Posts

पंजाब नेशनल बैंक ने 30 लाख का चेक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने उपनिरीक्षक पवन की पत्नी को दिया

Image
 देहरादून – देहरादून जोन पंजाब नेशनल बैंक के जोनल मैनेजर संजय काण्डपाल ने रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनपद रूद्रप्रयाग में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार की पत्नी रानी भारद्वाज को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 30 लाख रूपए का चेक दिया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार  ने बताया कि वर्ष 2019 में उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़े कल्याणकारी कदम के रूप में उत्तराखण्ड पुलिस तथा पंजाब नेशनल बैंक के बीच पुलिस सैलरी पैकज के लिए समझौता (एम.ओ.यू.) किया गया था, जिसके अन्तर्गत जिन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतन पंजाब नेशनल बैंक में आहरित हो रहा है उनको रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019 से अब तक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 13 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है। पुलिस सैलरी पैकज के अन्तर्गत ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी वर्ष 2018 में समझौता (एम.ओ.यू.) किया गया था, जिसके अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा क...

एसडीआरएफ जवान राजेन्द्र नाथ माउंट क्लीमेंजारो को फतह करने निकला

Image
 देहरादून – एस डी आर एफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी, माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) को फतह करने के लिए सेनानायक  एस डी आर एफ मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया गया।आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किये गए है । इनके द्वारा विगत वर्षों में डीकेडी-2 (5670 मीटर), चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), सतोपंथ(7075), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर) व माउंट गंगोत्री प्रथम (6675 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है। 360 माउंट एक्सप्लोरर मुम्बई द्वारा  18 फरवरी से 28 फरवरी , 2022 तक अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया है। आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा इसी एक्सपीडिशन  के माध्यम से माउंट किलमन्जारो को फतह करने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर सेनानायक  एस डी आर एफ द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभ...

पटेल नगर में तेल निर्माता एवं रिपैकिंग यूनिट में एफडीए का छापा

Image
 देहरादून –जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी देहरादून पीसी जोशी द्वारा बताया गया है कि सभी नागरिकों को दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुएं में गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने से उद्देश्य डॉक्टर पंकज पांडे  आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। जिसमें प्रथम चरण में जनपद में संचालित हो रही दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुएं निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा एवं एफडीए की विजिलेंस टीम द्वारा सेंपलिंग निरीक्षण कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत आज एफडीए की टीम उपायुक्त गढ़वाल मंडल आर एस रावत के निर्देशन में पटेल नगर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची जहां पर संगम आयल इंडस्ट्रीज शगुन एग्रो इंडस्ट्रीज सतलज ऑयल मिल शगुन ऑयल मिल सहित पांच आयल की निर्माण इकाइयों से एवं एक आपूर्ति ऑयल टैंकर से भी क्वालिटी एश्योरेंस को सैंपल लिए गए आज सरसों रिफाइंड ऑयल के 8 नमूने राजकीय लैब में भेजे गए 4 मिलों में हाइजीन कंडीशन एवं पैकेजिंग डिस्प्ले से संबंधित कमियां पाई गई। जिनको धारा 32 के तहत सुधार हेतु नोटिस जारी किए गए हैं यदि 14 दिन के भीतर उक्त निर्माता द्वारा सुधार नहीं किया जाएगा तो उनक...

अपनी भाषा को नई पीढ़ी तक पहुंचने को रूम टू रीड आयोजित करेंगे धाद

Image
  देहरादून – उत्त्तराखण्ड का  सामाजिक संगठन धाद प्रदेश की भाषाओं के पक्ष में 20 से 26 फरवरी तक मातृभाषा सप्ताह आयोजित करेगी। आयोजन की थीम नई पीढ़ी को उनकी मातृभाषा से जोड़ना है। आयोजन का सूत्रवाक्य दिया गया है अपनी भाषा को नई पीढ़ी तक पहुंचाए और प्रदेश के सभी स्कूलों में यहां की भाषाओं को पढ़ाएं। आयोजन की जानकारी देते हुए मातृभाषा एकाँश के प्रभारी शांति प्रकाश ने बताया कि धाद ने उत्त्तराखण्ड की भाषाओं के पक्ष में 1987से पत्रिका गोष्ठियों और प्रकाशन के साथ व्यापक वातावरण बनाने की पहल की। यूनेस्को द्वारा मातृभाषा दिवस 21 फरवरी की घोषणा के बाद 2010 से हर वर्ष उत्तराखंड की मातृभाषाओं को दुनिया की तमाम छोटी भाषाओं की चिंता से जोड़ते हुए धाद हर वर्ष यह आयोजन करती है।  उन्होंने बताया कि इस बार का आयोजन नई पीढ़ी को उनकी दूधबोली से जोड़ने के निमित्त है। थीम के अंतर्गत धाद और रूम टू रीड द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधि स्कूल में मातृभाषा कहानी वाचन का आयोजन किया जाएगा।जिसमे विभिन्न साहित्यकार सामाजिक कार्यकर्ता अपने जिले के प्राथमिक स्कूल में उत्तराखण्ड की भाषाओं में कहानी सुनाने क...

फाइनेंस कंपनी के बंद होने पर बेरोजगारी में लोन के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी

Image
देहरादून –रामप्रसाद निवासी रामपुर कला चोई बस्ती ने थाने आकर तहरीर दी की  विशाल कश्यप द्वारा अपने मोबाइल फोन से फोन कर बताया कि मैं लोन एजेंट हूं और मैं लोगों के लिए लोन करता हूं तुम्हें लोन की आवश्यकता है।तो मैं तुम्हारा लोन करवा दूंगा लोन  के संबंध में विशाल कश्यप द्वारा कई बार फोन किया गया और लोन दिलाने के लिए मेरे से गूगल एप व भीम एप के द्वारा अलग-अलग तिथियों में ₹28000 डलवाए गए।   इसी बीच राजीव शर्मा व जितेंद्र वर्मा के भी लोन विषयक कई बार फोन आए तथा वह भी मुझे आश्वासन देते रहे कि आपका लोन हो जाएगा और अपने अपने खातों में थोड़ी-थोड़ी धनराशि डलवाते रहे उनके द्वारा बार-बार पैसों की डिमांड की जा रही थी। प्राप्त तहरीर पर तत्काल थाना हाजा पर अंतर्गत धारा 420 आईपीसी बनाम  विशाल कश्यप पुत्र बाबूराम कश्यप निवासी संगम विहार कॉलोनी गांधीग्राम उम्र 27 वर्ष।राजीव शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी जीएमएस रोड काली मंदिर एनक्लेव थाना वसंत विहार देहरादून उम्र 31 वर्ष। जितेंद्र वर्मा पुत्र चुन्नीलाल निवासी संगम विहार कॉलोनी गांधीग्राम थाना वसंत विहार देहरादून उम्र 28 वर्ष के विरुद्ध ...

खाद्य वस्तुओं में मिलावट को लेकर एफडीए की छापेमारी

Image
  देहरादून – जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी देहरादून  पीसी जोशी  द्वारा बताया गया है कि दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं में मिलावट की रोकथाम के लिए डॉक्टर पंकज पांडे आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड  के निर्देश पर एफडीए की फूड सेफ्टी अधिकारियों एवं एफडीए विजिलेंस की संयुक्त टीम का गठन किया गया है जो उपायुक्त गढ़वाल मंडल  राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्रवाई करेगी जिसके तहत आज मोहब्बेवाला क्षेत्र में श्री गणेश फ्लोर मिल  संजीवनी ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट देवभूमि फूड प्रोडक्ट हिम  उत्थान फूड प्रोडक्ट निर्माताओं के यहां खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत सेंपलिंग एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई जिसमें दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुएं मैदा आटा दाल मसाला में धनिया और हल्दी पाउडर और शहद के नमूने लेकर राजकीय लैब में जांच के लिए भेजे गए लैब की रिपोर्ट में इन नमूने में यदि कोई कमी पाई जाएगी तो संबंधित निर्माता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी सैंपलिंग कार्रवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी  पीसी जोशी वरिष्ठ खाद...

ईवीएम स्ट्रांग रूम में हुई कैद और आइटीबीपी की इन पर है पैनी नज़र

Image
देहरादून –  देहरादून जनपद की 10 विधानसभा के उम्मीदवारों की किस्मत हुई ईवीएम में कैद अब खुलेगी 10 मार्च को तब तक ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में हुई कैद और स्ट्रांग रूमों पर आइटीबीपी की है कड़ी सुरक्षा, आज मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार  ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाये गए स्ट्रांगरूम का स्थलीय निरीक्षण कर समुचित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।  इस दौरान उन्होंने स्ट्रांगरूम की त्रिचक्रीय सुरक्षा व्यवस्था, स्थापित लाइव सीसीटीवी कैमरा आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर, तैनात संबंधित अधिकारी को समुचित सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए।            जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के चकराता विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को छोड़कर देर रात अन्य विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां पंहुच गई है। जबकि चकराता विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टियां पंहुचनी शुरू हो गई है तथा शाम तक सभी पार्टियां रायपुर में ...