Posts

हेलमेट मैन राघवेन्द्र ने दून में हेलमेट के प्रति जागरूकता रैली निकाली

Image
  देहरादून – हेलमेट मैन राघवेन्द्र कुमार ने रेडियो एफ.एम. से आमजन को हेलमेट की अनिवार्यता तथा हेलमेट पहनकर वाहन संचालित करने की विशेष अपील की गयी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय परिसर में दोपहर समय 01.30 बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हेलमेट मैन का स्वागत किया गया। साथ ही यातायात पुलिस देहरादून को हिमालय वैलनेश कम्पनी क्लेमनटाउन ने 100 हेलमेट देने के लिए मैनेजर जी.बी.पन्त को पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मोमेन्टो प्रदान कर उनका धन्यवाद दिया।  कार्यक्रम के दौरान हेलमेट मैन द्वारा बताया कि वर्ष 2014 में उनके दोस्त की सड़क हादसे में हुई मौत ने उन्हें इस कदर प्रभावित किया कि उन्होने यह प्रण लिया कि वह सड़क दुर्घटना में सिर की चोट से होने वाली मृत्यु को अपने अधिकतम प्रयासों से समाप्त करेंगे। इसी मिशन के उद्देश्य से राघवेन्द्र कुमार सड़क पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट वितरित करने का कार्य शूरु किया जो कि मिशन मोड पर अब तक जारी है। इस आदर्श उद्देश्य के लिए उन्होंने अपना घर तक बेच दिया।   स्वागत कार्य...

पशुलोक बैराज के पास गंगा नदी से एक अज्ञात शव

Image
 ऋषिकेश-  एसडीआरएफ टीम को  थाना लक्ष्मणझूला से सूचना मिली कि पशुलोक बैराज के पास गंगा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है।यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला  से निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम, तत्काल पशुलोक बैराज पहुंची। बैराज में शव  चैनल गेट पर फंसा हुआ था। टीम के कुशल रेस्क्यूरर कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश को उपकरणों सहित बैराज में उतारा गया , टीम  द्वारा काफी मशक्त के बाद शव को बाहर निकला और जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।एसडीआरएफ टीम प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार द्वारा बताया गया कि शव एक पुरुष का है जो कि 10 से 15 दिन पुराना  है। उम्र लगभग 35 साल प्रतीत हो रही है।अज्ञात शव की शिनाख्त स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ले जाया गया है।

स्मैक के नशे ने चैन स्केचिंग करने वाला बना दिया

Image
देहरादून –  शिकायतकर्ती आशा महंत निवासी 199/I इंजीनियरिंग एनक्लेव जीएमएस रोड ने थाना बसंत बिहार पर आकर एक किता तहरीर बाबत 22 मार्च22 की सुबह  लगभग समय 8:15 बजे दो लडके जो काले रंग की स्कूटी पर सवार थे ने अचानक से मेरे गले में पहनी सोने की चैन छीन कर भाग गए। इस पर शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत की गई। थानाध्यक्ष बसंत बिहार तथा एसओजी नगर प्रभारी देहरादून द्वारा चैन झपटामार की गिरफ्तारी को संयुक्त रुप से पुलिस टीम का गठन कर टीम ने  आस पास के सीसीटीवी कैमरो से एवम पीडिता द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर तलाश करते हुए मुखबिर तंत्र  की मदद से  27 मार्च को संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कन्हैया चौक से  शिकायतकर्ता की लूटी गई सोने की चैन व घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी सहित एक अभियुक्त अमन यादव उम्र 24 वर्ष पुत्र कपिल यादव निवासी रौतेला की दुकान ऋषि विहार थाना वसंत विहार देहरादून को गिरफ्तार कर शिकायतकर्ता की चैन  लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया। व दुसरा अभियुक्त नईम उर्फ झटका पुत्र अली हुसैन निवासी इंदिरा नगर थाना वसंत विहार फरार है पुलिस की ...

मारुति कार खाई में गिरी एक की मौत एक घायल

Image
 पिथौरागढ़-सुबह सुबह जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ ने सूचना दी कि सुवालेख नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफपोस्ट पिथौरागढ़ से  उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि यह वाहन ईको मारुति कार UK05B1490 है, जिसमे 01 पुरुष व 01 महिला सवार थे। सुवालेख के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व महिला की मौके पर मृत्यु हो गई।एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक हीरा सिंह बिष्ट पुत्र पूरन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी जगदम्बा कॉलोनी पिथौरागढ़ को घायल अवस्था में निकालकर  108 के माध्यम अस्पताल भेजा गया व मृत महिला जानकी खाती पत्नी पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष  निवासी जगदम्बा कॉलोनी पिथौरागढ़ के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।एसडीआरएफटीम में  उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आरक्षी दीपक कापड़ी, प्रेम सिंह, खेमराज, दीपक जोशी, रामसिंह,कि अमित म...

राष्ट्रपति ने राजभवन में बोनसाई गार्डन का लोकार्पण किया

Image
देहरादून – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तथा प्रथम महिला सविता कोविंद ने रविवार को उत्तराखंड के राजभवन में  बोनसाई गार्डन  के पुनरुद्धार तथा विस्तारीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) तथा राज्य की प्रथम महिला  गुरमीत कौर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राजभवन उत्तराखंड मे  इस पहल की अत्यंत प्रशंसा की एवं राष्ट्रपति भवन में भी इस प्रकार की शुरुआत के किए जाने तथा इसमें राजभवन उत्तराखंड का सहयोग लिए जाने की बात कही। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) की पहल पर राजभवन परिसर में स्थित इस बोनसाई गार्डन को 1500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विस्तारित किया गया है।गार्डन में लगभग 220 प्रकार के बोनसाई पौधे संरक्षित किए गए हैं, जिनमें फ्लावरिंग बोनसाई, फ्रूट बोनसाई, क्लाइंबरस तथा विभिन्न लुप्तप्राय प्रजाति के बोनसाई पौधे रखें गए हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की परिकल्पना के अनुसार बोनसाई गार्डन में बांस के द्वार (बैंबू गेट) का भी निर्माण किया गया है। राज्यपाल ने इस बोनसाई गार्डन मे...

उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी ऋतु खंडूडी

Image
 देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत पूजा अनुष्ठान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पिता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह अपने पिता द्वारा दिए गए संस्कारों एवं उनके पद चिन्हों पर चलकर उत्तराखंड राज्य के विकास में अपना अहम योगदान देंगी।         सदन में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कार्यालय कक्ष का विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन के साथ शुभारंभ किया। इस दौरान  ऋतु खंडूडी ने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की विधिवत  कार्यों के शुभारंभ के दौरान विधानसभा के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने नए स्पीकर को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने 29 मार्च से आहूत होने वाले पंचम विधानसभा के प्रथम सत्र की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।       ...

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तथा फर्स्ट लेडी सविता कोविंद का उत्तराखंड दौरा

Image
   देहरादून – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के उत्तराखंड आगमन पर शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)  ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, जीओसी मेजर जनरल संजीव खत्री, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, डीआइजी गढ़वाल के एस नगन्याल भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तथा फर्स्ट लेडी सविता कोविंद के उत्तराखंड आगमन पर  राज्य की प्रथम महिला  गुरमीत कौर ने राजभवन देहरादून में उनका स्वागत किया | इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल के सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी देहरादून डा आर राजेश कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जन्मेजय खंडूरी भी उपस्थित थे।