Posts

एम्स में टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक शुरू इन विट्रो फर्टिलाइजेशन सेंटर

Image
 ऋषिकेश –एम्स में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन सेंटर (आईवीएफ) सुविधा शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में इस नई उपलब्धि के शुरू होने से उन परिवारों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, जिन दंपतियों के शारीरिक कमी की वजह से बच्चे नहीं हो पाते हैं। इस सुविधा के शुरू होने से अब बांझपन का दंश झेल रहे लोगों की समस्या का समाधान हो सकेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड में एम्स, ऋषिकेश पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है जहां यह सुविधा शुरू की गई है। गौरतलब है कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) एक सहायक प्रजनन तकनीक है, जहां भ्रूण के उत्पादन के लिए एक प्रयोगशाला में एक अंडे को शुक्राणु के साथ जोड़ा जाता है। इस प्रक्रिया में एक महिला रोगी के अंडाशय को हार्माेनल दवाओं के साथ उत्तेजित करना, अंडाशय (डिंब पिकअप) से अंडों को निकालना और शुक्राणु को एक प्रयोगशाला में एक विशेष तकनीक के माध्यम से उन्हें निषेचित करना शामिल है। निषेचित अंडे (जाइगोट) के 2 से 5 दिनों के लिए भ्रूण संवर्धन से गुजरने के बाद, इसे एक सफल गर्भावस्था की स्थापना के लिए उसी या किसी अन्य महिला के गर्भाशय में डाला जाता है। इस तकनीक का उ...

श्री हेमकुण्ट साहिब के कपाट रविवार को शीतकाल के लिए हुए बंद

Image
चमोली – श्री हेमकुण्ट साहिब में सुबह दस बजे सुखमनी साहिब का पाठ प्रारम्भ हुआ और पाठ के बाद कीर्तन व अरदास के बाद जेकारों की गूंज में पंज प्यारों की अगुवाई में 418 जोशीमठ के फ़ौजियों की देख रेख में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को सुखासन स्थान पर बैंड बाजों के साथ ले जया गाया।  इस वर्ष 2021 में 18 सितम्बर से शुरू हुई  यात्रा में 11000 श्रद्धालु दर्शन कर पाए। आज 1800श्रध्दालु  कपाट बंद होने के समय आए। ट्रस्ट द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया है जिन्होंने इस साल यात्रा के संचालन में सहयोग प्रदान किया गया।

रिश्तों की टूटी दीवार भांजे ने मामी से किया दुराचार

Image
 देहरादून – रिश्तों की टूटी दीवार भांजे ने मामी से किया दुराचार दो दिन पहले एक महिला ने थाना रापजुर पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया गया कि वह महिला अपने बच्चो व पति के साथ राजपुर में रहती है तथा महिला के पति का भांजा भी उन लोगो के साथ ही रहता है । महिला का पति गार्ड की नौकरी करता है जिसकी ड्यूटी रात में  होती है । पीड़ित महिला के पति का भांजा विगत एक माह से पीडिता के साथ बलात्कार कर रहा है। जिस सम्बन्ध में पीडिता ने अपने पति का बताया तो पीडिता का पति भी पीडिता का साथ न देकर उल्टा अपनी पत्नी पर ही झूठे व मनघडंत आरोप लगा रहा है। पीडिता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर  मु0अ0सं0 203/2021 धारा 376/120बी भादवि बनाम मनोज आदि के विरद्ध अभियोगं पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी को  पुलिस ने अभियुक्त के ठिकानों पर दबिश दी तथा मुखबिर  लगाये गये।आज  शनिवार  को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनोज उम्र 30 वर्ष पुत्र साहिब सिंह नि0 सखनोली खाल पो0 पोखड़ा तहसील चौबट्टाखाल जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता वीरगिरवाली राजपुर को मसूर...

जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में केदारनाथ बद्रीनाथ यमुनोत्री गंगोत्री हेमकुंड साहिब की कलाकृतियों

Image
देहरादून –   जौलीग्रांट एयरपोर्ट अब नए स्वरूप में बन गया है जहां पर उत्तराखंड चार धाम यात्रा से संबंधित केदारनाथ बद्रीनाथ यमुनोत्री गंगोत्री हेमकुंड साहिब की कलाकृतियों का उरेका गया है। नंदा देवी को भी दर्शाया गया है। एयरपोर्ट की दीवार पर उसका भव्य चित्रण अपनी ओर आकर्षित करता है और जो पर्यटक आएंगे वह उत्तराखंड की सभ्यता को भी एयरपोर्ट पर ही देखेंगे और समझेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून (जौली ग्रांट) हवाई अड्डे में नए टर्मिनल भवन का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।  पूरे देश से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को नई टर्मिनल बिल्डिंग में उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के भी दर्शन होंगे। यहां उत्तराखण्ड के चार धाम, ब्रहमकमल सहित तमाम उत्तराखंड की कला संस्कृति के पक्ष प्रदर्शित किए गए हैं। नए टर्मिनल भवन के निर्माण से देहरादून हवाई अड्डे के क्षेत्रफल और वहां यात्रियों की प्रति घंटा आवाजाही क्षमता में लगभग 6 गुना वृद्धि हो गई है। एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से नई टर्मिनल बिल्डिंग का फेज 1 का काम पूरा हो चु...

विमानन मंत्री सिंधिया व मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में सात नई हेली सेवाओ का शुभारंभ किया

Image
देहरादून – नागरिक उड्डयन मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजन तीसरी हेलीकाप्टर समिट-21 की थीम इंडिया@75 भारतीय हेलीकाप्टर उद्योग के विकास में तेजी लाना और वायु सम्पर्क बढ़ाना हैं।  केद्रीय नागर विमानन मंत्री  ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि भारत का विकास सभी राज्यों के सहयोग से मुमकिन है। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार हमेशा विकास में अपना योगदान देने हेतु तत्पर रहती है। उन्होंने कहा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विजन एवं राज्य में युवा नेतृत्व से उत्तराखंड का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में हर छोटी बड़ी सुविधा पहुंचाने हेतु हेलीकॉप्टर का योगदान रहता है। उन्होंने कहा हमने भारत में हेलीकॉप्टरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री और मैंने संयुक्त रूप से उत्तराखंड के विभिन्न जगहों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है इससे निश्चित रूप से जनता को लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में एवियेशन टर्बो फ़्यूल (एटीएफ) में लगने वाले वेट को 20 प...

सात अक्टूबर को मेरे जीवन का विशेष दिन और मैं उत्तराखंड में हूं- प्रधानमंत्री मोदी

Image
ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स  में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग एडॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट देश को समर्पित किए। इससे देश के सभी जिलों में अब पीएसए ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएंगे।  एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने बृहस्पतिवार से शुरू हुए  नवरात्रि के पवित्र त्योहारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दिन मैं उत्तराखंड में हूं। उत्तराखंड देवभूमि की धरती को नमन करने आया हूं। उन्होंने कहा कि उनके लिए इससे बड़ा आशीर्वाद जीवन में कुछ और नहीं हो सकता।                                        उन्होंने ओलंपिक और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के ...

कार दुर्घटना में लापता शव चौथे दिन को हुए बरामद

Image
 चिन्यालीसौड-उत्तरकाशी मे एस डी आर एफ व एन डी आर एफ की टीम ने कार दुर्घटना में लापता शव को किया बरामद। 03 अक्टूबर को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि तहसील डूंडा अन्तर्गत हिटाणु मोटरमार्ग पर भकड़ा के  पास  एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे भागीरथी में गिर जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जिसमे 2 व्यक्ति सवार बताये गए थे। सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट उजेली से सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सर्चिंग शुरू की गई थी। सर्चिंग के दौरान 04 अक्टूबर को वाहन में सवार एक व्यक्ति,  बूद्दी पुत्र बर्फू का शव बरामद किया गया था।परन्तु एक व्यक्ति लापता था ,जिसकी सर्चिंग को टीम लगातार प्रयासरत थी। निरन्तर खोजबीन के उपरांत भी लापता का कोई सुराग नही लग पा रहा था।दिनों की गहन सर्चिंग के  उपरान्त एस डी आर एफ  व एन डी आर एफ टीम के संयुक्त प्रयासों द्वारा आज 07 अक्टूबर 21 को चिनयालीसौड झील से  विजेंद्र पुत्र द्वारिका निवासी  टिहरी गढ़वाल का शव बरामद किया गया और बॉडी बैग के माध्यम  से मुख्य...