Posts

रिश्तों की टूटी दीवार भांजे ने मामी से किया दुराचार

Image
 देहरादून – रिश्तों की टूटी दीवार भांजे ने मामी से किया दुराचार दो दिन पहले एक महिला ने थाना रापजुर पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया गया कि वह महिला अपने बच्चो व पति के साथ राजपुर में रहती है तथा महिला के पति का भांजा भी उन लोगो के साथ ही रहता है । महिला का पति गार्ड की नौकरी करता है जिसकी ड्यूटी रात में  होती है । पीड़ित महिला के पति का भांजा विगत एक माह से पीडिता के साथ बलात्कार कर रहा है। जिस सम्बन्ध में पीडिता ने अपने पति का बताया तो पीडिता का पति भी पीडिता का साथ न देकर उल्टा अपनी पत्नी पर ही झूठे व मनघडंत आरोप लगा रहा है। पीडिता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर  मु0अ0सं0 203/2021 धारा 376/120बी भादवि बनाम मनोज आदि के विरद्ध अभियोगं पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी को  पुलिस ने अभियुक्त के ठिकानों पर दबिश दी तथा मुखबिर  लगाये गये।आज  शनिवार  को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनोज उम्र 30 वर्ष पुत्र साहिब सिंह नि0 सखनोली खाल पो0 पोखड़ा तहसील चौबट्टाखाल जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता वीरगिरवाली राजपुर को मसूर...

जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में केदारनाथ बद्रीनाथ यमुनोत्री गंगोत्री हेमकुंड साहिब की कलाकृतियों

Image
देहरादून –   जौलीग्रांट एयरपोर्ट अब नए स्वरूप में बन गया है जहां पर उत्तराखंड चार धाम यात्रा से संबंधित केदारनाथ बद्रीनाथ यमुनोत्री गंगोत्री हेमकुंड साहिब की कलाकृतियों का उरेका गया है। नंदा देवी को भी दर्शाया गया है। एयरपोर्ट की दीवार पर उसका भव्य चित्रण अपनी ओर आकर्षित करता है और जो पर्यटक आएंगे वह उत्तराखंड की सभ्यता को भी एयरपोर्ट पर ही देखेंगे और समझेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून (जौली ग्रांट) हवाई अड्डे में नए टर्मिनल भवन का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।  पूरे देश से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को नई टर्मिनल बिल्डिंग में उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के भी दर्शन होंगे। यहां उत्तराखण्ड के चार धाम, ब्रहमकमल सहित तमाम उत्तराखंड की कला संस्कृति के पक्ष प्रदर्शित किए गए हैं। नए टर्मिनल भवन के निर्माण से देहरादून हवाई अड्डे के क्षेत्रफल और वहां यात्रियों की प्रति घंटा आवाजाही क्षमता में लगभग 6 गुना वृद्धि हो गई है। एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से नई टर्मिनल बिल्डिंग का फेज 1 का काम पूरा हो चु...

विमानन मंत्री सिंधिया व मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में सात नई हेली सेवाओ का शुभारंभ किया

Image
देहरादून – नागरिक उड्डयन मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजन तीसरी हेलीकाप्टर समिट-21 की थीम इंडिया@75 भारतीय हेलीकाप्टर उद्योग के विकास में तेजी लाना और वायु सम्पर्क बढ़ाना हैं।  केद्रीय नागर विमानन मंत्री  ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि भारत का विकास सभी राज्यों के सहयोग से मुमकिन है। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार हमेशा विकास में अपना योगदान देने हेतु तत्पर रहती है। उन्होंने कहा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विजन एवं राज्य में युवा नेतृत्व से उत्तराखंड का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में हर छोटी बड़ी सुविधा पहुंचाने हेतु हेलीकॉप्टर का योगदान रहता है। उन्होंने कहा हमने भारत में हेलीकॉप्टरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री और मैंने संयुक्त रूप से उत्तराखंड के विभिन्न जगहों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है इससे निश्चित रूप से जनता को लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में एवियेशन टर्बो फ़्यूल (एटीएफ) में लगने वाले वेट को 20 प...

सात अक्टूबर को मेरे जीवन का विशेष दिन और मैं उत्तराखंड में हूं- प्रधानमंत्री मोदी

Image
ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स  में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग एडॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट देश को समर्पित किए। इससे देश के सभी जिलों में अब पीएसए ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएंगे।  एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने बृहस्पतिवार से शुरू हुए  नवरात्रि के पवित्र त्योहारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दिन मैं उत्तराखंड में हूं। उत्तराखंड देवभूमि की धरती को नमन करने आया हूं। उन्होंने कहा कि उनके लिए इससे बड़ा आशीर्वाद जीवन में कुछ और नहीं हो सकता।                                        उन्होंने ओलंपिक और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के ...

कार दुर्घटना में लापता शव चौथे दिन को हुए बरामद

Image
 चिन्यालीसौड-उत्तरकाशी मे एस डी आर एफ व एन डी आर एफ की टीम ने कार दुर्घटना में लापता शव को किया बरामद। 03 अक्टूबर को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि तहसील डूंडा अन्तर्गत हिटाणु मोटरमार्ग पर भकड़ा के  पास  एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे भागीरथी में गिर जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जिसमे 2 व्यक्ति सवार बताये गए थे। सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट उजेली से सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सर्चिंग शुरू की गई थी। सर्चिंग के दौरान 04 अक्टूबर को वाहन में सवार एक व्यक्ति,  बूद्दी पुत्र बर्फू का शव बरामद किया गया था।परन्तु एक व्यक्ति लापता था ,जिसकी सर्चिंग को टीम लगातार प्रयासरत थी। निरन्तर खोजबीन के उपरांत भी लापता का कोई सुराग नही लग पा रहा था।दिनों की गहन सर्चिंग के  उपरान्त एस डी आर एफ  व एन डी आर एफ टीम के संयुक्त प्रयासों द्वारा आज 07 अक्टूबर 21 को चिनयालीसौड झील से  विजेंद्र पुत्र द्वारिका निवासी  टिहरी गढ़वाल का शव बरामद किया गया और बॉडी बैग के माध्यम  से मुख्य...

कांग्रेसी नेत्री का पीएम को ज्ञापन देना पड़ भारी रास्ते में ही हो गई गिरफ्तारी

Image
देहरादून –प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऋषिकेश लखीमपुर खीरी हत्याकाड़ पर उनकी चुप्पी को लेकर ज्ञापन देने जा रही थी मगर उनको जोगीवाला के समीप पुलिस चौकी के सामने से सड़क से गिरफ्तार किया गया। आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने आरोप लगाया कि दो दिन से पुलिस उनके घर पर दबिश दे रही थी, उत्तराखण्ड़ की इस बेटी से क्यों डरते है जब भी देवभूमि आते है तो मेरे घर पुलिस की दबिश हो जाती है। पुलिस उनको गिरफ्तार कर पुलिस व्रज वाहन से पुलिस लाईन लाया गया जहॉ उनको प्रधानमंत्री के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद रिहा किया गया। अपने ज्ञापन में उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री देव भूमि पधार रहे है आपका स्वागत है किन्तु लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्याकाण्ड़ पर आपकी आश्चर्यजनक चुप्पी पर हम सबको बहुत मानसिक आघात लगा है, क्योंकि आप सोशल मीडिया में छोटी छोटी बातों पर तुरंत टवीट करते है परन्तु आपके प्रधानमंत्रीत्तव काल में कठुआ, उन्नाव तथा देश के कई क्षेत्रों में महिलाओं के बलात्कार व हत्याकाड़ पर आपकी चुप्पी से कई सवाल पैदा हो रहे है उन्होने कहा कि...

कांग्रेस का प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मौनव्रत

Image
 देहरादून : सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उनके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को वे दबा देना चाहते हैं। लखीमपुर में शहीद किसानों के परिवार से मिलने जा रही। हमारी नेता राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात है। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी परवादून द्वारा आयोजित उपवास और मौनव्रत रखा गया । हमारी मांग है कि इस घटना में शामिल मंत्री को बर्खास्त कर उनके बेटे पर कार्रवाई की जाए और प्रियंका गांधी जी को लखीमपुर जाने दिया जाए - प्रीतम सिंह (नेता प्रतिपक्ष), उत्तराखंड विधानसभा।।