Posts

यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त पर खुलेंगे

Image
 उत्तरकाशी –  यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में 12:15 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।इससे पहले मां यमुना जी की भोग मूर्ति  शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली से  मुहूर्तानुसार 8:30 पर यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी ।   परम्परानुसार यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोलने की  तिथि  चैत्र माह की षष्ठी तिथि यमुना जयंती के अवसर पर खरसाली गांव में घोषित की गई ।यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित  महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अनादि काल से ही मां यमुना जी के मंदिर के कपाट खुलने की तिथि अक्षय तृतीया या अखा तीज निर्धारित है । उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन 12:15 पर कर्क लग्न में रोहणी नक्षत्र अभिजीत मुहर्त की अमृत वेला मंगलवार 20 गते वैशाख को खुलेंगे। खरसाली में स्थित मां यमुना की शीतकालीन पूजा स्थल में खरसाली में  तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक पंचांग देखकर कपाट खुलने का मूहूर्त  तय किया। इस अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल , लखन उनियाल ,अनुरूद उनियाल, रामस्वरूप उनियाल,अमित,प्रदी...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने उपराष्ट्रपति मुलाकात की

Image
 नई दिल्ली –  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट किया।         शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपराष्ट्रपति से चर्चा की वहीं उपराष्ट्रपति ने ऋतु खंडूडी से विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर प्रथम बार सदन संचालन के अनुभव के बारे में भी बातचीत की और अपने अनुभव भी अध्यक्ष को दिए।

42 की हुई देश की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी

Image
  देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एक फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीएमएस रोड से घंटाघर तक भाजपा की शोभा यात्रा में भी प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है।  डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने  राष्ट्रवाद की भावना पूरे देश में जगाई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल,  भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई  के सपनों को आज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है । मुख्यमंत्री ने  कहा कि आज भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने हमेशा प्रत्येक कार्य को अनुशासन के साथ पूर्ण करने...

प्रेमनगर आश्रम के पास दो लड़के गंगा नदी में डूबे

Image
 हरिद्वार – एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में दो लड़के गंगा नदी में डूब गए है। जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि ये लड़के  नैतिक 16 वर्ष और हर्ष 13 वर्ष अपने घर से साइकिल पर गंगा नदी में नहाने के लिए निकले थे,  लड़कों  द्वारा सखी घाट पर बनी रेलिंग को पार कर गंगा नदी में नहाने का प्रयास किया गया। परंतु अचानक तेज बहाव हो जाने के कारण दोनों लड़के नदी के बहाव के साथ बह गए। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर  सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा प्रेम नगर आश्रम से जटवाला पुल तक गहन सर्चिंग की गई व एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम के गोताखोर द्वारा भी गहराई में जाकर सर्चिंग की गई। परन्तु अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया।

मुख्यमंत्री ने पीएम से देहरादून रेलवे स्टेशन को हर्रावाला स्थानांतरित करने का अनुरोध किया

Image
 नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड के विकास में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए।जी.एस.टी. प्रतिकर अवधि को बढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने उत्तराखण्ड में नवीनतम तकनीक व वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने के लिये भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आई.आई.एस.ई.आर.) की स्थापना और फार्मास्यूटिकल उद्योग के विकास के लिये नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च (एन.आई.पी.ई.आर.) की स्थापना का आग्रह किया।  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में बागवानी की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री से कश्मीर तर्ज पर  2000 करोड़ रूपये की बागवानी पैकेज दिये जाने का अनुरोध किया। टीएचडीसी इण्डिया लिमिटेड की अंशधारिता में उत्तर प्रदेश के अंश का उत्तराखण्ड को हस्तांतर...

टाटा 207 खाई में गिरा एक की मौत

Image
 देवप्रयाग –देर रात एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि देवप्रयाग से पौड़ी जाने वाले मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी शेखर चंद जोशी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पता चला कि यह वाहन टाटा 207 है। जो कि देवप्रयाग से पौड़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात के घनघोर अंधेरे में  गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन  तक पहुंच बनाई। व एक युवक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाया गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा उक्त शव की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

वनों के संरक्षण तथा वनाग्नि को रोकने के लिए लोगों की होगी सहभागिता

Image
मुख्यमंत्री – पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि गुलदार एवं अन्य वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टास्क फोर्स बनाया जाय। यदि किसी क्षेत्र में किसी बच्चे पर गुलदार आक्रमण करता है, तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वनाधिकारी एवं डीएफओ की जिम्मेदारी तय की जाय। गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधि चिन्हित स्थानों के लिए एक्शन प्लान बनाया जाय। वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाय। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाय। वनों के संरक्षण एवं वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा जन जागरूकता के साथ जन सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों के संरक्षण, मानव एवं वन्यजीवों के संघर्ष को कम करने, भूस्खलन को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा इनोवेटिव प्रयास किये जाय। इनोवेटिव कार्यों के लिए वन विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाय। जंगली जानवरों से किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियो...