Posts

नंदप्रयाग घाट मार्ग पर दो दिन से लापता व्यक्ति का शव मिला

Image
चमोली - एस डी आर एफ टीम को आपदा कंट्रोल रूम चमोली से सूचना प्राप्त हुई कि नंदप्रयाग घाट मार्ग पर, एक व्यक्ति का शव खाई में पड़ा हुआ है।  जो कि दो-तीन दिनों से लापता था। चूँकि खाई अत्यधिक गहरी है। अतः शव को बाहर निकालने के लिए एस डी आर एफ की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट गौचर से मुख्य आरक्षी मंगल सिंह भाकुनी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त शव बहुत गहरी खाई में गिरा हुआ है, एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक नाम  खेमानंद पुत्र  लीलानंद निवासी नवला चमोली उम्र 45 वर्ष के शव को  रिकवर कर मुख्य मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर पटवारी को सुपुर्द किया गया।

सर्वाधिक लाभांश देने वाला उत्तराखंड का पहला निगम

Image
देहरादून –सर्वाधिक लाभांश देने वाला उत्तराखंड का पहला निगम बना उत्तराखंड भंडारण निगम सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत की अध्यक्षता में उत्तराखंड भंडारण निगम की पहली वार्षिक  निकाय बैठक देहरादून में संपन्न हुई।बैठक के पश्चात सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर करते हुए  बताया गया कि प्रथम वार्षिक निकाय बैठक में ही सर्वाधिक 20% लाभांश देने वाला  उत्तराखंड का  पहला निगम बन गया है।इसके साथ ही सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन  सिंह रावत के द्वारा बताया गया पिछले 4 वर्षों में पहली बार सभी कोऑपरेटिव बैंक घाटे से उबर कर प्रॉफिट में आ गए हैं अब तक सभी कॉपरेटिव बैंक 100 करोड़ के प्रॉफिट में है।  अवसर पर प्रबंध निदेशक भंडारण निगम मान सिंह सैनी द्वारा निगम के वर्ष 2015-16  वर्ष  2016-17  वर्ष 2017-18 के संतुलन पत्र संचालन मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया गया प्रबंध निदेशक सैनी ने बताया कि वर्तमान में वर्ष 2020 21 में 12 करोड़ का लाभ निगम के द्वारा अर्जित किया गया है।इसके साथ ही निगम के द्वारा अंश धारकों को उत्तराखंड सरकार तथा केंद्रीय भंडारण निगम...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने दिव्यांग रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Image
 देहरादून – उत्तराखण्ड में होने वाले विधानसभा निर्वाचन-2022 की तैयारियों की समीक्षा के लिए उत्तराखण्ड आये भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा, निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, अनूप चंद्र पाण्डेय व भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी, उत्तराखण्ड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा मतदाता जागरूकता दिव्यांग रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दिव्यांग रथ जनपद में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर जनमानस को जागरूक करेगा।होटल के प्रागंण में राज्य के समस्त जनपदों द्वारा लगाये गये स्टाॅल का भी अवलोकन किया। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद देहरादून की चुनावी पत्रिका “भूली” निर्वाचन गाईड का विमोचन किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्रा ने जनपद देहरादून के स्टाॅल “समग्र समावेशी एवं सुरक्षित मतदान का भी अवलोकन किया। जनपद देहरादून के स्टाॅल के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने माननीय निर्वाचन आयुक्त को जनपद में चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की भी जानकारी दी।  ...

अविवाहित बहन की नृशंक हत्या में भाई और भाभी गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  ग्राम प्रधान प्रवेश कुमेटी ने थानाध्यक्ष रायपुर को  टेलीफोन से सूचना दी कि ग्राम सोडा सरोली के जंगलो मे एक शव पडा हुआ है, जिससे दुर्गन्ध आ रही है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी रायपुर अमरजीत सिंह रावत व0उ0नि0 रायपुर,  चौकी प्रभारी मालदेवता व पुलिस बल के मौके पर पहुचे तो ग्राम सोडा सरोली से करीब 02 कि0मी0 जंगल मे एक रपटे पर एक शव पत्थरों से दबा हुआ था। जो करीब एक से डेढ़ माह पुराना लग रहा था तथा काफी सड़ी- गली अवस्था मे था। शव के पहने कपडो से शव एक महिला का होना ज्ञात हुआ।  जिस पर शव की मौके पर पंचायतनामें की कार्यवाही की गयी।  शव की शिनाख्त को सोशल मीडिया / न्यूज पेपर / बस स्टैन्ड /रेलवे स्टैन्ड/ विक्रम स्टैन्ड आदि स्थानो पर फोटो/ पम्पलेट चस्पा कर शिनाख्त के प्रयास किये गये।  20 दिसम्बर 21 को एक व्यक्ति मुनटुन भगत निवासी राजीव नगर रिस्पना पुल ने थाने पर आकर उस महिला की शिनाख्त अपनी साली रीना पुत्री प्रभुभगत निवासी कोटवा जिला मोतीहारी, बिहार हाल निवासी राजीव नगर, रिस्पनापुल थाना नेहरूकलोनी के रूप मे की गयी,  जिसकी तहरीर पर  ...

एम.बी कॉलेज में लगेगी प्रधानमंत्री की पाठशाला

Image
 हल्द्वानी – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित हल्द्वानी भ्रमण के मद्देनजर गुरुवार को कार्यक्रम स्थल एम.बी इन्टर कॉलेज मैदान का जनपद प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द, केन्द्रीय पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, शहरी विकास एवं संस्कृति कार्यमंत्री बंशीधर भगत व अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि आयोजन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण कर ली जाए। बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल में मंच,बैठने की व्यवस्था का लेआउट प्लान के बारे मे मुख्यमंत्री को अवगत कराया साथ ही पार्किंग स्थल के बारे मे भी बताया गया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल से जितना सम्भव हो सके उतने नजदीक पार्किंग स्थल चयनित किये जांए ताकि कार्यकताओं व जनता को कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने मे परेशानियों का सामना ना करना पडे। उन्होने कहा कि प्रत्येक पार...

स्मैक की तस्करी में दो तस्कर हुए गिरफ्तार

Image
 रायवाला – रायवाला क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष  भुवन चन्द्र पुजारी के लिए गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध संभावित स्थानों पर पुलिस टीमों को चैकिंग को भेजा गया।गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत रेलवे अंडरपास रायवाला के पास मादक पदार्थों की अवैध तस्करी को सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।   चैकिंग के दौरान गाड़ी संख्या UK07BG0069 एसेंट कार जो हरिद्वार की तरफ से देहरादून की ओर रही थी। चैकिंग में नियुक्त पुलिस कर्मचारी को चैकिंग करता हुआ देख तुरन्त वाहन को वापस मोड़ कर जाने लगे तो चैकिंग में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा उस गाड़ी को त्वरित कार्यवाही करते हुए रोक लिया गया। उपरोक्त वाहन को किनारे लगाकर वाहन में बैठे दोनों व्यक्तियों को नीचे उतारा गया । वाहन को चला रहे पहले व्यक्ति जिसने अपना नाम सचिन कुमार कश्यप S/O स्व0 धर्मपाल निवासी थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून उम्र-40 वर्ष व गाड़ी में बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दिव्यांगजनों व बुजुर्ग मतदाताओं से वार्ता

Image
देहरादून – उत्तराखण्ड में होने वाले आगामी सामान्य विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां का जायजा लेने भारत निर्वाचन आयोग की टीम 23 दिसम्बर को देहरादून आ रही है। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  सुशील चंद्रा, निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार,  अनूप चंद्र पाण्डेय व भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी 23 व 24 दिसम्बर को विभिन्न समीक्षा बैठक करेंगे। 23 दिसम्बर को देहरादून आकर होटल एलपी विला में राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। फिर मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्टेट नोडल पुलिस अधिकारी द्वारा भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।  24 दिसम्बर को राज्य में स्वीप गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही दिव्यांगजनों, युवा, महिला और  80 वर्ष से अधिक आयु के कुछ मतदाताओं से वार्ता करेंगे। इसके बाद निर्वाचन व्यय मानिटरिंग एजेंसियों से बैठक करेंगे। मुख्य सचिव व पुलिस महानिरीक्षक के साथ भी बैठक करेंगे। अंत में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी।