Posts

मसूरी रोड के पास स्विफ्ट कार खाई में लटकी दो की‌ बची जान

Image
 देहरादून -  सीसीआर देहरादून ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी की  मसूरी रोड पर एक कार खाई में लटकी हुई है।यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए  रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि यह गाड़ी स्विफ्ट है जो  UP 16 CY 5680 नम्बर की हैं, जिसमे 01 पुरुष व 01 महिला सवार थी। मसूरी रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।एसडीआरएफ टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा  सयुक्त ऑपरेशन चलाकर दोनों लोगों अमित उम्र 29 वर्ष निवासी अरावली अपार्टमेंट दिल्ली व आयुषी पुत्री प्रदीप निवासी किंग्स पार्क सोसाइटी दिल्ली का सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। व उसके उपरांत वाहन को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने बचाया

Image
  देहरादून –थाने रायवाला पर शिकायतकर्ता ने थाने में आकर सूचना दी  की उसका भाई करीब 10.00 बजे घर से बिना बताये कहीं चले गये है।जो कि कंपनी में कर्ज के चलते बहुत परेशान है और शायद आत्महत्या कर सकते हैं। थानाध्यक्ष रायवाला भुवनचंद पुजारी ने  का0 1185 नवनीत नेगी एसओजी ग्रामीण कोई व्यक्ति की फोन की लोकेशन ट्रैक करने को कहा कांस्टेबल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उस व्यकित की लोकेशन ट्रैक की तो पता चला की लोकेशन थाना रायवाला से 38 कि0मी0 दूर थाना रानीपोखरी के क्षेत्र में नरेन्द्रनगर जाने वाली सडक के आसपास मे की है।  थाना रायवाला क्षेत्र से 38 कि0मी0 दूर व किसी अनहोनी घटना के होने के डर  थानाध्यक्ष रायवाला भुवनचंद पुजारी ने थानाध्यक्ष रानीपोखरी को टेलीफोन कर सूचना दी कि प्रतीतनगर थाना रायवाला  निवासी एक व्यक्ति अपने घर से बिना बताए कही चला गया है। और जानकारी मिली है कि वह काफी कर्जे में है और आत्महत्या कर सकता है, जिसका लोकेशन अभी रानीपोखरी से नरेंद्र नगर को जाने वाली सड़क पर जंगल में आ रहा है। उसकी लोकेशन थानाध्यक्ष रायवाला ने थानाध्यक्ष रानीपोखरी को भेजी लोक...

मुख्यमंत्री धामी ने शारदा घाट में नदी के तटबंध का निरीक्षण किया

Image
 चंपावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय चंपावत दौरे पर उन्होंने आज शनिवार को टनकपुर मुख्य बाजार समीप स्थित शारदा घाट में नदी से हो रहे कटाव एवं उसके बचाओ के लिए हो रहे कार्यों का स्थलिय निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों से बचाओ को किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली एवं निर्माण कार्यो में तेज़ी लाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्या सुन मौके पर मुख्य सचिव से फोन में वार्ता कर शारदा नदी के बहाव को दूसरी दिशा में मोड़ने पर होने वाले चैनेलाइजेशन एवं तटबंद दीवारों के निर्माण जैसे कार्यों को शासन स्तर से जल्द मंजूरी दिलाए जाने एवं संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के लिए  निर्देशित किया। इस दौरान विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी, जिलाधिकारी विनीत तोमर, एसपी  देवेन्द्र पींचा, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीप पाठक एवं अन्य  लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने नवोदय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा में वर्चुअल प्रतिभाग किया

Image
  देहरादून – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अनेक बच्चों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के मंत्र दिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से प्रधानमंत्री के द्वारा विद्यार्थियों को तनाव मुक्ति,आत्म विश्वास बढ़ाने, एकाग्रचित मन के लिए जिस तरह प्रेरित किया गया है, यह विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचाईयों तक पहुंचाता है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के मन में परीक्षा के तनाव का वातावरण न हो और आत्मविश्वास हो, तो उसके बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन का होना जरूरी है। बच्चे, माता-पिता एवं गुरूजनों का अनुसरण सबसे अधिक करते हैं। ब...

चारधाम यात्रा में व्यवसायिक वाहनों को परिवहन विभाग करेंगा ग्रीन कार्ड जारी

Image
  देहरादून – उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गयी।बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विर्मश कर निम्न महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गये चारधाम यात्रा पर चलने वाले जिन व्यवसायिक वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा ग्रीन कार्ड जारी किया गया है, उनके कागजातों की चेकिंग पुलिस द्वारा नहीं की जाएगी।. निजी वाहनों से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के वाहनों के कागजात हरिद्वार एवं देहरादून बार्डर पर ही चेक किये जाएंगे। आगे उनकी बार-बार चेकिंग नहीं की जाएगी।  चारधाम यात्रा सीजन के दौरान यात्रा रूट पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। चारधाम यात्रा रुट पर बोटल नेक चिन्हित्त कर परिवहन एवं लोकनिर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक चेतावनी बोर्ड लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, रैश/स्टंट ड्राइविंग, ...

अमिताभ बच्चन ने यहां पर कि मां गंगा की आरती

Image
 ऋषिकेश –  फिल्म और सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अमिताभ बच्चन जी ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती  के पावन सान्निध्य में विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में सहभाग किया। कर्मयोगी जीवन जीने वाले अमिताभ  बच्चन ने बड़ी ही विनम्रता और सहजता से परमार्थ निकेतन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। 26 व 27 मार्च को परमार्थ निकेतन परिसर में अमिताभ बच्चन व अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, सह अभिनेता सुनील ग्रोवर और अन्य कलाकारों ने निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म गुडबाय के कुछ दृश्यों को परमार्थ निकेतन की यज्ञशाला, आश्रम परिसर और बगीचों में फिल्माया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने भारतीय फिल्म जगत बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता और प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार स्व हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र अमिताभ बच्चन  का परमार्थ निकेतन में अभिनन्दन करते हुये कहा कि अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों के माध्यम से अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। बच्चन परिवार ने भारत और भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका ...

चारधाम यात्रा प्रबंघन में टेक्नोलोजी का हो बेहतर उपयोग – सीएम धामी

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक में अधिकरों से कहा है कि चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भव : का संदेश जाना चाहिए। इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री सचिवालय में चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यात्रा को श्रद्धालुओं की लिए अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर, सभी आवश्यक सुधार कार्य यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों को भी यात्रा मार्गों पर कार्यों की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने के  निर्देश दिये। मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में तत्काल खोलने के लिए जरूरी मशीनों की व्यवस्था व तैनाती कर ली जाए। जेसीबी मशीनों की ट्रेकिंग के लिए उन्हें जीपीएस से जोड़ा जाए। यात्रा मार्ग से संबंधित सड़कों पर कहीं भी मलबा या कचरा न रहे। कचरा निस्...