Posts

उत्तराखंड में 1560 संक्रमित दून में सबसे ज्यादा

Image
देहरादून – उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ रही है आज उत्तराखंड में 1560 संक्रमित पाए गए जिसमें से देहरादून में सबसे ज्यादा 537 संक्रमित मिले जिसके मद्देनजर आज  जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाये गए कोविड केयर सेन्टर का औचक निरीक्षण कर कोविड संक्रमण के बढते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए।  विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोविड केयर सेन्टर में, स्टाॅफ, आक्सीजन बैड, आक्सीजन की व्यवस्था सहित कोविड केयर सेन्टर में अवस्थित सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां कार्यरत चिकित्सकों एवं अन्य नर्सिंग स्टाॅफ से वार्ता कर कोविड केयर सेन्टर की सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सेन्टर में सभी तैयारियां एवं उपकरण सक्रिय रखे जाएं यदि किसी उपकरण एवं सामग्री की आवश्यकता हो तो पूर्व में ही व्यवस्था कर ली जाए ताकि यदि कोविड के मामले बढते हैं तो लोगों को समय से उपचार किया जाए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्टेट/उप ...

धन्यवाद मुख्यमंत्री राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने के लिए

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने भेंट की। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने से संबंधित पत्रावली पर अनुमोदन के लिए राज्यपाल से पुनः अनुरोध करने का कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।           मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं का सदैव सम्मान किया गया है। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास हमारा ध्येय रहा है। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी बात कही।           इस अवसर पर पूर्व दायित्वधारी रविंद्र जुगराण, ओमी उनियाल, राम लाल खंडूडी, जगमोहन सिंह, नेगी प्रदीप कुकरेती, चंद्र किरण राणा, पूरण सिंह लिंगवाल, राजेश पांथरी, जयदेव सकलानी, राजीव तलवार, क्रांति कुकरेती, धर्मेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।

सार्वजनिक स्थलों में मास्क न पहनने व थूकने वालों का होगा चालान

Image
देहरादून –मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. सन्धु ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड 19 के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने सभी नोडल अधिकारियों को एक्टिव रहने के निर्देश दिए। उन्होंने होम आईसोलेशन और उससे सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियों को एक्टिव मोड में रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत घर, स्कूल आदि के साथ ही उसमें दी जाने वाली सुविधाओं की समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी. लेवल तक सभी आवश्यक उपकरण, दवाएं एवं अन्य सामग्री पूर्व में ही उचित मात्रा में उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के मुकाबले प्रदेश में आँक्सीजन की उपलब्धता बेहतर स्थिति में है। तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए हमें हर सम्भव तैयारी करनी है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा इम्यूनिटी बूस्ट करने हेतु किए गए कार्यों को लगातार जारी रखा जाए और इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाए। मुख्य सचिव ने इलेक्ट्राॅनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन में जागरूकता हेतु लगातार प्रचा...

बन्द घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
देहरादून –हरीशचन्द्र  निवासी गढवाली कॉलोनी लेन न0- 07 नेहरुग्राम रायपुर जिला देहरादून ने थाना रायपुर पर आकर लिखित तहरीर दी की 01 जनवरी को सांय 04:30 बजे वादी का पुत्र नवनीत कुमार व पुत्रवधु  चेताली पत्नी  नवनीत कुमार डोईवाला गुरुद्वारा गये हुये थे जिसके बाद दोनो सायं 07:30 बजे के आस-पास घर लौट कर आये।  घर आने के बाद कमरे की आलमारी देखी तो उसका लॉकर खुला हुआ था तथा उसमें रखी जेवरात की पोटली गायब थी। उनके द्वारा अपने किरायेदार राहुल, कमल, अरविन्द एंव पडोस में रहने वाले शुभम नाम के युवकों द्वारा मिली-भगत कर घटना को अंजाम देने का सन्देह जाहिर किया गया। जिसके आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 :11/2022 धारा 454/380 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।  थाना प्रभारी रायपुर अमरजीत सिंह द्वारा गठित टीमों का नेतृत्व करते हुये वादी द्वारा सन्देह जाहिर किये गये युवकों को थाने में तलब कर घटना के सम्बंध में कडी पूछताछ की गई किन्तु कोई सुराग हाथ ना लगने एवं उक्त युवकों की घटना में संलिप्तता ना पाये जाने पर युवको को थाने  से परिजनों के सुपुर्द कर वापस भेजा गया। तदोपरा...

कार खाई में गिरी दो की मौत दो घायल

Image
अल्मोड़ा-  देर रात एस डी आर एफ टीम को जनपद नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा अवगत कराया गया  कि रानीखेत थाना क्षेत्र मे एक कार खाई में गिरी है। त्वरित रेस्क्यू  लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही  एस डी आर एफ पोस्ट खैरना से उपनिरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।एस डी आर एफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि वाहन सेंट्रो कार है इसमे 04 लोग सवार थे जो अपने गांव हिड्रम जा रहे थे।  गांव से कुछ दूरी पहले ही वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मूसलाधार बारिश और रात्रि का घोर अंधेरा रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न कर रहा था परन्तु अत्यंत विषम परिस्थितियों में भी  एस  डी आर एफ टीम द्वारा 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 02 जीवित लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया । नाम क्रमशः 1) प्रकाश S/O भोपालराम निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा , 2) माही निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा ।बाद रेस्क्यू  घायल अवस्था में ...

करीब एक साल बाद फिर मिला तपोवन टनल में शव

Image
चमोली -  थाना जोशीमठ ने एस डी आर एफ सूचना दी की तपोवन टनल में एक शव दिखाई दे रहा है। जिसे बाहर निकालने के लिए एस डी आर एफ  टीम की अवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होने पर  एस डी आर एफ पोस्ट जोशीमठ से मुख्य आरक्षी लवकुश  के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचने  के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त शव सम्भवतः फरवरी 2021 में रैणी गांव में आई आपदा के समय का है।उक्त शव की शिनाख्त नही हो पाई है।एस डी आर एफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से उक्त अज्ञात शव को टनल के अंदर मलबे से रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

शिक्षामित्रों के मासिक वेतन को 15000 से बढ़ाकर किया गया 20,000 रुपये

Image
 देहरादून –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गयी है। हालांकि, धामी सरकार की यह अंतिम मंत्रीमंडल की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें तमाम विषयों पर चर्चा किया गया है। यही नहीं, मंत्रिमंडल की बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्तावो पर मुहर लगी है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल की बैठक में रात्रि कोविड कर्फ्यू के समय में बदलाव करते हुए रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर दिया है। यही नहीं, शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि अगर परिस्थितियां भिन्न होती हैं तो राज्य सरकार कड़े से कड़े निर्णय लेने में पीछे नहीं हटेगी। इन मामलों पर लगी मुहर वृद्धावस्था पेंशन को 1200 से बढ़ाकर किया गया 15 सो रुपए। शिक्षामित्रों के मासिक वेतन को 15000 से बढ़ाकर किया गया 20,000 रुपये।कृषि उद्यान विभाग के एकीकरण के लिए मुख्यमंत्री को किया गया अधिकृत। आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को एक बार फिर राजभवन भेजा जायेगा। शुगर मिलों के मृतक आश्रितों को दी जाएगी नौकरी।  राज्य की स्वास्थ्य नीति को किया गया प्रत्याक्षित। गंगोलीहाट को नगर पालिका परिषद बन...