Posts

आपदा प्रभावितों को सहायता राशि अब मिलेगी पहले से ज्यादा

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों को विभिन्न मदों में दी जा रही सहायता राशि को बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के मानकों में सम्भव न होने पर अतिरिक्त राशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री राहत कोष से की जाए। मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण व राहत कार्यों की मानिटरिंग के लिये हाईपावर कमेटी बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों को यथासंभव सहायता दी जाए। सहायता राशि पाने में लोगों को अनावश्यक परेशान न होना पङे। जरूरतमंदों को हर सम्भव मदद सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री,  सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।  मुख्यमंत्री के निर्देश पर निर्णय लिया गया कि प्रभावित परिवारों को कपङे, बर्तन व घरेलू सामान के लिए दी जाने वाली अहेतुक सहायता राशि को 3800 रूपये से बढाकर 5000 रूपये किया गया है। पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान के लिये सहायता राशि जो कि मैदानी क्षेत्रों में 95 हजार रूपये प्रति भवन और पहाङी क्षेत्रों में 1लाख 1 हजार 900 रूपये प्रति भवन दी जा रही है, को मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों मे...

चारधाम के पुराने मार्गों को खोजेंग विशेषज्ञों की टीम

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास से चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने ट्रैक द हिमालय के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत विशेषज्ञों के 25 सदस्यों का दल चारधाम ट्रैक पर पुराने मार्गों को खोजने के लिए 1200 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा।  दल द्वारा यह अभियान लगभग 50 दिनों तक चलाया जायेगा। दल पुराने चार धाम और शीतकालीन चार धाम मार्ग को खोजने का काम करेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेकर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व का क्षण है कि हमारे पास उत्तराखंड की पुरानी पगडंडियों का पता लगाने के लिए एक युवा बल है। यह पहल हमारी सदियों पुरानी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस अभियान से उत्तराखंड में साहसिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण जागरूकता फैलाने, होमस्टे, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं  को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर पर सचिव पर्यटन  दिल...

केदारनाथ धाम में भारी बर्फवारी

Image
केदारनाथ – परदेस में हुई बारिश की वजह से सर्द हुआ मौसम चारों धामों में यात्रा जारी है मगर मौसम सर्द हुआ।केदारनाथ धाम में भारी बर्फवारी। हैलीपेड सहित यात्रा मार्ग पर हल्की बर्फ जमी ।रास्तों  एवं हैलीपेड से हटाई जा रही बर्फ। हेलीकॉप्टर सेवा हुई  प्रभावित। ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल एवं हरिद्वार बस अड्डे से तीर्थयात्री चारधाम को हुए प्रस्थान। ऋषिकेश में विभिन्न विभागों यथा  देवस्थानम बोर्ड एवं यात्रा प्रशासन संगठन सहित पुलिस, चिकित्सा- स्वास्थ्य,परिवहन, पर्यटन, नगर निगम,संयुक्त रोटेशन के हेल्प डेस्क यात्रियों को सहायता मार्गदर्शन कर रहे ।श्री बदरीनाथ धाम हेतु  सड़क मार्ग सुचारू है। तीर्थयात्री को  श्री बदरीनाथ दर्शन  को जा रहे है। श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री में यात्रा जारी।कल शाम श्री केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फवारी। केदारनाथ धाम ने बर्फ की चादर ओढ़ी।केदारनाथ धाम हेतु हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हुई । हेलीपैड एवं रास्ते से बर्फ हटाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने क्षत्रिग्रस्त गौला पुल का किया स्थालीय निरीक्षण

Image
नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार प्रातः क्षत्रिग्रस्त गौला पुल का स्थालीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होेने कहा गौला पुल पूरे क्षेत्र के आवागमन के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। जिस दिन से यह पुल क्षत्रिग्रस्त हुआ है उसी दिन से हमारा प्रयास है कि पुल जल्द से जल्द चालू किया जा सके। नियमों को शिथिल किया गया है।  पुल का कार्य युद्धस्तर पर होगा ताकि पुल जल्द चालू हो सके।  धामी ने कहा कि सरकार जनता के साथ है प्रभावितों की हरसम्भव मदद की जायेगी। उन्होने कहा मूलभूत सुविधाएं विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ तुरन्त बहाल किये जा रहे है। सरकार आपदा कार्यो की लगातार  मॉनिटरिंग भी कर रही है।  निरीक्षण दौरान प्रभारी एंव ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धनसिंह रावत, मेयर डॉ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मसूरी रोड पर हुई फायरिंग का खुलासा IRB का जवान रिवाल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Image
 देहरादून – इंद्र सिंह खरोला पुत्र स्व बलवीर सिंह खरोला निवासी बगरियाल गांव मसूरी डायवर्जन रोड वार्ड नं0 1 मालसी पो0 ओ0 भगवन्तपुर  द्वारा थाना राजपुर पर आकर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया कि कल शुक्रवार को रात्रि 10:25 PM के लगभग मसूरी डायवर्जन रोड ग्राम बगरियाल गांव (वार्ड नं. 1 मालसी) डक स्टोर के पास मेरा पुत्र पुनीत खरोला अपने दोस्त दीपक यादव के साथ गाड़ी में बैठे थे । तभी वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति स्टोर से सामान लेकर बाहर आया व सामान अपनी गाड़ी में रखकर वही स्टोर के पास हमारे ही कम्पाउंड में टॉयलेट करने लगा । जिस पर मेरे पुत्र द्वारा उसे वहां पर टॉयलेट करने रोकने पर उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली गलौच करते हुये बहस करने लगा तथा दौराने बहस उस व्यक्ति द्वारा अपनी बन्दूक से मेरे पुत्र के पेट में गोली मार दी । उसके बाद वह अपनी सफेद रंग की आई-20 कार जिसका नं0 UK07BM 5335 से मौके से फरार हो गया । तत्पश्चात डक स्टोर के कर्मचारियों द्वारा मेरे पुत्र को मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया।जिसका उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 214/2021 धारा 307, 504 भादवि...

युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से एक पिस्टल बरामद

Image
देहरादून – सागर पुत्र बाबूलाल निवासी सीबी क्वार्टर झुग्गी  थाना सदर मेरठ (उ0 प्र0) द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी गई कि जब वादी तथा वादी का मौसेरा भाई राहुल पुत्र माधव व एक अन्य साथी पुराना पोस्ट ऑफिस मोहल्ला स्थित ग्राउंड में बैठे थे। तभी दो बाइक सवार आए जिनमें से मनजीत गोलिया जाट नाम के युवक ने पिस्टल से वादी के मौसेरे भाई राहुल पर 03 फायर कर दिए, जिससे उपचार के दौरान राहुल की मृत्यु हो गई संबंधित दाखिला तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध संख्या :246/2021 धारा : 302 भादवि बनाम मनजीत गोलिया जाट आदि पंजीकृत करते हुए घटना की गम्भीरता को देखते हुए। मुखबिर मामूर की मदद से मांडूवाला तिराहा के पास से एक काले रंग की स्प्लेंडर UK16A/5035 पर सवार दो अभियुक्त मनजीत गोलिया उर्फ जाट पुत्र सुभाष चंद्र ग्राम पुरखास गिरान थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 31 वर्ष, हिमांशु कुमार पुत्र  हरिओम निवासी ग्राम पिपरी थाना हीमपुर दीपा तहसील चांदपुर बिजनौर उम्र 21 वर्ष के कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक .32 बोर कारतूस बरामद करते हुए एवं घटनास्थल से 03 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद ...

मुख्यमंत्री पीड़ितों से मिले उनकी परेशानियों को जाना, अधिकारियों को दिए समस्या दूर करने के निर्देश

Image
पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना। उनका दुःख–दर्द साझा किया। हर इलाके में हुए नुकसान की जानकारी ली। प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अपने हाथों से सहायता राशि के चेक वितरित किए। हर जनपद में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें उचित दिशा निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रभावित लोगों में भी आस जगी है।     17 व 18 अक्टूबर को अतिवृष्टि से आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी संकट झेल रही जनता के बीच लगातार मौजूद हैं। 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत के साथ रुद्रप्रयाग और फिर नैनीताल जिले से अपने दौरे की शुरुआत की। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित गांवों का भ्रमण करते हुए उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हाल जाना और ढाढस बंधाया। पीड़ितों की आम जरूरतों को पूरा करने के निर्देश उन्होंने जिलाधिकारी व अधिकारियों को दिए। 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी, रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा, काशीपुर आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों ...