Posts

मसूरी रोड पर हुई फायरिंग का खुलासा IRB का जवान रिवाल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Image
 देहरादून – इंद्र सिंह खरोला पुत्र स्व बलवीर सिंह खरोला निवासी बगरियाल गांव मसूरी डायवर्जन रोड वार्ड नं0 1 मालसी पो0 ओ0 भगवन्तपुर  द्वारा थाना राजपुर पर आकर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया कि कल शुक्रवार को रात्रि 10:25 PM के लगभग मसूरी डायवर्जन रोड ग्राम बगरियाल गांव (वार्ड नं. 1 मालसी) डक स्टोर के पास मेरा पुत्र पुनीत खरोला अपने दोस्त दीपक यादव के साथ गाड़ी में बैठे थे । तभी वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति स्टोर से सामान लेकर बाहर आया व सामान अपनी गाड़ी में रखकर वही स्टोर के पास हमारे ही कम्पाउंड में टॉयलेट करने लगा । जिस पर मेरे पुत्र द्वारा उसे वहां पर टॉयलेट करने रोकने पर उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली गलौच करते हुये बहस करने लगा तथा दौराने बहस उस व्यक्ति द्वारा अपनी बन्दूक से मेरे पुत्र के पेट में गोली मार दी । उसके बाद वह अपनी सफेद रंग की आई-20 कार जिसका नं0 UK07BM 5335 से मौके से फरार हो गया । तत्पश्चात डक स्टोर के कर्मचारियों द्वारा मेरे पुत्र को मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया।जिसका उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 214/2021 धारा 307, 504 भादवि...

युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से एक पिस्टल बरामद

Image
देहरादून – सागर पुत्र बाबूलाल निवासी सीबी क्वार्टर झुग्गी  थाना सदर मेरठ (उ0 प्र0) द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी गई कि जब वादी तथा वादी का मौसेरा भाई राहुल पुत्र माधव व एक अन्य साथी पुराना पोस्ट ऑफिस मोहल्ला स्थित ग्राउंड में बैठे थे। तभी दो बाइक सवार आए जिनमें से मनजीत गोलिया जाट नाम के युवक ने पिस्टल से वादी के मौसेरे भाई राहुल पर 03 फायर कर दिए, जिससे उपचार के दौरान राहुल की मृत्यु हो गई संबंधित दाखिला तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध संख्या :246/2021 धारा : 302 भादवि बनाम मनजीत गोलिया जाट आदि पंजीकृत करते हुए घटना की गम्भीरता को देखते हुए। मुखबिर मामूर की मदद से मांडूवाला तिराहा के पास से एक काले रंग की स्प्लेंडर UK16A/5035 पर सवार दो अभियुक्त मनजीत गोलिया उर्फ जाट पुत्र सुभाष चंद्र ग्राम पुरखास गिरान थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 31 वर्ष, हिमांशु कुमार पुत्र  हरिओम निवासी ग्राम पिपरी थाना हीमपुर दीपा तहसील चांदपुर बिजनौर उम्र 21 वर्ष के कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक .32 बोर कारतूस बरामद करते हुए एवं घटनास्थल से 03 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद ...

मुख्यमंत्री पीड़ितों से मिले उनकी परेशानियों को जाना, अधिकारियों को दिए समस्या दूर करने के निर्देश

Image
पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना। उनका दुःख–दर्द साझा किया। हर इलाके में हुए नुकसान की जानकारी ली। प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अपने हाथों से सहायता राशि के चेक वितरित किए। हर जनपद में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें उचित दिशा निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रभावित लोगों में भी आस जगी है।     17 व 18 अक्टूबर को अतिवृष्टि से आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी संकट झेल रही जनता के बीच लगातार मौजूद हैं। 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत के साथ रुद्रप्रयाग और फिर नैनीताल जिले से अपने दौरे की शुरुआत की। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित गांवों का भ्रमण करते हुए उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हाल जाना और ढाढस बंधाया। पीड़ितों की आम जरूरतों को पूरा करने के निर्देश उन्होंने जिलाधिकारी व अधिकारियों को दिए। 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी, रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा, काशीपुर आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों ...

सुंदर डूंगा ट्रैक से छ: ट्रैकर्स लापता खोज में जुटी एस डी आर एफ

Image
 बागेश्वर – कपकोट में पिंडर ग्लेशियर में फंसे ट्रैकर्स व सुंदर डूंगा ट्रैक में लापता 06 ट्रेकर्स के रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ की दो टीमों द्वारा  सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जहां एक टीम द्वारा बीते दिन प्रातःकाल से ही पैदल मार्ग पर चलकर गहन सर्चिंग की जा रही है। वही दूसरी टीम द्वारा आज प्रातः हेलीकॉप्टर से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।  नेटवर्क क्षेत्र में न होने के कारण टीम द्वारा सेटेलाईट फ़ोन के माध्यम से सूचनाएं दी जा रही है ।पुलिस उपमहानिरीक्षक ,एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, पुलिस उप महानिरीक्षक ,एसडीआरएफ सेनानायक एसडीआरएफ द्वारा बताया गया कि कपकोट में लापता प्रत्येक ट्रैकर को सुरक्षित  लाने हेतु हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीमें निरन्तर रेस्क्यू ऑपेरशन चला रही है। एक टीम पैदल मार्ग से ही सर्चिंग कर रही है।वही दूसरी ओर जहाँ एक टीम को कल प्रातः ही पंतनगर हवाई पट्टी से हैली से कपकोट भेजा गया। वही दूसरी टीम को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से कल दिन में रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के आपदा पीडित परिवारों मिले

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यो की समीक्षा की।उन्होंने अवरूद्व मार्गो, क्षतिग्रस्त बिजली और पेयजल लाईनों को जल्द से जल्द बहाल करने तथा आपदा पीडित परिवारों तक हर संभव मदद पहुॅचाने के निर्देश दिए अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित सभी क्षेत्रों में मेडिकल सुविधा एवं दवाइंया पहुॅचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि गैस सिलेण्डर फटने से जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती गंभीर घायलों को आज ही एयर एम्बलेंस से हायर सेंटर रेफर किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा राहत कार्यो में संसाधनों की कोई कमी नही होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण जो भी सड़के अवरूद्व हुई है उनको जल्द से जल्द बहाल करें। इसके लिए यदि अतिरिक्त जेसीबी मशीन या कही पर जेसीबी मशीन एयर लिफ्ट करने की आवश्यकता है तो ...

गृहमंत्री अमित शाह ने हवाई सर्वेक्षण कर आपदा की स्थिति के हालात का लिया जायजा

Image
देहरादून – बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस संकट की स्थिति में भारत सरकार हर तरीके से देवभूमि के साथ खङी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुत अच्छे से काम किया है। इस कारण से कम नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार का समन्वय रहेगा।  अमित शाह ने कहा कि दो घंटे के हवाई निरीक्षण और समीक्षा बैठक में स्थिति का जायजा लिया। यह बात स्पष्ट है कि भारत सरकार द्वारा सही समय पर अलर्ट करने से नुकसान को कम किया जा सका। 24 घ॔टे पहले चेतावनी मिलने से मुख्यमंत्री ने पूरे सिस्टम को एक्टिवेट किया। लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया। चारधाम यात्रियों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया। इसी का परिणाम है कि अभी तक चारधाम यात्रियों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यात्रा अब शुरू भी कर दी गई है। सभी एजेंसियां समय पर सक्रिय हो गई थी। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से बात कर समय पर राज्य को हेलीकाप्टर उपलब्ध कराए। भारत सरकार से हर सम्भव सहयोग दिया जा रहा है। सेंटर वाटर कमीशन और सिंचाई विभाग में अच्छा समन्वय रहा। अभी तक 64 दुर्भाग्यपूर्...

गृहमंत्री अमित शाह को कुछ इस प्रकार से आपदा की स्थिति को समझाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Image
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। उनके साथ राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज(से.नि.)  गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री  अजय भट्ट, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धनसिंह रावत व राज्यसभा सांसद  अनिल बलूनी भी थे।  कुछ इस प्रकार से गृहमंत्री अमित शाह को आपदा की स्थिति को समझाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,‌‌‌‌______________  इसके बाद राज्य अतिथि गृह, जौलीग्रांट में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में आपदा की स्थिति और संचालित राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देवभूमि की हर सम्भव सहायता करेगी। भविष्य में और बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए क्या किया जा सकता है, राज्य सरकार इस संबंध में अपने सुझाव भेजे। आपदाग्रस्त व जलभराव वाले क्षेत्रों में मेडिकल टीमें भेजी जाएं ताकि किसी तरह की बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। क्षतिग्रस्त बिजली लाईनों को पूरी तरह जल्द से जल्द ठीक की जाए। केंद्रीय व राज्य की एजेंसिय...