Posts

नेता प्रतिपक्ष ने शहीद गजेंद्र बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

Image
  देहरादून – महाराष्ट्र के मुंबई में 26 /11 मुंबई हमले में आतंकवादियों से मुठभेड़ करते हुए शहीद हुए एनएसजी कमांडो गजेंद्र सिंह बिष्ट के घर पर नेता प्रतिपक्ष  प्रीतम सिंह ने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद स्मारक गणेशपुर में  अमर शहीद गजेन्द्र बिष्ट  की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनकी माता जी को शॉल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ,जिला अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, वीरू बिष्ट,सुभेदार मोहन सिंह रावत मौजूद रहे ।

तीर्थ पुरोहितों के देवस्थानम बोर्ड को लेकर सचिवालय कूच

Image
देहरादून –उत्तराखण्ड में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर चारधाम तीर्थ पुरोहित व हक-हकूकधारी महापंचायत ने आज काला दिवस मनाते हुए विरोध स्वरूप सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर सचिवालय पहुंचने से पहले ही तीर्थ पुरोहितों को रोक लिया। 27 नवंबर 2019 के दिन ही श्राइन बोर्ड का गठन का प्रस्ताव पारित हुआ था। जिसका नाम बाद में देवस्थानम बोर्ड किया गया। तीर्थ पुरोहित लगातार इस बोर्ड को खत्म करने के लिए आंदोलन करते रहे  लेकिन सरकार उच्च स्तरीय कमेटी की बात कहकर तीर्थ पुरोहितों की हक से लगातार खिलवाड़ करती आई ,जिसके लिए कई बार तीर्थ पुरोहित प्रदर्शन कर चुके हैं।  आज तीर्थ पुरोहितों ने काला दिवस मनाते हुए  सचिवालय कूच किया चार धाम से आए तीर्थ पुरोहित देहरादून के गांधी पार्क पर एकत्रित हुए, जहाँ पर उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ अपनी जन आक्रोश रैली शुरू की। गांधी पार्क रैली के रूप में सचिवालय के पास पहुंचे। जहां पर पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस और तीर्थ पुरोहितों में हल्की नोकझोंक भी हुई।   तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर...

मुख्यमंत्री की अपील लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करें

Image
  देहरादून –मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के नए वैरिएंट के दृष्टिगत  प्रदेश वासियों से अपील की है कि कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करें। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों का अभी दूसरा टीका नहीं लगा है, समय होते ही टीकाकरण करा लें। मास्क  का उपयोग जरूर करें एवं एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें।मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सचिव स्वास्थ्य को कोरोना के नए वैरिएंट की दृष्टिगत कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित कराने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं हो।

गांधी पार्क से सचिवालय तक तीर्थ पुरोहितों की अभिशाप रैली

Image
  देहरादून – देवस्थानम एक्ट के विरोध में देहरादून में चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत की जनाक्रोश एवं अभिशाप रैली आयोजित की जाएगी । इसके साथ ही  श्राइन बोर्ड के प्रस्ताव के 2 वर्ष पूर्ण होने पर तीर्थ पुरोहित एवं हक हकूकधारी काला दिवस भी मनाएंगे।तीर्थ पुरोहित  अपनी बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करेंगे । चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों में भी तीर्थ पुरोहित एवं इन मंदिरों से जुड़े हकहकूकधारी  प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद व देश के वरिष्ठ अधिवक्ता सुब्रमण्यम स्वामी भी रैली को दूरभाष के माध्यम से संबोधित कर सकते हैं। यहां प्रेस को जारी बयान में चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रवक्ता डॉ बृजेश सती ने बताया कि शनिवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत देहरादून के गांधी पार्क से सचिवालय तक जनाक्रोश एवं अभिशाप रैली आयोजित की जाएगी ।जिसमें चारों धामों के सैकड़ों तीर्थ पुरोहित एवं हकहकूकधारी  शामिल होंगे।  डा सती ने बताया कि गुप्तकाशी में केदार सभा के अध्यक्ष एवं चार धाम महापंचायत के उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्...

मुखामंत्री धामी ने सेममुखेम मेले में देव डोलियों का आशिर्वाद लिया

Image
 टिहरी गढ़वाल –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के प्रतापनगर के सेम- मुखेम स्थित गड़वागीसौड़ मैदान में आयोजित सेमनागराजा त्रिवार्षिक मेला एवं जात्रा सेममुखेम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सेमनागराजा को नमन किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्य सेवक का पदभार संभालने के बाद  मेरे द्वारा राज्य हित व जनहित में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गये हैं।  राज्य का वित्तीय आंकलन करने के बाद ही राज्य हित व जनहित में निर्णय लिये जाते हैं।  उन्होंन कहा कि जो घोषणाएं की जा रही है उन्हें पूरा भी जरूर किया जाएगा। मुखामंत्री धामी ने मेले में देव डोलियों का आशिर्वाद लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने सेमनागराजा के त्रिवार्षिक मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित किये जाने, मड़वागीसौड़ से सेम नागराजा मन्दिर तक रास्ते में टिनशेड का निर्माण, राइका गरवाण गांव के अधूरे भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि अवमुक्त किये जाने, ग्रामसभा पडिया में मिनी स्टेडियम का अवशेष कार्य पूर्ण कराये जाने, डोबरा- चांठी पुल स...

बाबाओं के तरीके से परिवार की समस्याओं का समाधान करने दो शातिर ठग गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – कोतवाली ऋषिकेश मे शिकायतकर्ता डबल सिंह रावत ने  एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दो व्यक्तियों, जिसमें से एक ने डॉक्टर का पता पूछने के बहाने से मुझे रोका व दूसरा व्यक्ति कपड़े का व्यापारी बता कर बात करने लगा, इसी बीच पहला व्यक्ति अपने को वृंदावन का पुरोहित बताकर व प्रार्थी को धोखे में रखकर मेरा बैग, जिसमें कुल ₹32000/- नगद व अन्य कागजात थे, लेकर मेरे साथ धोखाधड़ी कर भाग गए। शिकायतकर्ता की इस शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 549/2021 धारा 420 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया।      क्षेत्र में ठगी की इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की।  मुकदमे के शत-प्रतिशत खुलासे व अभियुक्तों की गिरफ्तारी करें। 25 नवंबर 21 की सायं मुखबिर की सूचना पर बस अड्डे के पीछे से दोंनो अभियुक्तों अमजद पुत्र महिउद्दीन निवासी ग्राम गोपालपुर मोहर टोला थाना ठाकुरगंगती, जिला गोड्डा झारखंड, उम्र 50 वर्ष। कबीर अंसारी पुत्र मोहिउद्दीन निवासी ग्राम गोपालपुर मोहर टोला थाना ठाकुरगंगती, जिला गोड्डा झारखंड, उम्र 42 वर्ष को नकद कुल ₹33,500/- व वादी का आधार कार्ड...

कैची धाम के पास एक युवक खाई मे गिरा

Image
 नैनीताल- शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी खैरना से एस डी आर एफ टीम को सूचना मिली कि कैची गांव के पास एक बुलेट बाइक सवार नीचे खाई मे गिर गया है। जिसे बाहर निकालने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।   सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व मे सब टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।एस डी आर एफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में रात में ही, 50 मीटर गहरी खाई मे उतरकर  युवक विशाल कुमार उम्र 40 वर्ष को घायल अवस्था में  बाहर निकाला गया  व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।  एस डी आर एफ पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व  मे आरक्षी दीपचंद सति, आरक्षी भरत अरोड़ा, आरक्षी प्रमोद बोरा, आरक्षी बालम सिंह व आरक्षी जीवन शामिल रहे।