Posts

कार खाई में गिरी दो की मौत दो घायल

Image
अल्मोड़ा-  देर रात एस डी आर एफ टीम को जनपद नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा अवगत कराया गया  कि रानीखेत थाना क्षेत्र मे एक कार खाई में गिरी है। त्वरित रेस्क्यू  लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही  एस डी आर एफ पोस्ट खैरना से उपनिरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।एस डी आर एफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि वाहन सेंट्रो कार है इसमे 04 लोग सवार थे जो अपने गांव हिड्रम जा रहे थे।  गांव से कुछ दूरी पहले ही वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मूसलाधार बारिश और रात्रि का घोर अंधेरा रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न कर रहा था परन्तु अत्यंत विषम परिस्थितियों में भी  एस  डी आर एफ टीम द्वारा 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 02 जीवित लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया । नाम क्रमशः 1) प्रकाश S/O भोपालराम निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा , 2) माही निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा ।बाद रेस्क्यू  घायल अवस्था में ...

करीब एक साल बाद फिर मिला तपोवन टनल में शव

Image
चमोली -  थाना जोशीमठ ने एस डी आर एफ सूचना दी की तपोवन टनल में एक शव दिखाई दे रहा है। जिसे बाहर निकालने के लिए एस डी आर एफ  टीम की अवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होने पर  एस डी आर एफ पोस्ट जोशीमठ से मुख्य आरक्षी लवकुश  के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचने  के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त शव सम्भवतः फरवरी 2021 में रैणी गांव में आई आपदा के समय का है।उक्त शव की शिनाख्त नही हो पाई है।एस डी आर एफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से उक्त अज्ञात शव को टनल के अंदर मलबे से रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

शिक्षामित्रों के मासिक वेतन को 15000 से बढ़ाकर किया गया 20,000 रुपये

Image
 देहरादून –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गयी है। हालांकि, धामी सरकार की यह अंतिम मंत्रीमंडल की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें तमाम विषयों पर चर्चा किया गया है। यही नहीं, मंत्रिमंडल की बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्तावो पर मुहर लगी है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल की बैठक में रात्रि कोविड कर्फ्यू के समय में बदलाव करते हुए रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर दिया है। यही नहीं, शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि अगर परिस्थितियां भिन्न होती हैं तो राज्य सरकार कड़े से कड़े निर्णय लेने में पीछे नहीं हटेगी। इन मामलों पर लगी मुहर वृद्धावस्था पेंशन को 1200 से बढ़ाकर किया गया 15 सो रुपए। शिक्षामित्रों के मासिक वेतन को 15000 से बढ़ाकर किया गया 20,000 रुपये।कृषि उद्यान विभाग के एकीकरण के लिए मुख्यमंत्री को किया गया अधिकृत। आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को एक बार फिर राजभवन भेजा जायेगा। शुगर मिलों के मृतक आश्रितों को दी जाएगी नौकरी।  राज्य की स्वास्थ्य नीति को किया गया प्रत्याक्षित। गंगोलीहाट को नगर पालिका परिषद बन...

ट्रंचिग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ़्ट कराया जायेगा -मुख्यमंत्री

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के सेलाकुई स्थित सेंट्रल होप टाउन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमार्ग से विश्वविद्यालय के परिसर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। ट्रंचिग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ़्ट किए जाने हेतु परीक्षण कराया जायेगा।   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का परिसर बनने से क्षेत्र को भी अनेक फायदे होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल के दौरान चिकित्सकों के सेवा समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता है। भारत में लगातार कोविड टीकाकरण का महाअभियान चल रहा है। राज्य में 15 से 18 वर्ष के सभी 06 लाख 28 हजार किशोरों का टीकाकरण एक सप्ताह में पूर्ण किया जायेगा।    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अस्पतालों में ऑक्स...

दस लाख रुपए की हेरोईन के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  सहसपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है।  आज बुधवार को अभियुक्त फुरकान  उम्र 32 वर्ष निवासी लण्ढौरा गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर, उ0प्र0  को रामपुर चोई आसन नदी के किनारे से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 150 ग्राम  हेरोईन बरामद हुई जिसकी कीमत स्थानीय बाजार के अनुसार बरामद हेरोईन की कीमत लगभग  10 लाख रुपए है जबकि अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 15 लाख रूपए आंकी गई हैं। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि इस हेरोईन को अपने  पडौसी गांव कंकरकुआ मे रहने वाले नासिर से खरीदकर लाया हूं जिसे मै देहरादून मे नशे के आदी छात्र छात्राओऔर सेलाकुई सिडकुल मे काम करने वाले मजदूरो आदि को थोडा-थोडा करके महंगे दामो पर बेचने आया था, अभियुक्त देहरादून मे हेरोईन खपत की जानकारी रखता था । अभियुक्त से बरामद स्मैक उच्च क्वालिटी की है जिसकी अति सूक्ष्म मात्रा भी जानलेवा साबित हो सकती है। बरामद हेरोईन के अन्तर्राज्यीय स्रोतो एवं सम्पर्को की जानकारी की जा रही है । अभियुक्त के विरुद्ध था...

एक साल के अंदर कैलाश मानसरोवर यात्रा सड़क से की जा सकेगी–गडकारी

Image
 रूद्रपुर – केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकारी ने थारू राजकीय इण्टर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उत्तराखंड के बारे में पूरे देश में कहा जाता है कि यह देवों की भूमि है। देश-विदेश की जनता उत्तराखंड को देव भूमि और राज्य की जनता को देव तुल्य मानती है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री यह हमारे आस्था, श्रद्धा के प्रतीक है। उन्होने कहा कि यहाॅ केवल उत्तराखंड के ही नही बल्कि पूरी दुनिया से लोग आते है। हमारी पवित्र गंगा का उद्गम स्थान भी उत्तराखंड में है और मेरा यह सौभाग्य रहा है गंगा को अविरल और निर्मल करने की जिम्मेदारी मुझे मिली और उसका मेरे द्वारा 25000 करोड रुपए के अविरल निर्मल गंगा के लिए नमामि गंगे प्रोजेक्ट में कार्य किया जा रहा है जिसका 80 प्रतिशत कार्य मेरे कार्यकाल में पूरा हुआ। उन्होंने बताया कि जब-जब उत्तराखंड में पार्टी अध्यक्ष के रूप में आता था सब यही कहते थे कि हमारे रोड सुधर जाएंगे तो उत्तराखंड का विकास होगा। अमेरिका प्रेसिडेंट जॉन कैनेडी ने कहा था अमेरिका अमीर है इस कारण सड़के अच्छी नहीं है बल्कि यहां की सड़के अच्छी है जिसकी वजह से देश अमीर है। जब ...

52 ग्राम स्मैक के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

Image
 देहरादून जनपद को नशा मुक्त करने व  नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध  थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा टीम गठित कर  क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा गठित टीमों द्वारा स्मैक/गांजा/चरस तस्करों के ठिकानों पर दबिश, अवैध स्मैक/गांजा/चरस बिक्री वाले स्थान पर दबिश, स्मैक/गांजा/चरस तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग से सम्बन्धित सघन चैकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने शाम  दो व्यक्तियों  मोहन उर्फ पीताम्बर नि0 नियामतपुर नगीना बिजनौर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष, प्रणव पंवार पुत्र मुकेश कुमार नि0 61 किशनपुर राजपुर देहरादून उम्र 30 वर्ष को धोरणखास तिराहे से चैकिंग के दौरान दोनों व्यक्तियों के कब्जे से स्मैक बरादम कर गिरफ्तार किया गया । दोनों व्यक्तियों को चैक किया गया तो मोहन उर्फ पीताम्बर के पास से 22 ग्राम तथा प्रणव के पास से 30 ग्राम स्मैक कुल 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ जिस सम्बन्ध में अभियुक्तो के विरुद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 06/2022 व 07/2022 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।