Posts

आम लोगों की सहभागिता के अनुरुप बनेगा बीजेपी का दृष्टि पत्र

Image
देहरादून  – भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र जनता के अनुरुप बनाने के क्रम में आज 70 विधानसभा में संचालित LED रथो में लगी जन सुझाव पेटिका एकत्रीकरण अभियान पूर्ण होने पर प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया ।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरिद्वार सांसद व दृष्टि पत्र संयोजक डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान में 120 सुझाव पेटिका और ऑनलाइन माध्यम से कुल 78610 सुझाव प्राप्त हुए हैं।  इस मौके पर उन्होने बताया कि पार्टी ने आम लोगों की सहभागिता के अनुरुप दृष्टि पत्र बनाने का संकल्प लिया है। हमने अब तक जो कहा सदैव किया, इसीलिए प्रदेश के आखिरी छोर तक हमारे रथ गए और सुझाव लेकर आए। उन्होने दावा किया कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो आम जनता की राय को मद्देनजर रखते हुए अपना चुनावी संकल्प तैयार करती है।उन्होंने कहा प्रदेश का कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि भाजपा का दृष्टि पत्र उनके सुझाव के अनुरुप नहीं बना है। यह अद्भुत दृष्टि पत्र होगा, जनता के लिए जनता का दृष्टि पथ होगा। हमने इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसान, श्र...

मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी करने वाला चोर बैटरियां सहित गिरफ्तार

Image
 कालसी – कालसी थाने में आकाश मुल्तानी टेक्नीशियन ग्राम एटना   बाग, पोस्ट हरबर्टपुर, विकास नगर देहरादून ने 21 जनवरी 22 को लिखित सूचना दी की कल रात ब्यास भूड़ धोइरा में इंडस टावर कंपनी का एक टावर जिसकी साइट आईडी इन 13233720 है। जिसमें से अमरराजा कंपनी की 4 बैटरिया और लोहे का सामान आदि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस सूचना पर थाना कालसी पर मुकदमा अपराध संख्या 20/2022 धारा 379 ipc पंजीकृत किया गया।   थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौड़ द्वारा थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा तत्पश्चात क्षेत्र में इस प्रकार की चोरी में लिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी करने को पुलिस सूत्रों को भलीभांति अवगत करा कर मुल्जिम की तलाश में लगाया गया तथा आसपास के गांव में जाकर ऐसे व्यक्तियों की जानकारी की गई जो वर्तमान में किसी व्यसन में पड़े हैं और कोई काम नहीं कर रहे हैं, कालसी बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया अभियान के दौरान जरिए पुलिस सूत्र सूचना प्राप्त हुई कि कल रात जिन चोरों ने टावर से बैटरियां चोरी की है वह सैया की तरफ से ...

चोरी के 13 मोबाइल सहित शातिर चोर गिरफ्तार

Image
डोईवाला – ललित कुमार ने थाने आकर एक लिखित तहरीर दी की 18 जनवरी 22 को मैं और मेरे दो दोस्त भानियावाला फ्लाईओवर के सामने अपनी झोपड़ी में सो रहे थे,  रात के वक्त किसी अज्ञात व्यक्ति ने हम तीनों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। लिखित तहरीर पर तुरंत थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई।   क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा दो टीमें गठित कर घटना के खुलासे को टीमें रवाना की गई। इन टीमों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की तो 20 जनवरी 22 को यात्री शेड डिग्री कॉलेज डोईवाला से अभियुक्त अमन कश्यप को चोरी के 13 मोबाइलों सहित गिरफ्तार किया गया।  स्मार्टफोन रेडमी कंपनी, एक स्मार्टफोन मोटो जी कंपनी,स्मार्टफोन  सैमसंग कंपनी ( तीनों मुकदमा उपरोक्त से संबंधित)  स्मार्टफोन नोकिया कंपनी, स्मार्टफोन ओप्पो कंपनी,स्माटफोन वीवो कंपनी, स्मार्टफोन रेडमी कंपनी,  कीपैड फोन आईटेल ककंपनी,  कीपैड फोन  PEL कंपनी,स्माटफोन वीवो कंपनी,  कीपैड फोन कंपनी ITEL कंपनी,स्माटफोन वीवो कंपनी,कीपैड फोन हीरो कंपनी आदि।

चुनाव कार्मिक पहले करेंगे डाक-मतपत्र से मतदान फिर करवायेंगे मतदान

Image
देहरादून  – जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में  विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022, को सफलतापूर्वक करवाने को लेकर आवश्यक तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में  रिटर्निंग अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आवश्यक सेवा पर अनुपस्थित मतदाताओं के रूप में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा के प्रयोजन के लिए संबंधित विभाग अपने राज्य मुख्यालय जनपद हेतु एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी विभाग के संबंधित कर्मचारियों को डाक मतपत्र की सुविधा एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए उनके फाॅर्म-डी की प्रतियां प्राप्त कर संबंधित जनपदव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नोडल अधिकारियों को आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराएंगे।उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों, संस्थानों के कार्मिकों को डाक-मतपत्र से मतदान 8, 9 व 10 फरवरी 2022 को प्रातः 9 बजे से सांय 05 बजे तक नियत है। उन्होंन...

डायसेटाइलमॉर्फिन के साथ एक तस्कर पकड़ा

Image
 कालसी –थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौड़ के नेतृत्व में सर्वप्रथम ऐसे व्यक्तियों की जानकारी की जा रही है जो नशे के अवैध कारोबार में लिप्त है, और क्षेत्र में लगातार नशे की खरीद-फरोख्त कर मोटे दामों पर बेचकर नवयुवकों एवं छात्रों को नशे की लत लगाकर उनके भविष्य को अंधकार मय कर रहे हैं। थाना क्षेत्र के ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया जहां से  अवैध मादक पदार्थों के आवागमन की संभावना रहती है। तथा पुलिस सूत्रों से भी ऐसे व्यक्ति जो इस गतिविधियों में लिप्त हैं, की जानकारी कर उनकी निगरानी को पुलिस टीम को लगाया गया था, जिसके फलस्वरूप   19/20 जनवरी 22 की रात्रि को पुलिस टीम को कोटी तिराहे के पास रात्रि कर्फ्यू  में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध का ट्रक अशोक लीलैंड को रोककर चेक किया जिसमें एक व्यक्ति नौशाद को पकड़ा  और उसकी  तलाशी लेने पर 6.59 ग्राम  डायसेटाइलमॉर्फिन  जिसकी कीमत करीब 45,000 रुपये व नगद रुपये व एक इलेक्ट्रॉनिक तोल मापक यंत्र बरामद हुआ, जिसको विधिवत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त के विरुद्ध NDPS Act व रात्रि कर्फ्यू के दौरान अवैध स...

अरविंद केजरीवाल समेत आप के 15 स्टार प्रचारक की लिस्ट हुई जारी

Image
 देहरादून – उत्तराखंड में एक ही चरण में 14 फरवरी को आम चुनाव होने हैं जिसको लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार है। आप पार्टी ने इसकी लिस्ट जारी कर दी है। और अब सभी स्टार प्रचारक जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंचेंगे। आप ने  सभी नेताओं के अलग अलग जगहों पर होने वाले दौरे और डोर टू डोर कैंपेन की पूरी रुपरेखा भी तैयार कर ली है। आप के चुनाव कैंपेन को मजबूत करने और डोर टू डोर प्रचार करने के लिए अब आप पार्टी के दिग्गज  नेता उत्तराखंड आकर प्रचार करेंगे और जनता को आप की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें आप पार्टी को वोट देने की अपील करेंगे। आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही चुनावों में आप पार्टी का प्रचार करने के लिए आप के कई बडे नेता उत्तराखंड आएंगे।जिसमें आप पार्टी के र्शीष नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जी,कैबिनेट मंत्री गोपाल राय,फायर ब्रांड नेता और आप सांसद संजय सिंह,कैबिनेट मंत्री सतेन्द्र जैन,कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम,कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन,आप प्रभारी दिनेश मोहनिया,आप सीएम उम्मीदवार कर...

एफआरआई श्रीलंका के वन विभाग अधिकारियों को देगा हाई-टेक वन नर्सरी का प्रशिक्षण

Image
 देहरादून –भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद, देहरादून के तहत वन अनुसंधान संस्थान 18 से 21 जनवरी 2022 तक श्रीलंका वन विभाग के अधिकारियों के लिए हाई-टेक वन नर्सरी पर एक आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। विदेश मंत्रालय और MoEF&CC के माध्यम से श्रीलंका वन विभाग के अनुरोध पर पाठ्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आरपी सिंह प्रमुख सिल्विकल्चर डिवीजन एफआरआई ने व्यक्तियों का स्वागत किया और पाठ्यक्रम की रूपरेखा दी जिसमें हाई-टेक नर्सरी और विभिन्न विषयों: साइट चयन, स्थापना, डिजाइन और लेआउट, आधुनिक बुनियादी ढांचा और सुविधाएं, नर्सरी संचालन और गुणवत्ता का उत्पादन  उच्च तकनीक वाली नर्सरी में वानिकी प्रजातियों का रोपण स्टॉक, वन बीज प्रौद्योगिकी, गुणवत्ता रोपण सामग्री के उत्पादन के लिए वनस्पति प्रसार और ऊतक संवर्धन तकनीक, मिट्टी और पोषक तत्व प्रबंधन तकनीक, नर्सरी में जल प्रबंधन तकनीक, रोग और कीट प्रबंधन, उत्पादन की आधुनिक तकनीकें  श्रीलंका की प्रमुख वृक्षारोपण प्रजातियों की गुणवत्ता रोपण सामग्री (क्यूपीएम), देशी मैंग्रोव प्रजातियों की बहाली और संरक्षण, औषधीय पौधों की ग...