक ( तकनीकी )  एस०के० राणा , प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देहरादून सुनील दत्त तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । फायर स्टेशन देहरादून पर आधुनिक अग्निशमन एवं बचाव उपकरणों की प्रर्दशनी भी लगाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों ...

रिस्पना एवं बिंदाल नदियों के दोनों किनारों पर सड़कों के निर्माण की संभावना.....

Image
देहरादून –मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने रिस्पना एवं बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव के समक्ष फीजीबिलिटी स्टडी का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य सचिव ने रिस्पना एवं बिंदाल नदी में एलिवेटेड रोड को 6 लेन बनाए जाने की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तैयार होने के बाद यह सड़कें देहरादून की सड़कों का कंजेशन काफी हद तक कम करने में कारगर सिद्ध होंगी।मुख्य सचिव ने कहा कि नदियों के दोनों किनारों पर भी वाहन चलाने योग्य सड़कों के निर्माण की संभावनाओं को भी तलाशा जाए, जिससे नदियों के आसपास की बस्तियों को आवागमन की सुविधा मिल सके। ज्ञानतव्त हो कि पूर्व में मुख्य सचिव ने रिस्पना और बिंदाल नदियों में एलिवेटेड सड़क निर्माण के लिए फीजिबिलिटी सर्वे किए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में विधानसभा के पास रिस्पना पुल से सहस्त्रधारा और बिंदाल नदी पर हरिद्वार बायपास से मैक्स अस्पताल के पास तक एलिवेटेड सड़क का फीजिबिलिटी सर्वे किया गया।इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर. के. सुधांशु, सचिव  अरविन्द सिंह ह्यांकी सहित अन्य सम्बन्ध...

चीला बैराज से लापता चल रहे बच्चे का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

Image
 ऋषिकेश- एसडीआरएफ टीम को तीन अप्रैल के दिन थाना लक्ष्मण झूला ने सूचित कराया गया था कि एक युवक द्वारा अपने पुत्र के साथ गंगा नदी में आत्महत्या की गई है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। परन्तु दोनों का कोई सुराग नही मिल पाया था। एस डी आर एफ टीम के द्वारा विगत 11 दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।आज बुधवार को एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला द्वारा पुनः सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान उस बच्चे का नाम राघव पुत्र अर्चित बंसल उम्र 03 वर्ष निवासी भरत विहार ऋषिकेश  के शव को बरामद कर  जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। अर्चित बंसल उम्र 32 वर्ष निवासी भरत विहार ऋषिकेश अभी भी लापता है। जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ टीम द्वारा  की जा रही है।

पर्यटक सीजन व चार धाम यात्रा में यातायात पर बढता दबाव

Image
  देहरादून – पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने पुलिस कार्यालय देहरादून स्थित सभागार में आगामी पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यातायात एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारी, यातायात निरीक्षकों व थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। जनपद देहरादून में यातायात के बढते दबाव के दृष्टिगत यातायात संचालन अतिरिक्त यातायात उप निरीक्षकों को नियुक्त किया जाएगा,  जिसके लिए उन्हें यातायात संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आगमी पर्यटक सीजन व चार धाम यात्रा के दृष्टिगत ऋषिकेश में 01 यातायात निरीक्षक व मसूरी में 01 यातायात उप निरीक्षक को नियुक्त किया जायेगा।  जनपद देहरादून में यातायात को बाधित करने वाले 20 बाटल नेक चिन्हित किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात स्थानों पर यातायात के संचालन नियमित ड्यूटियां नियुक्त करेंगे। बड़े बाटल नेक प्वाइंट पर उप निरीक्षक तथा छोटे बाटल नेक प्वाइंट पर मु...

युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा दिए जाने एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास करना आवश्यक

Image
गुवाहाटी – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज असम विधान सभा, गुवाहाटी में दो दिवसीय 8वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र) सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भी प्रतिभाग किया।इस भव्य सम्मेलन में असम के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, असम विधान सभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सीपीए कार्यवाहक अध्यक्ष इयान लिडेल-ग्रिंगर, राज्य विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।         सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विधायिका की मूल जिम्मेदारी लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि समाज के आकांक्षी वर्गों की जरूरतों  को मद्देनज़र रखते  हुए गहन बहस और चर्चा के बाद कानून बनाए जाएं। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए ओम बिरला ने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक लोकतांत्रिक संस्थाओं को युवाओं और महिलाओं को नीति निर्माण के केंद्र में रखना चाहिए। यह कार्यपालिका...

सहकारिता घोटाला को लेकर सचिवालय गेट के बाहर कांग्रेस का धरना

Image
 देहरादून – उत्तराखंड में इन दिनों चर्चित सहकारिता विभाग में हुऐ भर्ती घोटाला मामले में कॉन्ग्रेस ने  सचिवालय गेट के बाहर धरना पर बैठी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में यह धरना शुरू हुआ।  जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तमाम कांग्रेसी नेता शामिल हुए हैं।कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री धन सिंह रावत के पास जब विभाग था उस वक़्त घोटाला हुआ और फिर से सहकारिता विभाग उन्हीं को सौंप दिया गया।कांग्रेस ने मांग की है कि सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत को नैतिकता के आधार पर विभाग से इस्तीफा दे देना चाहिए। देहरादून में सचिवालय गेट के बाहर कांग्रेस के धरने प्रदर्शन में शामिल हुए।

हॉस्पिटल में नौकरी दिलाने के नाम पर पच्चीस लाख की धोखाधड़ी में फरार अभियुक्त को उ0प्र0 से गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – मिलन सिंह चौहान पुत्र दर्शन सिंह चौहान निवासी आम बाग ऋषिकेश  के द्वारा कोतवाली  पर एक लिखित तहरीर बाबत मोहम्मद यूसुफ पुत्र शमीम अहमद निवासी मकान नंबर 181 बरबलान मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के द्वारा उनकी पत्नी सोनल एवं अन्य संध्या व कविता मरिया को ऐम्स चिकित्सालय ऋषिकेश में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति दिलाने की एवज में 29 अक्टूबर 20 को  पच्चीस लाख अपने खाते में धोखाधड़ी से ट्रांजैक्शन कराकर धन राशि हड़प लेने के संबंध में दिया गया था। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या-389/20 धारा-420 आईपीसी बनाम मोहम्मद यूसुफ अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।अभियुक्त की गिरफ्तारी को टीम गठित कर सर्विलांस की सहायता लेकर, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अभियुक्त की गिरफ्तारी को लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परंतु अभियुक्त मोहम्मद यूसुफ पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार फरार चलता रहा| अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत गठित टीम के द्वारा सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से 9 अप्रैल 22 को अभियोग उपरोक्त में डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे वा...