Posts

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

Image
 यमुनोत्री  उत्तराखंड चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु  आज शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर  विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है  धर्मग्रंथों के  अनुसार श्री यमुना  जी को   यम देव अर्थात धर्मराज जी की बहिन कहा जाता है यमदेव‌  मृत्यु के देवता है मां यमुना के दर्शन  मात्र से जनमानस को मृत्यु भय से मुक्ति मिलती है।कपाटबंद होने के अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित, श्रद्धालुजन, स्थानीय लोग मौजूद रहे । कपाटबंद होने के बाद मां यमुना की  जयकारों के साथ उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल खरसाली को प्रस्थान किया। जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री यमुनोत्री धाम तैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे ओर 33166 तीर्थयात्री श्री गंगोत्री धाम पहुंचे कुल 66हजार  से अधिक तीर्थ यात्री श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचे है।उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल एवं प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी विभागों के परस्पर समन्वयन से  तीर्थयात्रा सुच...

भैया दूज पर प्रात: 8 बजे शीतकाल के लिए श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए

Image
 केदारनाथ – उत्तराखंड चार धामों में प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट आज  शनिवार भैया दूज  वृश्चिक राशि अनुराधा नक्षत्र में  समाधि पूजा-प्रक्रिया के पश्चात विधि-विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये बर्ह्ममुहुर्त से कपाटबंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। प्रात: 6 बजे  पुजारी बागेश लिंग ने केदारनाथ धाम के दिगपाल भगवान भैरवनाथ जी का आव्हान कर धर्माचार्यों की उपस्थिति में स्यंभू शिव लिंग को  विभूति तथा,शुष्क फूलों  से ढककर समाधि रूप में विराजमान किया।  ठीक सुबह 8 बजे मुख्य द्वार के कपाट शीतकाल को बंद कर दिये गये।चारधामों में कल 4 नवंबर को श्री गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए।  आज दोपहर बाद श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो जायेंगे।शीतकाल हेतु 20 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।22 नवंबर को द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होंगे श्री मद्महेश्वर भगवान की विग्रह डोली के 25 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने की तिथि पर मद्महेश्वर मेला आयोजित होगा।बताया कि अभी तक दो लाख चालीस हजार ...

अन्नकूट पूजा के बाद गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

Image
 उत्तरकाशी – उत्तराखंड चारधाम में एक श्री गंगोत्री धाम के कपाट आज गोवर्धन पूजा के दिन पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर बंद हो गये।गंगोत्री मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों एवं आचार्यगणों की उपस्थिति में कपाट विधि-विधान से कपाट बंद हुए इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा पहुंचेगी। तीर्थ पुरोहितों के हवाले से यह जानकारी मिली है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री मयूर दीक्षित ने बताया कि इस यात्रा वर्ष 32948 से अधिक तीर्थयात्री गंगोत्री धाम दर्शन के दर्शन किये। कोरोना काल के बावजूद यात्रा में तीर्थयात्रियों के आने का क्रम जारी रहा। यात्रा ब्यवस्थाओं को ब्यवस्थित बनाया गया। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज  शुक्रवार गोवर्धन पूजा/ अन्नकूट पूजा के दिन श्री गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद कल  शनिवार प्रात: भैया दूज यम द्वितीया पर श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो जायेंगे। श्री केदारनाथ ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया

Image
श्री केदारनाथ – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे और  बाबा केदार की रूद्राभिषेक किया।  मुख्य पुजारी बागेश लिंग तथा रावल  भीमाशंकर लिंग के प्रतिनिधि केदार लिंग ने पूजा संपन्न करवायी। रूद्राभिषेक के बाद आदि गुरु शंकराचार्य  की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले आज प्रात: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल ले.ज.(से.नि)  गुरमीत सिंह,  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद्र अग्रवाल व अन्य महानुभावों ने  प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री द्वारा भगवान केदारनाथ की रूद्राभिषेक पूजा हुई।आदि गुरु शंकराचार्य जी की  समाधि एवं मूर्ति का अनावरण किया। अपने भाषण में  पुनर्निमार्ण कार्यों का अवलोकन किया। देश‌ को संबोधित कर धर्म,संस्कृति, अध्यात्म, देश के विकास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण चारधाम, ग्यारह ज्योर्ति लिंग, अयोध्या, काशी से लेकर पवित्र गुरूद्वारा हेमकुंड साहिब का भी जिक्र किया। वेद पुराण उपनिषद, रामचरित म...

पांच सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Image
देहरादून – एस एस पी ने त्यौहारी सीजन में अवैध नशा ,चरस, गांजा, स्मैक, अवैध  शराब आदि बेचने और तस्करी व तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए रोकथाम करने के निर्देश दिये।नशा तस्करों व अवैध शराब के क्रय- विक्रय पर रोक लगाने को थाना राजपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब, नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान  03 नवम्बर 21 को राजपुर पुलिस द्वारा गंगौत्री विहार पुल के पास कैनाल रोड राजपुर से एक व्यक्ति करम सिंह पुत्र बजीराम नि0 सुनकण्डी, पो0 जखोल मोरी उत्तरकाशी को 515 ग्राम अवैध चरस के साथ  गिरफ्तार किया गया । पकडे गये व्यक्ति से बरामद चरस के बारे में सख्ताई से पूछताछ की गयी की तो अभुयक्त करम सिंह ने बताया कि मै ग्राम सुनकण्डी पो0जखोल,मोरी, उत्तरकाशी का रहने वाला हूँ वहाँ जंगल मे मैने बकरी चराते हुए भांग (चरस) खुद निकाला था मुझे किसी के द्वारा बताया गया कि राजपुर मे चरस का अच्छा पैसा मिल जाता है इसलिए मै यहाँ बेचने आया था कि पुलिस ने मुझे पकड लिया मै लालच मे आकर यह काम कर रहा हूँ और अपनी गलती की माफी मांगने लगा । अभियुक्त द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करने पर अभियुक्त के विरुद...

कोर्ट पेशी के दौरान होनी थी हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 देहरादून –एसटीएफ टीम देहरादून को अक्टूबर में कारागार निरूद्व अपराधियों एवं उत्तराखण्ड में सक्रिय / पुराने अपराधियों की तकनीकी एवं भौतिक रूप से निगरानी के दौरान प्रकाश में आया कि पौडी कारागार में निरूद्व कुख्यात हत्यारोपी नरेन्द्र बाल्मिकी  मंगलौर थानाक्षेत्र में किसी व्यक्ति की अपनी रंजीश के चलते उन दोनो की हत्या की योजना बना रहा है। साथ ही साथ नरेन्द्र बाल्मिकी द्वारा किसी महिला की हत्या करने के लिये 10 लाख रूपये की सुपारी लेना ज्ञात हुआ। एस0टी0एफ0 की टीमों ने विगत कुछ माह पूर्व नरेन्द्र बाल्मिकी के शूटरो, अस्लाह सप्लायरो, उसके पुराने साथियों तथा सहयोगियों की निगरानी लगायी गयी। लगाई निगरानी के दोरान  31 अक्टूबर 21 को पुख्ता जानकारी मिली कि उत्तरप्रदेश के सहारनपुर व मुजफ्फरनगर तथा हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के कुछ गैंगस्टरों से उसके गिरोह के रूडकी निवासी मुख्य शूटर पंकज द्वारा सम्पर्क किया गया है। और तीन शूटर देहरादून आ रहे है जो कि चन्द्रबदनी, देहरादून क्षेत्र में किसी कमरे पर आयेगें।  इस त्वरित कार्यवाही करते हुये एस0टी0एफ0 की एक टीम को क्लेमनटाउन क्षेत्र में रव...

मुख्यमंत्री ने प्रधानमन्त्री के प्रस्तावित केदारनाथ दौरे की तैयारियों का जायजा लिया

Image
  केदारनाथ– मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। 5 नवम्बर को प्रधानमन्त्री  के प्रस्तावित केदारनाथ दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। सौहार्दपूर्ण बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है। उनका उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। पूरी दुनिया के लोग यहां आध्यात्मिक शांति के लिए आएंगे। आधुनिक इति...