Posts

एसडीआरएफ ने माउंट गंगोत्री पीक को किया फतह

Image
 देहरादून – एस. डी. आर. एफ के 11 जवानों द्वारा गंगोत्री -I(21889 फिट) को सुबह 0815 बजे सफलतापूर्वक समिट कर लिया गया है।पर्वतारोहण मात्र एक अभियान नहीं, बल्कि यह प्राणपोषक, पुरस्कृत और जीवन बदलने वाला अनुभव हो सकता है। यह आम बात नहीं है अपितु इसके लिए अदम्य साहस और कुछ कर गुजरने का जुनून अनिवार्य है। इस रोमांचित सफर में दृढ़ता व धैर्य दोनों आवश्यक है। उच्च ऊँचाई पर असहनीय ठंड, ऑक्सीजन की कमी, हिमस्खलन का खतरा जैसी कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिससे पार पाने के लिये शारिरिक और मानसिक दृढ़ता जरूरी है।इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए इस 17 सदस्यीय टीम का चयन भी किया गया था। गंगोत्री-I को समिट करने हेतु टीम को लगातार तीन दिवस तक खराब मौसम व बर्फबारी के कारण समिट कैम्प में ही इंतज़ार करना पड़ा। 29 सितम्बर 2021 को 0030 बजे मौसम थोड़ा ठीक होते ही टीम ने समिट हेतु समिट कैम्प से आरोहण शुरू किया व सुबह 0815 पर गंगोत्री-I को सकुशल फतह कर उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया गया।एस. डी. आर. एफ द्वारा इस अभियान के माध्यम से एक नया कीर्तिमान रचा गया है। यह उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार है क...

स्मैक की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून –मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम के लिए पुलिस हर दिन गाड़ियों की चैकिंग करती रहती हैं।  रायवाला थाने के थानाध्यक्ष के द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम ने तीन पानी पुलिया थाना रायवाला के पास चैकिंग के दौरान एक स्कूटी की चैकिंग की गयी।   स्कूटी मैस्ट्रो सं0 UK07BW-7424 पर बैठे दो व्यक्तियों द्वारा कुछ सामान फेंकने का प्रयास करने पर पुलिस कर्म द्वारा उनकी चैकिंग की गयी तो इनके पास से 2 अलग-अलग पन्नियों में कुल 17.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ करने पर स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम जयपाल सिंह सजवाण पुत्र स्वर्गीय केसर सिंह सजवाण निवासी जौलीग्रांट थाना डोईवाला दे0दून उम्र 42 वर्ष,से बरामद माल -8.65 ग्राम अवैध स्मैक ) तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम उमेद सिंह कृषाली पुत्र स्वर्गीय पदम सिंह कृषाली निवासी चौक नंबर 4 कोठी अठूरवाला भानियावाला थाना डोईवाला दे0दून उम्र 52 वर्ष बताया  (बरामद माल -8.70 ग्राम अवैध स्मैक )दोनों व्यक्तियों स...

स्वरोजगार मेले में लाभार्थियों को मिला ऋण

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित महिला आई.टी.आई. परिसर में मेगा स्वरोजगार शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित भी किये। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस स्वोजगार शिविर के माध्यम से अनेक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में औद्योगिक विकास के लिए उद्योग पॉलिसी का सरलीकरण किया जा रहा है। जन समस्याओं का समाधान जल्द हो इसके लिए कार्यों के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए स्वरोजगार एक अच्छा माध्यम है। स्वरोजगार के माध्यम से एक व्यक्ति अपने साथ...

मनुष्य जीवन पर नियंत्रण तथा स्थायित्व केवल योग से ही संभव – जग्गी वासुदेव

Image
हरिद्वार – योग, संस्कृति व हिन्दुत्व की पोषक व मानव सेवा में समर्पित संस्थान ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव का आज पतंजलि आगमन हुआ। इस अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में  स्वामी रामदेव  ने शॉल ओढ़ाकर सद्गुरु का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में श्रद्धेय सद्गुरु ने कहा कि  स्वामी रामदेव के दिशानिर्देशन में पतंजलि निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा का महान् कार्य कर रहा है।   सद्गुरु ने कहा कि हमें स्वयं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जागरूक रहने की आवश्यकता है। उदाहरण के तौर पर जब हम अंधकार में रहते हैं तो ज्यादा सतर्क व सजग रहते हैं और एक-एक कदम सोच-समझकर रखते हैं किन्तु प्रकाश मिलते ही हम असावधान हो जाते हैं। हम प्रत्येक क्षण चेतन अवस्था में क्यों नहीं रहते, हमें 24 घण्टे चेतन रहना है क्योंकि हमें यह जीवन दोबारा नहीं मिलेगा। समय व्यर्थ न करें, अपनी सोच, भावनाओं व विचारों को सकारात्मक रखें। उन्होंने कहा कि मनुष्य में अपार बुद्धिमत्ता व जागरूकता है किन्तु मनुष्य का उस पर नियंत्रण नहीं है। यह नियंत्रण तथा स्थायित्व केवल योग से ही सं...

उत्तराखंड प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है– मुख्यमंत्री

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सॉलिटेयर फार्म मालसी में उत्तराखण्ड एडवेंचर फेस्ट में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पर्यटन परियोजनाओं के विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक पर्यटन सुविधा एवं निवेश प्रकोष्ठ का निर्माण किया जायेगा। पर्यटन उद्योगों से संबंधी सभी प्रस्तावों पर विशेष रूप से पर्यटन विभाग द्वारा ही कार्यवाही की जायेगी, न कि उद्योग विभाग के द्वारा। शहरी विकास विभाग और आवास विभाग विशेष रूप से उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के लिए बहुस्तरीय कार- लिफ्ट स्थान स्थापित करने के लिए एक परियोजना शुरू की जायेगी। नवंबर, 2021 में कुमाऊं के रामनगर में साहसिक कार्य पर निवेश सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। खेल विभाग की ओर से पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान पर्यटन विभाग को सौंपा जाएगा। उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को एक स्थायी, पर्यावरण के अनुकूल उद्योग के रूप में विकसित करने के मार्ग तलाशने के लिए पर्यटन मंत्रालय के तहत एक समर्पित ईकोट...

दो बच्चे नदी में नहाते हुए बहे एक का शव किया बरामद दूसरे की सर्चिंग जारी

Image
 कपकोट – थाना कपकोट ने एस डी आर एफ को सूचित किया कि कपकोट में दो बच्चे नदी में नहाते समय डूब गए है। यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एस डी आर एफ की टीम  ने  मोके पर पहुँचकर सर्चिंग आरम्भ की गई, सर्चिंग के दौरान 01 बच्चे मोहित पुत्र प्रकाश राम उम्र 10 वर्ष निवासी कपकोट का शव  एस डी आर एफ टीम ने बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया गया जबकि दूसरे बच्चे सुमित पुत्र प्रकाश राम उम्र 6 वर्ष निवासी कपकोट की सर्चिंग की गयी परन्तु कुछ पता नही चल पाया, कल पुनः सर्चिंग की जाएगी।

नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Image
 देहरादून –थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चन्द्र पुजारी द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों तथा नशे की के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम ने 25 सितम्बर 21 की रात को छिद्दरवाला चैक पोस्ट के पास चैकिंग के दौरान अचानक नेपाली तिराहे की ओर एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। उपरोक्त वाहन चालक ने पुलिस वालों को चैकिंग करते देख तो वाहन को वैरियर से पहले ही मोड़ कर वापस जाने का प्रयास करने लगे पुलिस को शक हुआ। और सभी पुलिसकशिमलावाहन की तरफ फुर्ती दिखाते हुए दौड़ कर वाहन को रोककर चैक किया तो एक व्यक्ति चालक सीट पर तथा एक व्यक्ति वाहन की पिछली सीट पर बैठा है। वाहन की अगली सीट पर बैठे अभियुक्त मोहित आले पुत्र हरि सिंह आले नि0 बहादुरपुर थाना सेलाकुई देहरादून उम्र-31 वर्ष के पास से डाइजेपाम (DIAZEPAM INJECTION IP 2ML) के-113 इंजेक्शन व ब्यूप्रेनोर्फिन (BUPRENORPHINE) के-100 इंजेक्शन (कुल 213 इंजेक्शन) बरामद हुए। तथा वाहन की पिछली सीट पर बैठे अभियुक्त शहनवाज पुत्र लियाकत अली नि0 जनमपुर थाना थाना सेलाकुई देहरादून उम्र 29 व...