Posts

मछली पकडने जाते हुए चट्टान से गिर कर घायल पड़े भैरव को पहुँचाया अस्पताल

Image
पिथौरागढ़ – राज्य में हो रही भारी मानसूनी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार आये दिन आम जनमानस को नदी नालों से दूर रहने हेतु चेतावनी दे रही है। फिर भी लोगों द्वारा इसे गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा हैं और नदी-नालों में डूबने व फंसे होने की घटना रोज सुनने को मिल रही है। इसी क्रम में घटना पिथौरागढ़ के मदकोट क्षेत्रांगत से है। जहां बीती शाम एक व्यक्ति की नदी में फंसे होने की सूचना चौकी मदकोट से अस्कोट में व्यवस्थापित एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम को प्राप्त हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल के लिये प्रस्थान किया और घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति जो नेपाल मूल का है और नदी के दूसरी ओर मछली पकडने जाते समय चट्टान से नीचे गिर कर घायल अवस्था में पड़ा था। रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू आरम्भ किया व भारी वर्षा के बीच अत्यंत कठिन रास्तों पर चलकर रात्री के घनघोर अंधरे तथा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में घायल व्यक्ति तक पहुँचे व घने जंगल में वैकल्पिक मार्ग  से लगभग एक कि.मी. की खड़ी चढ़ाई में उक्त घायल व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से लगातार हो रही भारी बारिश के ब...

बलात्कार का फरार आरोपी कैब चालक गिरफ्तार

Image
 देहरादून  –शनिवार को एक युवती ने पुलिस को सूचना दी की एक लड़का समीर पुत्र सदाकत निवासी श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल ने उसको अपने प्रभाव में ले कर उसका शारीरिक शोषण किया गया तथा उससे ₹1500000 भी ठग लिए गए। इस सूचना पर कोतवाली नगर देहरादून पर मुकदमा अपराध संख्या 352/21 अंतर्गत धारा 376 384 120 बी व 508 आईपीसी कायम पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त समीर पेशे से टैक्सी ड्राइवर है जो अक्सर दिल्ली से देहरादून ओला कैब चलाता है।जिसकी गिरफ्तारी के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के निर्देशन में पुलिस टीमें अभियुक्त को गिरफ्तार करने को लगाई गई थी। आज रविवार को अभियुक्त समीर को कावली रोड से  गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ओला कैब चलाता है जिसमें लड़कियां भी कैब बुक कराने के लिए कॉल करती हैं। फिर मैं उन लड़कियों को कॉल बैक या मैसेज के माध्यम से अपने प्रभाव में लेता हूं तथा उनके साथ दोस्ती कर उनका यूज़ करता हूं तथा उनसे पैसे भी लेता हूं।

देश चैन से सोता है, जब हिम वीर पहरे पर होता है

Image
मसूरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी एकेडमी में 42 सहायक सेनानी (जी.डी.) एवं 11 सहायक सेनानी ( अभियन्ता ) की पासिंग आउट परेड समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी 53 प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें आईटीबीपी जैसे उत्कृष्ट बल में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिसके हिमवीर लद्दाख के कराकोरम पास से अरुणाचल प्रदेश के जेचप ला तक 3488 कि०मी० की अति दुर्गम सीमा की सुरक्षा पूरी मुस्तैदी के साथ कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिकों ने आजादी के बाद हर संघर्ष में अप्रतिम शौर्य का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने बल के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की शहादत के कारण ही आज हम सुरक्षित हैं।सरहद पर खड़े रखवालों को दिल से मेरा सलाम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं एक पूर्व सैनिक के पुत्र हैं। और इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है, 'वीर भोग्या वसुन्धरा'। हमारे आईटीबीपी के हिमवीर हमेशा मातृभूमि की सुरक्षा, अपने ध्येय वाक्य "शौर्य दृढता, कर्म...

ख़िर्सु के नव गांव में भूस्खलन कई बकरियों और गायों की मौत

Image
पौड़ी – श्रीनगर कोतवाली ने एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया कि नवगाँव ख़िरसु ब्लॉक में अत्यधिक वर्षा होने से भूस्खलन होने से आये मलबे की चपेट में एक गौशाला के आने से 51 बकरियां, 04 बैल और 03 गाय दब गई है व एक गाय व एक बछड़ा घायल है।   ये सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम के एच सी दीपक मेहता  तत्काल टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। स्थानीय लोगो द्वारा पूर्व में ही कुछ मृत बकरियों को निकाल लिया गया था, रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए 10 मृत बकरियों को निकाल कर ग्रामीणों के सुपर्द किया। टीम वर्तमान में गाँव मे ही रुकी हुई है । ग्रामीणों के लिए ये पशु मात्रा आय का साधन नही अपितु परिवार के सदस्य जैसे है ,अतः कल प्रातः पुनः सर्चिंग की जाएगी।

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आप का बद्रीनाथ धाम में धरना प्रदर्शन

Image
 चमोली –  देवस्थानम बोर्ड के विरोध और देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा चमोली के जिलाध्यक्ष सूरज कोहली के नेतृत्व में आप पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ धाम में प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि,तीर्थ पुरोहितों के हक हकुकों को देखते हुए  देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग किया जाना चाहिए। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज कोहली ने बीजेपी सरकार पर तीर्थ पुरोहितों के हक को मारने का आरोप लगाते हुए तत्काल आंदोलन पर बैठे पुरोहितों की बात मानने की मांग की। सूरज कोहली ने कहा,देवस्थानम बोर्ड को भंग कर सरकार तीर्थ पुरोहितों की बात माने।इस दौरान आप के युवा नेता भगवती मैंदोली ने कहा कि, आज वो सभी लोग देवस्थानम बोर्ड के विरोध में बद्रीनाथ धाम आए हैं। उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने पिछले साढ़े चार सालों से ,जनता के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा प्रचंड बहुमत की जिस सरकार को जनता के हितों के बारे में  सोचना चाहिए था ,वहीं सरकार तीर्थ पुरोहितों के  हक हकूक धारियों के हक पर जबरन कब्जा जमाना चाहती है। बीजेपी ने जनता को अच्छे दिनों के सपने...

मुम्बई के तीन छात्र गंगा में डूबे, एक का शव SDRF ने किया बरामद

Image
 ऋषिकेश – गंगा में 04 अगस्त को मुनिकीरेति के तपोवन गंगा व्यू होटल के समीप एक युवक व दो युवती डूब गये थे। जिसमें 21 वर्षीय मेल राय पुत्र रोबट डांटे, 21 वर्षीय मधुश्री खुरसांगे पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, 21 वर्षीय अपूर्वा केलकर पुत्री हेमंत केलकर तीनों निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धव नगर, मुंबई, महाराष्ट्र दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। जो नहाते समय नदी के तेज बहाव में डूब गए थे। टीम ने आज तीसरे दिन शुक्रवार देर रात्री को रेस्क्यू टीम प्रभारी SI कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में एक युवती अपूर्वा केलकर का शव गौहरिमाफी रायवाला में गंगा नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। कल शनिवार प्रातः फिर से सर्च अभियान चला कर उन दो छात्रों के शवों की खोजबीन की जायेगी।

राजेन्द्र नाथ माउंट एलब्रुस को फतह करने को चला

Image
देहरादून – एस डी आर एफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को यूरोप महाद्वीप स्थित सबसे ऊंची चोटी, माउंट एलब्रुस को फतह करने के लिए सेनानायक एस डी आर एफ नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया गया। 360 माउंट एक्सप्लोरर मुम्बई द्वारा  09 अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त 2021) को माउंट एलब्रुस पर भारतीय ध्वज फहराना है। राजेन्द्र नाथ के लिए कविता की ये चार पंक्ति “गगनचुम्भी पर्वत शिखरों को छूने चला हूँ,इन नीले आसमानों को चूमने चला हूँ, हाँ आज जोश और उमंग से भरा हूँ, मैं असम्भव को संभव करने चला हूँ"  08 अगस्त को दिल्ली में एक्सपीडिशन टीम की फ्लैग ऑफ सेरेमनी की जाएगी,  जिसके पश्चात ये हवाई मार्ग से यूरोप के लिए रवाना होंगे।पर्वतारोहण मात्र एक अभियान नहीं, बल्कि यह प्राणपोषक, पुरस्कृत और जीवन बदलने वाला अनुभव हो सकता है। यह आम बात नहीं है अपितु इसके लिए अदम्य साहस और कुछ कर गुजरने का जुनून अनिवार्य है। इस रोमांचित स...