Posts

संसाधनों के अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे- मुख्यमंत्री

Image
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से 'नीरज चोपङा ग्लोरी क्रास कंट्री रन' को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने भी इसमें जाॅगिंग करते हुए प्रतिभाग किया। इसका आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने हाॅकी खिलाङी मेजर ध्यानचंद को स्मरण करते हुए खेल दिवस की बधाई दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमेँ खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे। आगे बढने के पूरे अवसर मिलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल भावना सर्वोपरि है। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैन शिप होनी चाहिये। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। परन्तु अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता ज...

दुर्लभ प्रजाति के कछुए के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  दून में संदिग्ध व्यक्तियो के विरुद्ध  प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा शुक्रवार को हरियाणा के चार व्यक्तियों जो कि कार संख्या HR 30L 0195 से देहरादून आ रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उनके पास से एक कछुए को बरामद किया।  चारों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर उचित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर किया। चारों पकड़े गए अभियुक्तों के नाम है रोहित पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी f/2 भीम सैनी कॉलोनी, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद, हरियाणा, गोविंद पुत्र राम पत्र निवासी सिकंदरपुर थाना खेड़ी खितौला जिला गुड़गांव, हरियाणा,प्रहलाद कुमार पुत्र गणेश कुमार निवासी शाहपुरा थाना बल्लबगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा,धरम वीर पुत्र जयपाल निवासी ग्राम ठोरका, थाना हयातपुर, जिला गुड़गांव, हरियाणा।पूछताछ करने पर अभियुक्त गणों गणों द्वारा बताया गया कि कछुए को हमारे यहां शुभ माना जाता है और कछुए की पूजा करने से धन दौलत की प्राप्ति होती है। हरिद्वार स्नान करने के बाद लाल तप्पर के जंगल में यह पूजा करवानी थी और यहां हम पूजा करने के लिए कछुए को लेकर आए थे,  इ...

सहस्त्रधारा रोड पर सड़क टूटने के कारण रात में टीयूवी नदी में गिरी दो घायल

Image
 देहरादून – ग्राम प्रधान खैरी मान सिंह द्वारा चौकी मालदेवता पर सूचना दी गई कि खैरीमान सिंह सहस्त्रधारा रोड पर सड़क टूटने के कारण रात में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गयी है। जिसमें कुछ लोग कार के अंदर नदी में फंसे हुए हैं।इस सूचना पर तत्काल थाना चौकी मालदेवता से कांस्टेबल प्रदीप व कांस्टेबल सुरेश रमोला  मौके पर पहुंचे। मौके पर नदी में एक गाड़ी टीयूवी 300 संख्या UP14 DL5659 पानी के तेज बहाव में फंसी हुई थी। जिसके अंदर दो व्यक्ति  संजीत अग्रवाल पुत्र स्प्लेंडर अग्रवाल निवासी ट्रिपल गार्ड आईटी पार्क थाना राजपुर उम्र 45 वर्ष,और विनय गुप्ता निवासी निरवाना गुड़गांव फंसे हुए थे और वो दोनों घायल हैैं। चीता पुलिसकर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए रस्सी  के सहारे पानी के तेज बहाव में जाकर दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर रस्सियों में लपेटकर सुरक्षित सड़क पर पहुंचाया एवं तत्काल 108 के माध्यम से दोनों घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाई गई । मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस को इस कार्य में सहयोग किया गया तथा चीता पुलिसकर्मियों के साहस, हिम्मत, ...

विकासनगर में गदेरा उफनाया पर एक शव किया बरामद

Image
 देहरादून – राज्य भर में विगत दो दिनों में बारिश ने अपना भीषण रूप दिखाया है, जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है, अनेको घटनाये देखने मे आ रही है जिसमें एस डी आर एफ टीम जी जान से बचाव एवं राहत कार्यो में जुटी हुई है, ऐसी एक घटना आज शुक्रवार जिसमे आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा सहसपुर जाखन में कुछ मकानों में पानी भरने की सूचना  एस डी आर एफ  को दी गयी। जिस पर पोस्ट ऋषिकेश से डीप डाइविंग टीम हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर अपनी  रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिसके पश्चात एस एच ओ विकासनगर द्वारा अवगत कराया गया कि तोली, भूड़ विकासनगर में गदेरे में पानी बढ़ने से एक व्यक्ति मलवे में दब गया हैै। जबकि उस क्षेत्र में 3-4 परिवार रहते है। जिन्हें भी खतरा बना हुआ है। जिस पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम तत्काल मोके पर पहुँची तथा रेस्क्यू टीम द्वारा मलवे में सर्चिंग करते हुए एक व्यक्ति दर्शन सिंह s/o स्वर्गीय  मोहर सिंह उम्र 60 वर्ष पता -ग्राम तोली भूड़ थाना विकासनगर का शव बरामद किया।साथ ही एस डी आर एफ  जवानों द्वारा अत्यधिक साहस का परिचय देते हुए, विषम परिस्थितियों के वाब...

कालसी के हत्यारी गांव में घरों में घुसा बरसाती पानी

Image
कालसी –डी सी आर देहरादून से सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र कालसी में ग्राम जूडो से 08 किमी पहले खड्डा कॉलोनी में घरों में पानी घुस गया है। इस सूचना पर टीम चकराता ग्राम कालसी जूडो के लिए तुरन्त रवाना हुई। परन्तु मार्ग अवरुद्ध होने के कारण जाम का सामना हुआ, यहां एस डी आर एफ टीम को देखकर हत्यारी गांव के प्रधान एवम पटवारी द्वारा गांव में गांववासियों के घरो में मलबा व बरसाती पानी घुसने पर मदद मांगी गई। एय डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा देखा गया गांव में करीब 3-4 परिवार रहते हैं जहाँ बगल में नाला बह रहा है जिससे परिवार को खतरा हो सकता है। गांव में जाने वाला मार्ग टूट गया था। टीम द्वारा मार्ग बना कर बमुश्किल ग्रामीणों तक पहुंचा गया। गांव में दो मकान मलबे में दब गए थे व अन्य घरों में बरसाती पानी घुस आया था। कोई जनहानि नही हुई थी। एस डी आर एफ द्वारा गांव में पहुचकर मानवता का परिचय देते हुए घरों में घुसे पानी को निकालते हुए दो घरो को एतिहातन खाली करवा घरवालों को मय समान सुरक्षित स्थान पर पहुचाया।

खाई में गिरी बाइक दो घायल एस डी आर एफ ने खराब मौसम किया रेस्क्यू

Image
ऋषिकेश – गुरुवार देर रात एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम  प्रभारी सब इंस्पेक्टर कविंदर सजवाण को  थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि  थाने  से कुछ दूर आगे एक गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है।इस सूचना पर रेस्क्यू टीम मय उपकरण, हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर के साथ तुरन्त घटनास्थल पहुंची। मुनिकीरेती थाना से आगे तपोवन की तरफ बाइक सवार 2 व्यक्ति गहरी खाई में गिर गए थे । रात्रि का अंधेरा व खराब मौसम रेस्क्यू कार्य में विघ्न डाल रहे थे। परंतु एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा तमाम मुश्किलातों को दरकिनार करते हुए अत्यंत विषम परिस्थितियों में दोनों घायल सौरभ श्रीवास्तव पुत्र डी के श्रीवास्तव उम्र 35 वर्ष आई डी पी एल, रसपाल सैनी पुत्र हरभजन सैनी उम्र 38 वर्ष  निवासी आई डी पी एल ऋषिकेश व्यक्तियों का सकुशल रेसक्यू किया गया व दोनों घायलों को  108 के माध्यम से अस्पताल  पहुंचाया गया ।रेस्क्यू टीम ऋषिकेश से Hc सुरेश तोमर द्वारा बताया गया कि इस घटना में दो बाइक सवार जो सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर  गए थे।

इलेक्शन मोड पर मुख्यमंत्री धामी “आप ” की फ्री बिजली की कट फिक्स्ड चार्ज तीन माह तक माफ

Image
 देहरादून –  उत्तराखंड मैं अगले साल चुनाव होने हैं और यह सत्र भाजपा सरकार का अंतिम सत्र है और इसके बाद सरकार चुनाव के मोड में चली जाएगी। उत्तराखंड विधानसभा में आहूत मानसून सत्र में भाजपा के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में व भाजपा सरकार के अंतिम सत्र  और अपने पहले सत्र में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन कई घोषणाएं की और जनता को बङी सौगात दी है। वही चुनावी मोड़ पर आए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विद्युत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 03 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इससे काफी लोग लाभान्वित होंगे।  विद्युत बिलों के विलम्ब भुगतान अधिभार पर 03 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी।  परिवहन विभाग के अंतर्गत सेवायान कर में 06 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि के नवीनीकरण पर विलंब शुल्क पर 06 माह लिए छूट प्रदान की जायेगी।शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पर्यावरण मित्रों को रू0 2000 की प्रोत्साहन धनराशि 05 माह तक प्रदान की जायेगी। इससे लगभग  8300 पर्यावरण मित्र लाभान्वित होंगे।  पी०एम० स्वनिधि मे...