Posts

पूरी की पूरी सरकार दो-तीन लोगों के लिए चल रही है–राहुल

Image
देहरादून – राहुल गांधी ने कांग्रेस की विजय सम्मान रैली में पहुंचे हजारों लोगों की अपार भीड़ को देख गदगद हो उठे। उन्होंने 1971 के युद्ध में भागीदारी करने वाले वीर सैनिकों को सम्मानित किया वही नेहरू कालोनी निवासी बंगाल इंजीनियर से सेवानिर्वित नायब सूबेदार राम सिंह बिष्ट एवम चंद्र मोहन चमोली ई एम ई से कंपनी कमांडर सेवानिर्वित हुए है।16 दिसम्बर का दिन भारत के इतिहास का ऐतिहासिक व गौरव का दिन है। आज के दिन भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस एवम वीरता की वजह से भारत ने जीत हासिल की । हमें गर्व है उन वीर सैनिकों पर जिन्होंने अपना बलिदान दिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के मार्गदर्शन एवम सेनाध्यक्ष मानेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय फौज ने पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया और बांग्लादेश का निर्माण किया। हम भारत मां के उन वीर सपूतों को नमन करते हुई उनके बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।राहुल की रैली से कांग्रेस ने दिया एकजुट होने का बड़ा सन्देश, स्टेज पर मौजूद रहे सभी गुट के नेता। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से पहले देहरादून पहुचे कांग्रेस के पूर्व राष्...

कार खाई में गिरी चार घायल

Image
चमोली – कोतवाली जोशीमठ ने एसडीआरएफ को सूचना दी  की  हेलंग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। यह सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक कुलदीपक के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि इस अल्टो कार UK 11 5293 है। जिसमें 02 पुरुष, 02 महिला व  बच्चे सवार थे, जोशीमठ की ओर आ रही थी। हेलंग के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।एसडीआरएफ द्वारा कड़ी मश्क्कत से सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया व 108 से माध्यम से अस्पताल भेजा गया।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक कुलदीपक के नेतृत्व में  आरक्षी देवेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश नैथानी, हर्षित जोशी, प्रमोद मथवाल, विकास रावत, किशोर सिंह व आरक्षी चालक जयकृत सिंह शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है।   मुख्यमंत्री ने  देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते हुए कहा कि  हमारे इन जवानों की वजह से सभी चैन की नींद सोते हैं।  देवभूमि उत्तराखंड की सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री  गणेश जोशी, विधायक  खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार भी उपस्थित थे।

ग्रैंड फूड फेस्टिवल के कुकी कंपटीशन में ले हिस्सा जीते ईनाम

Image
 देहरादून – उत्तराखंड शासन में पशुपालन एवं सहकारिता सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में  प्रेस वार्ता में कहा कि बकरो और उत्तराफिश नाम से मार्केट में फ्रेश और ऑर्गेनिक मीट  बिक रहा है राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना उच्च हिमालई क्षेत्रों में बकरियां और मत्स्य पालक किसानों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने को पैसिफिक मॉल में 17 एवं 18 दिसम्बर बिक ग्रैंड फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। सचिव सुंदरम ने बताया कि,  उच्च हिमालई क्षेत्रों के इन उत्पादों को देहरादून वासी बखूबी जाने इसके लिए दो दिवसीय ग्रैंड फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में देहरादून और मसूरी की पंच सितारा होटल के सेफ इन प्रोडक्टों की डिश  तैयार करेंगे। इसके अलावा देहरादून के स्थानीय लोगों का कुकी कंपटीशन होगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों के साथ ही प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। ग्रैंड फूड फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे हुए हैं जिसमें प्रियंका मेहर और प्रातुयल जोशी गीत और संगीत पेश करेंगे। सचिव ने कहा कि भेड़-बकरी पालन ...

हम अपना शीश झुका लेंगे लेकिन नेपाल से अपने संबंध खराब नहीं करेंगे-राजनाथ सिं

Image
 देहरादून – केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुनियाल गांव, देहरादून में लगभग 63 करोड़ रूपए की लागत से बने रहे भव्य सैन्य धाम का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर शहीद सम्मान यात्रा का विधिवत समापन भी किया गया।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सैन्यधाम के लिए प्रदेश के प्रत्येक शहीद परिवार के आंगन से लाई गई पवित्र मिट्टी को कलश में डाला गया।साथ ही वीर शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर तथा उन्हें शौर्य सम्मान पत्र प्रदान देकर सम्मानित भी किया गया।केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक परम्परा है कि जो देश के लिए अपनी जिंदगी न्यौछावर करते हैं, उनको देवतुल्य माना जाता है।  उत्तराखण्ड, देवभूमि, तपोभूमि, वीरता और पराक्रम की भूमि है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड में पांचवा धाम सैन्यधाम बन रहा है। सैन्यधाम में शहीद सैनिकों की आंगन की पवित्र मिट्टी लाई गई है। उत्तराखंड सरकार से जो अपेक्षा थी, उसके अनुरूप सैन्य धाम बन...

दो करोड़ पैतीस लाख रुपये की धोखाधड़ी के अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
 देहरादून – वसीम जैदी पुत्र  मौ0 अब्बास मैसर्स इण्डो पेस मल्टी इन्फ्रा लिमिटेड ने थाने में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि 12 सितंबर 18 को अभियुक्त सन्दीप पुत्र देशपाल, आशीष मण्डवाल, अमित भारद्वाज तथा मुन्ने खान पुत्र स्व0 अशरफ अली द्वारा हरिद्वार में खनन का पट्टा स्वीकृत कराने के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर  धोखाधड़ी कर उनसे 2,35,00000/- रुपए (दो करोड़ पैतीस लाख रुपये) हड़प लेने के सम्बन्ध मे दिया गया। थाना पटेलनगर मे मु0अ0सं0 358/2021 धारा-420/120बी/ 406/ 467/468/471/506 भादवि बनाम सन्दीप आदि पंजीकृत कर विवेचना व0उ0नि0 कुन्दन राम के सुपुर्द की गई।जांच के द्वारा वादी , गवाहों से गहनता से पूछताछ की गई तथा  विवेचना मे दस्तावेजी साक्ष्य प्राप्त कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये गये, लेकिन अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचते रहे । जिस पर 13 दिसम्बर 21 को पुलिस टीम द्वारा जांच करते हुए अभियुक्त सन्दीप उम्र 48 वर्ष  निवासी 402 वैली व्यू रेजीडेन्सी निकट आटी0 पार्क द्रोण खास देहरादून हाल पता गली नं0 सी – 1 सुभाषन...

धर्मनगरी से नड्डा करेंगे विजय संकल्प यात्रा का शंखनाद – कौशिक

Image
हरिद्वार – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विधानसभा हरिद्वार की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 18 दिसंबर को पंतदीप मैदान से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे उसके पश्चात यात्रा चार दिनों तक हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभाओं में जाएगी तत्पश्चात यात्रा गढ़वाल की अन्य विधानसभाओं में जाएगी उन्होंने बताया कि कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे यात्रा के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि 17 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा द्वारा हर की पौड़ी पर गढ़वाल और कुमाऊं में जाने वाले विजय संकल्प रथो का गंगा पूजन किया जाएगा भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कल  15 दिसंबर को हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभाओं की तैयारी बैठकर आयोजित की जाएंगी जिनको भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विजय संकल्प यात्रा के गढ़वाल संभाग के संयोजक  वीरेंद्र सिंह बिष्ट का मार्गदर्शन प्राप्त होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्...