Posts

एस डी आर एफ ने पुल से छलांग लगा रहे युवक की वक़्त रहते बचाई जान

Image
 पौड़ी–  कोटद्वार से लगभग दो  किलोमीटर दूर झूला पुल से एक लड़का छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था, जिसे एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा अपनी सूझबूझ व ततपरता से नीचे मे कूदने के प्रयास में वक़्त रहते पकड़ लिया व रोप रेस्क्यू करते हुए सही सलामत बाहर लाया गया।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय लोगों ने उक्त युवक को पुल के नीचे बने सपोर्टिंग पिलर के बीच देखा, जो लगातार नीचे कूदने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने तत्काल यह सूचना पुलिस को नोट कराई। युवक अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थान से कूदने का प्रयास कर रहा था व उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही लग रही थी । ऐसे में रेस्क्यू कार्य को अत्यंत सूझबूझ व सावधानी से त्वरित रूप से करना अति आवश्यक था।   एस डी आर एफटीम द्वारा स्थिति संवेदनशीलता का आंकलन करते हुए ,युवक से प्रेमपूर्वक वार्तालाप करते हुए पहले रोप के माध्यम से उस तक पहुँच बनाई गई और फिर रोप रेस्क्यू करते हुए पुल व स्पोर्टिंग पिलर के बीच अत्यंत खतरनाक स्थान से युवक को रेस्क्यू कर नीचे लाया गया। युवक  द्वारा अपना नाम राजीव उर्फ राजा उम्र 25 साल पुत्र  रामचन्द्र...

अलकनंदा नदी में बहे दो युवक,एसडीआरएफ को एक शव मिला दूसरे की तलाश

Image
पौड़ी - श्रीनगर थाने मे एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि चौरास पुल (श्रीकोट) में दो युवक नदी में बह गए हैं। जिनकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी सुंदर बोरा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।   एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक चौरास पुल श्रीकोट, अलकनंदा नदी के किनारे नहाने गये हुए थे, अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण उक्त लड़के नदी के बहाव के साथ बह गए। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर  उन दोनों लड़कों की सर्चिंग के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमे से एक लड़के अंकित चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी राजस्थान का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया व दूसरे युवक हरिओम निवासी भरतपुर राजस्थान की सर्चिंग घटनास्थल पर एसडीआरएफ टीम द्वारा की जा रही है।

राज्यपाल ने नेत्रहीन बच्चों के साथ राजभवन में मनाई होली

Image
  देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा लेडी गवर्नर गुरमीत कौर ने गुरूवार को शार्प मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइन्ड देहरादून के 50 से अधिक नेत्रहीन बच्चों के साथ राजभवन में होली मनाई। राज्यपाल तथा लेड़ी गवर्नर ने बच्चों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें रंग और गुलाल लगाया तथा उपहार भेंट किए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) बच्चों को धनराशि भी भेंट की तथा भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर यह बच्चें किसी भी प्रकार की सहायता के लिए राज्यपाल से सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर राजभवन में बच्चों के लिए संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कैलाश ध्यानी तथा भारतीय सेना के प्रतिनिधियों ने बच्चों की पसन्द के गीतों पर बांसुरी वादन किया।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बच्चों से कहा कि राजभवन उत्तराखण्ड के लिए यह एक सौभाग्य का अवसर है कि राज्य के दूरदराज क्षेत्रों से आए बच्चे यहाँ होली मना रहे हैं। राजभवन के द्वार जरूरतमंद बच्चों व दिव्यांगजनों के लिए सदैव खुले हैं। भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लि...

हरदा ने खेली कांग्रेस कार्यकर्ता के संग फूलों की होली

Image
 पूर्व मुख्यमंत्री हरदा अपने रंग नज़र आये, ढोलक बजाकर होली की दी बधाई देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्टीय महासचिव हरीश रावत ने आज कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम उनके आवास रायपुर में किया गया। जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया जिसमें लोक गीतों से कलाकारों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में हरदा ने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ खेली फूलों की होली और प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पावन पर्व बुराई के उपर सच्चाई की जीत है उमंग, हर्ष-उल्लास, भाईचारे को बढ़ाने वाला यह पावन पर्व है सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने के लिये भी होली का अपना अलग महत्व है उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड़ की होली के भी कई रंग और रुप है। उत्तराखण्ड़ तो अपने आप में एक कौमी गुलदस्ता है जिसमें कई रंगों के फूल खिलते है हमारे चारधाम हो, नानकमत्ता हो, गोल्जू देवता हो, गंगा मईया हो, मां पूर्णगिरी हो, मां द्रोणागिरी, मां मनसा देवी, मां चंड़ी देवी,  हेमकुण्ट साहब, मां सरकुण्ड़ा देवी, सब देवी देवताओं का आर्शीवाद हमें अपने सामाजिक सौहार्द को बनाये...

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय होली मिलन समारोह

Image
  देहरादून – शुक्रवार को उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर  अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक/निदेशक अभियोजन पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम केवल खुराना, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी विमला गुंज्याल, सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इंस्टाग्राम आई डी में नाबालिक लड़की की आपत्तिजनक फोटो लगकर........

Image
देहरादून – सहस्त्रधारा रोड निवासी ने थाना राजपुर पर आकर एक लिखित तहरीर दी जिसमें उन्होंने बताया गया कि उनके भाई की पुत्री जो की कक्षा 09 में अध्ययनरत है उसकी एक लड़के से जान पहचान हो गयी थी। उसका नाम सुरजीत उम्र 23 वर्ष पुत्र जुबेर सिंह नि0 जम्मू कश्मीर बताया  वह व्यक्ति मेरी भतीजी जो की नाबालिग है। वह उसे झांसा देकर अपने जाल में फंसाकर उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो खिच ली तथा बाद में मेरी भतीजी को ज्ञात हुआ कि सुजित चौहान एक संदिग्ध प्रकृति व खराब चरित्र का व्यक्ति है। तो मेरी भतीजी ने सुजीत चौहान से सम्बन्ध समाप्त कर दिया। तब वह मेरी भाभी और मेरी भतीजी को फोन करके तंग व परेशान करने लगा, मेरी भतीजी ने उसका नम्बर ब्लॉक कर दिया तो सुजित ने मेरी भतीजी की एक फेक आईडी इन्सटाग्राम पर बनाई जिसकी प्रोफाईल पिक्चर में आपत्तिजनक फोटो लगायी है।जिसका विरोध करने पर सुजीत चौहान मेरी भतीजी को धमकाता है, कि उससे सम्पर्क समाप्त करने पर वह मेरी भतीजी व अपने सम्बन्ध के आपतिजनक फोटोग्राफ जग जाहिर कर उसे व उसके पूरे परिवार को मुह दिखाने लायक नही छोडेगा । मेरा परिवार सुजीत चौहान की सभी हरकतों को लोक-लज्ज...

फर्जी उत्तराखंड पुलिस के पहचान पत्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  थाना वसंत विहार चौकी इंदिरा नगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली फड वालो से एवम वाहन चालकों आदि से पैसे वसूल रहा है।यह व्यक्ति पुलिस की वर्दी धारण किए हैं जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है सूचना पर चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक विकसित पवार पुलिस बल के साथ उस व्यक्ति की तलाश करते हुए शास्त्री नगर खाली से कावली गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में एक स्कूटी वाहन संख्या uk07 डी पी 9474 से आता हुआ दिखाई दिया।जिसको रोक कर चेक किया गया तो इस व्यक्ति ने खुद को उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए पुलिस का आईडी कार्ड प्रस्तुत किया गया पोस्टिंग इत्यादि के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया शक होने र सख्ती से पूछताछ की गई तो यह व्यक्ति माफी मांगते हुए बताया की मैं कोई पुलिस वाला नहीं हूं यह जो कार्ड मेरे द्वारा आपको दिखाया गया है यह फर्जी है मैं एक गरीब व्यक्ति हूं मेरे पास घर घर चलाने का कोई भी साधन नहीं है इसलिए मैं पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस का रोब दिखाकर चलते फिरते ठेल...