Posts

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू

Image
उखीमठ –  विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत कल 16 नवंबर से भगवान श्री बदरीनाथ जी की पंच पूजाएं शुरू हो जायेगी।उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कल  मंगलवार से भगवान बदरीविशाल जी की पंच पूजाएं शुरू हो जायेगी। 16 नवंबर को श्री गणेश भगवान की पूजा एवं कपाट बंद होंगे। 17 नवंबर श्री आदि केदारेश्वर जी के कपाट बंद हो जायेंगे। 18 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन होगा। इस दिन से वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो जायेगा। 19 नवंबर को मां लक्ष्मी जी की पूजा एवं  आव्हान होगा। 20 नवंबर को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। कपाट बंद होने के बाद 21 नवंबर को प्रात: आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी रावल जी सहित श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी योग -ध्यान बदरी पांडुकेश्वर पहुंचेंगे।श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी  योग -ध्यान बदरी पांडुकेश्वर में विराजमान हो जायेंगे। 22 नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं रावल जी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगे। योग बदरी पांडुकेश्...

धाद ने उत्तराखण्ड के आपदा प्रभावित बच्चों संग मनाई इगास

Image
रुद्रप्रयाग – उत्त्तराखण्ड के उजास पर्व इगास पर धाद ने स्मृतिवन में भेलो के साथ आपदा प्रभावित बच्चों के आयोजित किया। केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों की शिक्षा सहयोग के लिए चलाए जा रहे पुनरुत्थान कार्यक्रम के अंतर्गत इगास बग्वाल का आयोजन पिछले छह वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। स्मृतिवन में जुटे रुद्रप्रयाग पौड़ी टेहरी और जौनसार के छात्रों से मिलने उनके सहयोगी और आम समाज के लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर पहुंचे उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में आपदाओं को लेकर पुनर्वास की ठोस नीति बनाये जाने की जरूरत है।  पुनरुत्थान की सचिव उषा शर्मा ने बताया केदारनाथ आपदा के बाद प्रभावित बच्चों की शिक्षा सहयोग का आयोजन आम समाज के सहयोग  से जारी है और  पिछले आठ वर्षों से आम समाज के सहयोग से चल रहे कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्रों को 41 लाख से अधिक का शैक्षणिक सहयोग दिया गया है। धाद के सचिव तनमय ममगाईं ने कहा कि पुनरुत्थान के अंतर्गत सभी परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहायता को केवल आर्थिक न रख कर मनोवैज्ञानिक और संवेदना के स्तर पर भी ले जाने के लिये हर साल ...

वेबसाइट से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया खुलासा, पकड़े आठ महिला और तीन पुरुष

Image
देहरादून –  पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि देहराखास टीएचडीसी स्थित एक फ्लैट मे काफी समय से कुछ व्यक्तियों द्वारा देह व्यापार का धन्धा किया जा रहा है। इस सूचना पर कार्यवाही के लिए पुलिस टीम द्वारा देहराखास टीएचडीसी स्थित एक फ्लैट मे दबिश दी गई, जहाँ एक कमरे मे 02 महिला व 02 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति मे पाया गया तथा अन्य कमरे मे अन्य 06 महिलाएँ मौजूद पाये गये। पूछताछ करने पर फ्लैट मे मौजूद  एक व्यक्ति राजीव ने बताया कि उसके द्वारा काफी समय से टीएचडीसी देहराखास मे फ्लैट किराया पर ले रखा है, जहां उसके द्वारा देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है,  जिसके लिए उसके द्वारा विभिन्न देशो भूटान , बंगलादेश आदि व विभिन्न राज्यो उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उडीसा, दिल्ली आदि से लडकियाँ देह व्यापार के लिए बुलाई जाती है,  जिनको देहरादून के विभिन्न पर्यटन स्थलों, होटलों व अन्य राज्यों मे देह व्यापार के लिए भेजा जाता है। उसके द्वारा ग्राहकों से प्राप्त धनराशि से अपना कमीशन आधा हिस्सा लिया जाता है। ग्राहको से सम्पर्क करने के लिए उसके द्वारा दून स्कॉट सर्विस के लिंक बैवसाईट Skokka....

ट्रैकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा चालक घायल

Image
 ऋषिकेश –देर रात्री एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम को थाना मुनी की रेती से सूचना मिली कि नीर गड्डू के पास एक ट्रैकर खाई में गिर गया है। जिसमे कुछ लोग सवार है, जिन्हे बाहर निकालने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है ।उपरोक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत  के नेतृत्व मे  एक सब टीम तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई।  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि  ट्रैकर मे एक ही युवक सवार था। जो नीर गड्डू के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होने पर लगभग 100 मीटर गहरी खाई मे जा गिरा।एस डी आर एफ टीम के द्वारा  युवक बृजमोहन पुत्र बिंदीलाल को खाई से सकुशल बाहर निकाला गया, और जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम में SI सचिन रावत के साथ कांस्टेबल किशोर कुमार,ओम प्रकाश, फायरमैन संदीप सिंह, सुमित नेगी और पेरामीडिक्स अमित कुमार शामिल रहे।

श्री बदरीनाथ यात्रा कपाट बंद होने तक जारी

Image
ऋषिकेश – श्री बदरीनाथ यात्रा 20 नवंबर कपाट बंद होने तक जारी है। ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा बस टर्मिनल पर सभी विभागों यथा  चिकित्सा, पुलिस, परिवहन,पर्यटन‌- देवस्थानम, नगरनिगम, हेल्प डेस्क अभी भी कार्यरत हैं। हरिद्वार एवं ऋषिकेश यात्रा बस अड्डे से तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम रवाना हो रहे है।श्री बदरीनाथ जी में सभी ब्यवस्थायें  सुचारू हैं। श्री बदरीनाथ धाम में शांयकाल चार बजे तक 2363 तीर्थयात्री आये अभी तक बदरीनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 173858 चारधाम पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 483042 श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव मूर्ति 6 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद विगत सोमवार  8 नवंबर को  पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित होते ही  भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाएं  शुरू हुई।धामों के तीर्थ पुरोहितों से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि कपाट बंद होने के बाद परंपरागत रूप   श्री गंगोत्री धाम की शीतकालीन पूजाएं  गद्दीस्थल मुखबा( मुखीमठ) तथा श्री यमुना जी की शीतकालीन पूजाएं खरसाली(खुशीमठ...

अब अपणि सरकार पोर्टल पर मिलेगी 75 सेवाएँ

Image
 देहरादून – प्रधानमंत्री के मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस की संकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करता अपणि सरकार पोर्टल eservices.Uk.gov.in उत्तराखंड सरकार के अभिनव प्रयास का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा अगले सप्ताह इसका शुभारम्भ किया जाएगा। प्रदेश में इस तरह की शुरुआत अपनेआप मे एक अनूठी पहल है इस पोर्टल के  माध्यम से  उत्तराखंड का आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहित कुल 10 विभागों के 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेगी ।  इन सेवाओं के निवेदन ,प्रमाण पत्र प्राप्त करने आदि कार्यों में जनता की कठिनाइयों को यह पोर्टल निसंदेह न केवल सहज व सुगम बनाएगा अपितु अनावश्यक बाधाओं को समाप्त कर देगा तथा एक तय समयसीमा के अंदर उन्हें सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिल सकेगा । अनेक विशेषताओं से सुसज्जित इस पोर्टल के निगरानी तंत्र के माध्यम से सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की जबाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी, जिसके परिणाम स्वरूप एक पारदर्शी व जबाबदेह व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी ।  इस पोर्टल के ज़रिए नागरिकों के आवेदन करने की प...

आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त गुडनी ब्रैगसन ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त  गुडनी ब्रैगसन ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक प्रचार, शिक्षा पर्यटन, फिशरीज, ग्रीन एनर्जी के रूप में भूतापीय ऊर्जा एवं अन्य संभावनाओं पर चर्चा की गई।   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं तीर्थाटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इस दिशा में राज्य सरकार का विशेष फोकस है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में शामिल है। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। राज्य में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘‘एक जनपद दो उत्पाद’’ योजना चलाई जा रही है। आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त महामहिम गुडनी ब्रैगसन ने पर्यटन, शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सरहाना की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री  अरविन्द ...