Posts

एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार का धंधा व्हाट्सएप पर ग्राहकों से करते थे सौदा

Image
देहरादून– एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून ने अनैतिक देह व्यापार के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए 24 मार्च 22 की शाम को मुखबिर की सूचना पर झील पुल के पास क्लेमेंटाउन में चेकिंग के दौरान देह व्यापार में संलिप्त गिरोह के दो सदस्य एक महिला व एक पुरुष को स्विफ्ट कार सहित अनैतिक व्यापार को पीड़ित महिलाओं को ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया ।  अभियुक्त के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र स्वo पवन कुमार निवासी ग्राम शाहबाजपुर पोस्ट ऑफिस बीकमपुर, थाना अहियापुर, जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी बाया खाला पार सेलाकुई थाना सेलाकुई जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष। पूजा पांडे पत्नी अविनाश पांडे निवासी कृष्णा पुरी सरवरी सोडाला जयपुर राजस्थान हाल पता C7 सिकंदरपुर गुड़गांव, हरियाणा, उम्र 30 वर्ष। के चंगुल से अन्य राज्य दिल्ली की 02 पीड़ितों को छुड़ाया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्लेमेंट टाउन पर अनैतिक व्यापार निवारण  अधिनियम व आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।  पुलिस की पूछताछ में  पीड़ित महिलाओं ने बताया कि अभियुक...

बलात्कार में नामजद आरोपी की दिल्ली में दर्ज हुई जीरो एफआईआर

Image
 देहरादून – नाबालिक पीड़िता उम्र 17 वर्ष ने गाजीपुर दिल्ली थाने पर  3 मार्च 2022 को लिखित तहरीर दी थी। कि वादिनी के साथ सेलाकुई पीठ वाली गली में शाहनवाज नाम के व्यक्ति के द्वारा कई बार दुष्कर्म किया गया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।  तहरीर के आधार पर थाना गाजीपुर दिल्ली पुलिस ने तत्काल जीरो एफ0आई0आर दर्ज की गई और घटना स्थल सेलाकुई देहरादून का होने के कारण जीरो एफ.आई.आर को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को प्रेषित की गई।जिस पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के आदेशानुसार  24 मार्च 22 को पीड़िता की तहरीर पर प्राप्त जीरो एफ.आई.आर. को तत्काल थाना सेलाकुई पर अपराध क्रमांक आवंटित कर बलात्कार एवं पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियोग में वांछित अभियुक्त की तलाश की गई तो अभियुक्त शाहनवाज उम्र 23 वर्ष पुत्र जाबिर निवासी ग्राम मदराखेल थाना सदर जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी पीठवाली गली, जमनपुर, थाना सेलाकुई को थाना सेलाकुई क्षेत्र अंतर्गत देर रात गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया।    

उत्तराखंड राज्य के लिए 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' का ड्राफ्ट तैयार करेगी-मुख्यमंत्री

Image
  देहरादून – उत्तराखण्ड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि  राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी। कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हमारे भारत का एक ऐसा जीवंत राज्य है जिसकी संस्कृति और विरासत सदियों से भारतीय सभ्यता के मूल में समाहित रही है। भारतीय जनमानस के लिए उत्तराखंड एक देवभूमि है, जो कि हमारे वेदों-पुराणों, ऋषियों-मनीषियों के ज्ञान और आध्यात्म का केंद्र रही है। भारत के कोने कोने से लोग बड़ी आस्था और भक्ति के साथ उत्तराखंड आते है। इसलिए उत्तराखंड की सांस्कृतिक - आध्यात्मिक विरासत की रक्षा अहम है। 130 करोड़ लोगों की आस्था का केंद्र माँ गंगा का उद्गम स्थल भी उत्तराखंड ही है। भारत का मुकुट हिमालय, और उसकी कोख में पनपती प्रकृति उत्तराखंड की धरोहर हैं। इसलिए उत्तराखंड में पर्यावरण की रक्षा भी अहम है।उत्तराखंड देश के लिए सामरिक दृष्टि से भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। दो देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ा होने के कारण भारत के ...

पहली केबिनेट में संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा भाजपा का दृष्टि पत्र

Image
 देहरादून –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की विधानसभा भवन में आयोजित पहली केबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक  तथा प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय कुमार ने मुख्यमंत्री को भारतीय जनता पार्टी का दृष्टि पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह  धामी ने कहा कि हमने जो संकल्प प्रदेश की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे थे, उन पर जनता ने सहमति देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प बद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है और सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा मे ले जाने के लिए और अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  सुरेश भट्ट व सभी कैबिनेट मंत्री  उपस्थित रहे।

ब्यासी गंगा नदी से एसडीआरएफ ने निकलाएक शव

Image
 टिहरी - एसडीआरएफ को पुलिस चौकी ब्यासी से सूचना मिली कि ब्यासी के नीचे गंगा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है।सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सौकार सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने अज्ञात शव को बरामद कर  जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक सौकर सिंह द्वारा बताया गया कि शव एक पुरुष का है जो कि 03 से 04 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। अभी तक शव की  शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शिनाख्त के लिए आस पास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।एस डी आर एफ टीम में -एस आई सौकार सिंह,हिमांषु नेगी,आशीष रावत,शिव शंकर,अजीत रावत,सूरज प्रकाश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Image
  देहरादून – प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बुधवार को परेड ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने  सतपाल महाराज,  प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल,  रेखा आर्या, चन्दन राम दास एवं  सौरभ बहुगुणा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले सन्त महात्माओं पर पुष्प वर्षा की और उनका आशीर्वाद लिया।    इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री  प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मी...

श्रद्धालुओं ने 90 फीट ऊंचे श्रीझंडे जी का आरोहण किया

Image
  देहरादून – मंगलवार को धूमधाम और भक्तों की आस्था के साथ हुआ श्रीझंडे जी का आरोहण। देश ही नही विदेशों तक से श्रीझंडे जी साहिब के दर्शन को पहुँचे श्रद्धालु। दिल्ली निवासी बलजिंदर सिंह सैनी के दादा ने 100 साल पहले मांगी थी मुराद। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने 90 फीट ऊंचे श्रीझंडे जी का किया आरोहण। आज से एक महीने तक चलेगा श्रीझंडे जी साहिब का मेला आयोजन। महाराज देवेंद्र दास ने संगतों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने की भी अपील। राजधानी देहरादून में ऐतिहासिक क्षण के मेले का आयोजन किया गया। दरबार साहिब में हर साल झंडे जी का आयोजन होता है। लेकिन पिछले 2 सालों में कोरोना महामारी के कारण मेले का आयोजन नहीं हुआ था। वहीं इस साल दरबार साहिब में विधि-विधान के साथ झंडे जी का आरोहण किया गया। वहीं परिसर में   पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से श्रद्धालु आरोहण के साक्षी बने। आज विधि विधान के साथ महंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुवाई में 90 फीट ऊंचे झंडे जी का आरोहण हुआ। इस दौरान परिसर गुरु महिमा के जयकारों से गूंज उठी। झंडे जी को सुबह दूध और गंगाजल से स्नान कराया गया। ...