Posts

एस डी आर एफ ने बर्फ़बारी में फंसी पोलिंग पार्टी -देखिए वीडियो में

Image
अल्मोड़ा –  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं वहीं पोलिंग पार्टियां भी दूरस्थ क्षेत्रों को रवाना हो रही हैं। और पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है।  शुक्रवार की रात को जनपद नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि शहर फाटक में भारी बर्फबारी के कारण कुछ पोलिंग पार्टियां फंस गई है, जिन्हें निकालने के लिए एस डी आर एफ  टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते हीएस डी आर एफ   रेस्क्यू टीम  इंस्पेक्टर बालम सिंह बजेली के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई। रात के घनघोर अंधेरे व भारी बर्फबारी में  रात विषम परिस्थितियों से जूझते हुए आज प्रातः एस डी आर एफ  टीम पोलिंग पार्टियों  तक पहुंच पाई व  उन्हें सुरक्षित निकालकर अल्मोड़ा पहुँचाया गया, रास्ते मे अनेक स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध होने की दशा में  एस डी आर एफ जवानों द्वारा साहस का परिचय देते हुए अवरुद्ध मार्ग को सुचारू किया गया व पोलिंग पार्टीयों...

भाजपा नेताओं द्वारा हरीश रावत की फोटो के साथ छेड़-छाड़ करने पर.......

Image
देहरादून –कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र  कुमार के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की फेस बुक व टिवटर पर भाजपा नेताओं द्वारा छबि धूमिल का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि  3 फरवरी, 22 को भाजपा नेता तेजेन्द्र बग्गा द्वारा अपनी सोशल मीडिया के टिवटर हैंण्डल एवं फेसबुक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत एवं अन्य नेताओं के फोटो के साथ छेड़-छाड़ कर न केवल आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया अपितु राज्य के सामाजिक सौहार्द को बिगाडने तथा हमारे नेताओं की छबि को धूमिल करने का प्रयास किया है। तेजेन्द्र बग्गा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्टों से कुत्सित भावना से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास भी किया है। इस तरह के कुत्सित प्रयास से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष की छबि को धूमिल किया जा रहा है जो कि चुनाव आचार संहिता की धारा के...

मतदाता जागरूकता मौसम कैसा भी हो मतदान करेगा

Image
देहरादून – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफलपूर्वक करने को ईवीएम एवं वीवीपैट का द्वितीय रेण्डमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पे्रक्षक सिगी थाॅमस वैद्ययान, सुधा देवी, जयवीर सिंह आर्य, रेनू दुग्गल एवं किरन बी जावेरी, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। जनपद की समस्त 10 विधानसभाओं के 1886 बूथों को ईवीएम एवं वीवीपैट के द्वितीय रेण्डमाइजेशन में 2370 सीयू(कन्ट्रोल यूनिट) 2705 बीयू(बैलेट यूनिट) एवं 2875 वीवीपैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षको एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के सम्मुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में हुए।  द्वितीय ईवीएम एवं वीवीपैट रेण्डमाइजेशन में चकराता विधानसभा क्षेत्र में 230 बूथों के लिए 341 सीयू, 341 बीयू एवं 414 वीवीपैट, विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में 142 बूथों के लिए  171 सीयू, 171 बीयू एवं 211 वीवीपैट, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में 212 बूथों के लिए 253 सीयू, 253 बीयू, एवं 311 वीवीपैट, धर्मपुर विधानसभा क्षे...

राज्य के कई जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी का अलर्ट

Image
 देहरादून – मौसम विभाग ने 03 व 04 फरवरी को राज्य के कुमाऊँ परिक्षेत्र के जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा व बर्फबारी  (2500 मीटर से ऊंचाई वाले स्थान) के साथ नैनीताल, चंपावत एवं उधमसिंहनगर जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकना तथा गढ़वाल परिक्षेत्र के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी में भारी वर्षा, गर्जन के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकना व 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया गया है।   चेतावनी के दृष्टिगत सेनानायक माणिकांत मिश्रा ने राज्य आपदा प्रतिवादन बल व पुलिस टीमों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाये रखें, नदी किनारे बसे गांवों/कस्बों को पी0ए0 सिस्टम द्वारा अवगत कराया जाए ताकि किसी भी जान-माल का खतरा उत्पन्न न हो तथा किसी भी आपात परिस्थिति के लिए पूर्णतः अलर्ट रहे व रेस्क्यू उपकरणों को भी कार्यशील दशा में रखें। राज्य में राज्य आपदा प्रतिवादन बल की 22 टीमों का व्यवस्थापन निम्न है- देहरादून  में सहस्त्रधारा और चकराता।टिहरी में ढाल...

तीन धारा के पास खाई में गिरा ट्रक दो की मौत व सात घायल

Image
देवप्रयाग : - एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी तीनधारा ने सूचना दी की  देवप्रयाग तीनधारा के पास एक गाड़ी खाई में गिर गई है, जिसकी सर्चिंग को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उपरोक्त वाहन एक ट्रक UK 07 TA 4601 है, जो कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। चौकी बचेलीखाल क्षेत्र भरपूर मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 09 लोग सवार थे, जिसमे से 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई व 07 लोग से घायल हो गए। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया व 108 के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। तथा मृत लोगों से शव को रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।घायलों के नाम  राहुल सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी टांडा महिलाज नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष, दिनेश कुमार पुत्र कलवा राम निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष, मोहित पुत्र धर्मवीर न...

नदी में कार समाई एक की मौत

Image
 पौड़ी - थाना श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया है कि धारी देवी से पहले हनुमान मंदिर के पास नदी में एक कार गिरी है व एक शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ  पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी दीपक मेहता के नेतृत्व में टीम अपने आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि उस कार में एक ही व्यक्ति सवार था  ,जो टैक्सी चालक था। जिसके शव को बरामद कर टीम द्वारा जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।मृतक की पहचान  नाम रविंद्र सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी फरासू श्रीनगर के तौर पर हुई है।

साइबर क्राइम सैल ने ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई एक लाख से ज्यादा की रकम

Image
देहरादून – साइबर क्राइम सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए  01फरवरी 22 को आवेदक  सब्यसाची थपलियाल, निवासी- शिवलोक कालोनी रायपुर, देहरादून के साथ – 218000/- साइबर ठगी होने सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र साइबर क्राइम सैल जनपद- देहरादून को प्राप्त हुआ । जिसमें प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सैल सतबीर बिष्ट साइबर क्राइम सैल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगों द्वारा पीडित के खाते से उपभोग की गयी धनराशि 1,93,399/- (एक लाख तिरनाब्बे हजार तीन सौ निन्नयान्बे रूपये)  होल्ड करवाकर मात्र 05 घण्टे में  पीडित के बैंक खाते में वापस करायी गयी।  उल्लेखनीय है कि साइबर ठगों द्वारा आमजन को प्रलोभन देकर उनके खातों से धनराशि विभिन्न माध्यमों से हस्तान्तरण कर  अवैध आहरण कर लिया जाता है। जिसकी रोकथाम को शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम सैल देहरादून द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगों द्वारा उपभोग की जा चुकी धनराशि को भी पीडितों के खातों में वापस कराया जा चुका है । आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइ...