Posts

कांग्रेस का प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मौनव्रत

Image
 देहरादून : सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उनके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को वे दबा देना चाहते हैं। लखीमपुर में शहीद किसानों के परिवार से मिलने जा रही। हमारी नेता राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात है। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी परवादून द्वारा आयोजित उपवास और मौनव्रत रखा गया । हमारी मांग है कि इस घटना में शामिल मंत्री को बर्खास्त कर उनके बेटे पर कार्रवाई की जाए और प्रियंका गांधी जी को लखीमपुर जाने दिया जाए - प्रीतम सिंह (नेता प्रतिपक्ष), उत्तराखंड विधानसभा।।

मुख्यमंत्री धामी ने एम्स में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Image
ऋषिकेश –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री  के दौरे सम्बंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए एम्स प्रशासन और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कर लिया जाए।     विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव वित्त  अमित नेगी, सचिव सूचना  पंकज पांडेय, आईजी इंटेलीजेंस  संजय गुंज्याल, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवभूमि से उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न ऑक्सीजन प्लांट्स का शुभारम्भ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है,  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी देव भूमि आते हैं तो हम सब को जनसेवा के कार्य करने ...

सतोपंथ ट्रैकिंग में मुंबई के ट्रेकर की मौत

Image
 चमोली – थाना बद्रीनाथ ने एस डी आर एफ को सूचना दी की सतोपंथ मार्ग पर लक्ष्मीवन के पास थाने से लगभग 12 से 13km दूर, एक ट्रेकर की मौत हो गयी है।चूंकि घटनास्थल पर पैदल मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है ,अतः शव को बरामद किए जाने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट बद्रीनाथ से एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम तत्काल  घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि ये व्यक्ति डेविड, उम्र- 60 वर्ष, निवासी- मुंबई, सतोपंथ ट्रैकिंग दल का सदस्य था ।मुम्बई से आये इस ट्रैकिंग दल में कुल 09 सदस्य शामिल थे। जिन्होंने लक्ष्मीवन के पास कैम्प लगाया हुआ था। रात्रि में अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण इस व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।  चूंकि कैंपिंग स्थल में नेटवर्क नही था व मुख्य मार्ग से 12 से 13km दूर था । अतः इस बाबत ट्रैकिंग दल द्वारा सुबह होते ही थाने को सूचित किया गया। एस डी आर एफ टीम द्वारा लगभग 25 km पहाड़ी क्षेत्र पैदल चलकर , बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

साइकिल पर बद्रीनाथ से कन्याकुमारी तक हिमालय बचाओ यात्रा

Image
देहरादून –  हिमालय बचाओ अभियान को लेकर सोमेश पंवार 1 अक्टूबर 21 से संतोपंथ से पवित्र जल लेकर श्री बद्रीनाथ धाम होते हुए साइकिल से अपनी यात्रा प्रांरम्भ की है जो कि पवित्र चारों धामों-श्री बद्रीनाथ जी, श्री द्वारकाजी,श्री जगन्नाथ जी, श्री रामेश्वर जी एवं कन्याकुमारी तक यात्रा कर हिमालय बचाओ,  नशामुक्त,स्वच्छ पर्यावरण,जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त देश हो यह उद्देश्य लेकर जनता में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहें हैं। साइकिल से यात्रा करने के उनके साहस को देखते हुए  विभिन्न-विभिन्न जगहों पर उनका बड़ी गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है। आज वह इसी क्रम में देहरादून पहुंचे देहरादून पहुंच कर उन्होंने कचहरी स्थिति शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करते हुए अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया इस अवसर पर उन्होंने कहा की वह मुजफ्फरनगर शहीद स्थल पर भी जाएंगे और रामपुर तिराहा गोली कांड में शहीद हुए शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे । आज इस अवसर पर उत्तराखंड आन्दोलनकारी मंच ने फूलमाला पहना कर  स्वागत एवं साल उड़ा कर उनका सम्मान किया इस अवसर पर कार्यक्रम स...

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल का निरिक्षण

Image
केदारनाथ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार बाबा केदारनाथ नाथ केे धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। उनकी ओर से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक का पाठ किया। देश एवं प्रदेश के  खुसहाली  की मंगलकामना की। देवस्थानम बोर्ड द्वारा उन्हें श्री केदारनाथ  भगवान का प्रसाद एवं रूद्राक्ष माला भेंट की। मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पुनर्निर्माण  कार्य का निरीक्षण किया।  आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति को‌ हेलीकॉप्टर से कुछ दिनों‌ पूर्व‌ श्री केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने संपूर्ण केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों  का मौके पर अवलोकन भी किया। उन्होंने पुनर्निर्माण में लगे अधिकारियों, इंजीनियरों,मजदूरो के साथ ही श्रृद्धालुओं से भी बातचीत की।इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के  सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल उपजिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह देवस्थानम बोर्ड के मंदिर प्रशासन...

उत्तरकाशी-उजैली मे डुंडा देवी धार के पास पूर्व में गिरे वाहन से एक शव को किया बरामद

Image
 उत्तरकाशी – जिला नियंत्रण कक्ष,उत्तरकाशी के  द्वारा एस डी आर एफ  टीम को अवगत कराया गया था कि  डुंडा देवी धार के पास एक वाहन खाई मे  गिर गया था।उक्त सूचना पर पोस्ट उजैली से एस आई नवीन कुमार के साथ रेस्क्यू टीम  तत्काल  घटनास्थल पर पहुची।  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुंचने के पश्चात सर्चिंग की गई थी, परन्तु किसी का भी कोई सुराग न लग पाया था।उक्त गाड़ी मे 2 युवक सवार थे, जिनका कुछ पता नही चल रहा था, परन्तु एस डी आर एफ व  एन डी आर एफ की संयुक्त सर्चिंग लगातार जारी थी।दो दिवस की गहन सर्चिंग के बाद एस डी आर एफ  व  एन डी आर एफ की टीम द्वारा कल देर रात एक शव को रिकवर किया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को पहले चैन पुली के माध्यम से गहराई से सतह तक लाया गया ,ततपश्चात एक युवक, बुध्दि लाल,उम्र 39 वर्ष पुत्र श्री बर्फू निवासी टिहरी गढ़वाल के शव को दुर्घटनाग्रस्त कर से बाहर निकाल कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। । अभी एक युवक लापता है,जिसकी सर्चिंग में टीमें प्रयासरत है।

पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
देहरादून –लखीमपुर खीरी मैं  4 किसानों की मौत होने पर देश की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वही उत्तराखंड में भी इस घटना के विरोध में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी जिला मुख्यालयों में इसके विरोध में गिरफ्तारियां दी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय में धरना देकर अपना विरोध जताया। प्रदेश भर में कांग्रेस ने केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम हरीश रावत और तमाम कांग्रेसियों को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गए और बाद में पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को छोड़ दिया। कांग्रेस की सांकेतिक तौर पर विरोध प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड में अब किसानों को लेकर अब राजनीति तेज हो गयी है। हरीश रावत ने कहा कि यह लड़ाई किसानों को बचाने की लड़ाई है लोकतंत्र बचाने और संविधान बचाने की लड़ाई है।