Posts

बजरंग दल ने मकर सक्रांति पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद दिया

Image
 देहरादून – हनुमत सेवा समिति प्राचीन हनुमान मंदिर व बजरंग दल के तत्वाधान में प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर घंटाघर पर मकर सक्रांति के पावन पर्व पर सवा कुंटल खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। हनुमत सेवा समिति के संरक्षक पंडित उदय शंकर भट्ट  ने कहा उत्तर भारत में जहां इसे मकर संक्रांति कहा जाता है तो तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है. असम में इसे माघ बिहू और गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं. पंजाब और हरियाणा में इस समय नई फसल का स्वागत किया जाता है। और लोहड़ी पर्व मनाया जाता है. इस अवसर पर हर वर्ष श्रद्धालुओं की श्रद्धा के साथ प्राचीन हनुमान मंदिर में खिचड़ी का भोग  प्रसाद दही का रायता चटनी और अचार के साथ वितरण किया। मंदिर के अंदर पूजा अर्चना कराकर सूर्य को अर्ध्य देकर, करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम को किया। हर वर्ष  मकर सक्रांति के पावन पर्व को भव्यता के साथ हनुमत सेवा समिति द्वारा किया जाता है। परंतु पिछले दो-तीन वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम में सूक्ष्मता दिखाई गई है।कार्यक्रम में प्रबुद्ध लोगों में समिति संरक्षक पं० उदय शंकर भट्ट, का...

स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Image
 देहरादून – विधानसभा चुनाव के मध्यनजर  मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर  रोक लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे  अभियान के तहत पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की तलाश में थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा गस्त करते समय नंदादेवी कॉलोनी बद्रीपुर जोगीवाला के पास  से तीन व्यक्तियों को बलेनो कार NO UK 07 DR  9465 में स्मैक  के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उन तीनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम नशा करने के आदी हैं। कुछ स्मैक हम पीते हैं और बाकी को हम अधिक मूल्य पर बेच देते हैं यह स्मैक हम तीनों खरीद कर लाए थे और यहां पर आकर इसको बेचने जा रहे थे।अभियुक्त  बलविंदर उर्फ बग्गा उम्र 45 वर्ष से  5:40gm  स्मैक व 5000 rs नकद।सुखदीप उम्र 30 वर्ष से  2:95gm अवैध स्मैक, नरेश कुमार उम्र 27 वर्ष से  2:65gm स्मैक मिली। तीनों अभियुक्तों से कुल 11:00 gm  स्मैक बरामद हुई।अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में धारा  8/ 21/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

शोधार्थी यादव के कोरोना वायरस पर आधारित शोधपत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जरनल्स में प्रकाशित

Image
ऋषिकेश – एम्स ऋषिकेश के शोधार्थी रोहिताश यादव ने कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2021 में कोरोना वायरस  पर आधारित 22 शोधपत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जरनल्स में प्रकाशित किया गया है।  जिसमें कोरोना वायरस से संबंधित कंप्यूटर एडेड ड्रग डिजाइन एवं कंप्यूटीशनल बायोलॉजी विषयों को शामिल किया गया।  एम्स ऋषिकेश में संस्थान के फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र हांडू ने निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी को शोध छात्र रोहिताश द्वारा प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय जरनल्स में प्रकाशित शोधपत्रों पर आधारित पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर निदेशक एम्स प्रो. अरविंद राजवंशी ने संस्थान के शोध छात्र रोहिताश यादव को उनके शोध कार्यों पर आधारित प्रपत्रों के प्रकाशन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान के लिए भी गर्व की बात है।इस अवसर पर फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र हांडू ने बताया कि यादव द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों के वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों के साथ मिलकर शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं। जिनमें  पीजीआई चंडीगढ़, आईआईटी दिल्ली, रुड़...

मनीष सिसोदिया ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

Image
किच्छा – दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया किच्छा विधानसभा के जवाहर नगर पहुंचे और उन्होंने कोविड नियमों का पालन करते हुए।  डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से मिलकर उन्हें आप पार्टी की नीतियों से संबंधित पंपलेट बांटे और आम आदमी पार्टी के झाड़ू पर बटन दबाकर उन्हें अपना वोट और समर्थन देकर विजय बनाने के लिए भी कहा।  हर घर दस्तक अभियान के तहत जहां मनीष सिसोदिया ने हर दुकानों में प्रचार किया तो जवाहर नगर के कई घरों में उन्होंने खुद जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें आप पार्टी को वोट देने की अपील की । इस दौरान जहां कई महिलाओं ने उनका तिलक लगातार स्वागत किया तो कई महिलाओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर भी उनका स्वागत किया। वहीं कई महिलाओं द्वारा उन्हें लोहडी का प्रसाद भी दिया गया ।  यहां कई लोग ऐसे थे जो मनीष सिसोदिया को देखते ही पहचान गए और उन्हें अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने मनीष सिसोदिया का सम्मान भी किया। कई ऐसे बुजुर्ग थे जिन्होंने अपने घरों के बाहर आप पार्टी के बडे बडे झंडे लगाए हुए थे। लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वो लोग अबकी बार बदलाव लाते हुए आप पार्टी को...

प्रदेश की बदहाली के लिए नेताओं की बेईमानी जिम्मेदार-आप

Image
रुद्रपुर – दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज हरिद्वार से अपने दौरे के दूसरे दिन रुद्रपुर पहुंचे जहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ,इसके बाद उन्होंने होटल रुद्रा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में बिजली सस्ती कर रखी है । महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है वहां के स्कूल अस्पताल सब अच्छे कर दिए हैं और यह सब उत्तराखंड की जनता बहुत अच्छी तरह जानती है ,उत्तराखंड के हर गांव में सभी लोग इस बात को बहुत अच्छी तरह जानते हैं । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग अब कांग्रेस और बीजेपी के विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रहे हैं हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने में बहुत मेहनत की है चुनाव की तारीख तय होने के बाद अब चारों तरफ बीजेपी और कांग्रेस के नाकामी के चर्चे ज्यादा सुनाई दे रहे हैं कि, किस तरह से 21 सालों में कांग्रेस और बीजेपी ने उत्तराखंड को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। जिन लोगों ने इस उत्तराखंड के लिए बलिदान दिया,उन लोगों को आज तक कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है। जो बहुत ही दुर्भाग्य की बात है।अगर किसी को कुछ ...

युवा दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकमनाएं

Image
  देहरादून – भारत को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाने वाले शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन की  तारीख 9/11 (1893) को इसलिए भी तरजीह देते हुए याद रखना है कि उस दिन  स्वामी विवेकानंद ने दुनियाभर के लोगों को प्रेम ,भाईचारा ,सद्भावना, मानवता, समानता, किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करने व बसुधेव कुटुंबकुम का पाठ पढ़ाया था।  गुलाम भारत में पाश्चात्य देशों  की नज़रों में निम्न समझे जाने वाले भारतीयों में  से एक भारतीय ने दुनिया को सनातन धर्म का ऐसा पाठ पढ़ाया की दुनिया हमेशा-हमेशा  के लिए उसकी मुरीद हो गई । अमेरिका के अखबार न्यूयॉर्क हेराल्ड समेत कई अखबारों ने भी लिखा धर्म सम्मेलन में विचार तो कई धर्मावलंबियों ने रखे पर स्वामी विवेकनन्द के सामने सब फिके पड़ गए। सभी धर्मावलंबी स्वामी जी के विचारों  के सामने नतमस्तक हो गए थे।  जब दुनियां के धर्मावलंबी अपने अपने धर्म को श्रेष्ठ बताने में लगे हों तब सभी धर्मो का लक्ष्य एक होने का पाठ पढ़ाना अपने आप में अद्वितीय था। उन्होंने कहा जिस प्रकार अनेक छोटी मोटी जल धाराएं टेडे -मेडे रास्तों से होकर आखिरी में एक ही ...

हिमाचल की ऑल्टो कार खाई में गिरी दो की मौत एक घायल

Image
 चकराता –थाना चकराता से एसडीआरएफ को सूचना दी गई कि टिकर धार नामक स्थान पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से आरक्षी नवीन रावत के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरण के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि   ऑल्टो कार जिसका नम्बर HP 18 C 1518 है। जो कि टिकर धार नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस कार  में तीन लोग सवार थे जिसमें दो पुरुष व एक महिला थी। जिसमे से दो लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई थी।एसडीआरएफ टीम द्वारा घायल महिला  रेशमा देवी पत्नी  नारायण सिंह उम्र 36 वर्ष  का सकुशल रेस्क्यू कर 108  के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। और मृत युवकों  कुलदीप कुमार पुत्र भोपालु राम  उम्र 55 वर्ष निवासी श्यामपुर घोरखवाला हिमाचल प्रदेश ,रमन पुत्र  विष्णु उम्र 40 वर्ष के शवों को गहरी खाई से रिकवर कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मे...