Posts

पदोन्नत्तियाँ शीघ्र किये जाने को लेकर शिक्षकों का शिष्टमंडल शीघ्र शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री से वार्ता करेगा

Image
देहरादून – गढ़वाल मंडल के 30% एल टी काउंसिलिंग में सम्मिलित शिक्षकों की आभासी (virtual)बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में शिक्षकों द्वारा 30% पदों पर अभी तक भी पदोन्नतियाँ-समायोजन न किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया।शिक्षकों द्वारा मांग की गयी कि शीघ्र 30% पदों पर पदोन्नत्तियाँ की जाय। बैठक में वक्ताओं द्वारा कहा गया कि 30% पदोन्नति की विज्ञप्ति वर्ष 2019 में निकली थी, लेकिन आज तक भी इस विज्ञप्ति पर पदोन्नतियाँ नहीं की गयी। इन पदोन्नतियाँ में अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा है।सरकार द्वारा समय-समर पर विभागों में पदोन्नत्ति शीघ्र किये जाने को आदेशित किया जाता रहा है। वर्तमान में भी 15 अगस्त तक पदोन्नत्तियाँ  किये जाने के निर्देश हैं।लेकिन पदोन्नति प्रक्रिया को देखकर लगता नहीं कि पदोन्नत्तियाँ समय से हो पायेंगी।    सरकार विभाग द्वारा स0अ0 स्नातक वेतनक्रम के 70% पदो को विषयवार पहले ही सीधी भर्ती के लिये आरक्षित रखा गया है व 30% पदों पर पदोन्नत्तियाँ की जानी है।दोनों प्रकार के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया व पदों की संख्या का निर्धारित कोटा अलग-अलग है।इसलिये जब 30% पदों की जिस विषय की पदोन्नति...

हरदा और गोदियाल ने बजाया चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल

Image
देहरादून – कांग्रेस ने आज चुनाव प्रचार का आगाज हरदा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संयुक्त रुप से किया। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपने आवास ओल्ड़ मसूरी रोड़ पर चुनाव प्रचार अभियान को कांग्रेस का झंड़ारोहण कर ड़ाला जिसमें भारी बारिश के बावजूद सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पहुॅचकर अपनी प्रतिबद्वता भी कांग्रेस के साथ दिखाई। अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने  अगस्त के पहले दिन को अंग्रेजो भारत छोड़ो का उदरण देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को भी उत्तराखण्ड़ छोड़कर जाना होगा उत्तराखण्ड़ की भाजपा लोगों को बाटकर और जुमलेबाजी कर  सत्ता  कबजाई हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यहा पहुंच कर यह साबित कर दिया है कि अब भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गये है। भाजपा ने अपने शासन में 3 मुख्यमंत्री देने का कीर्तिमान बनाया है। उन्होने कहा कि अन्तिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक हरीश रावत  के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास की किरण पहुॅचाई थी, उनके द्वारा कि गई कई योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद किया पूर...

डाकघर गैरसैण में हुई 32 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Image
 चमोली —  पोस्ट मास्टर हिमांशु नेगी द्वारा थाना गैरसैण पुलिस को सूचना दी कि पोस्ट ऑफिस गैरसैण में 10 जुलाई 21 की रात किसी अज्ञात चोर ने ताला व दरवाजा तोड कर पोस्ट ऑफिस में जमा लगभग 32 लाख रुपए नगद व अन्य सामान चोरी कर लिया है। थाना गैरसैंण में मु.अ.सं. 20/21 धारा 457/380/427 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कर घटना का खुलासा करने को अलग-अलग टीमें बनाकर जांच प्रारम्भ की गयी। घटना के खुलासे के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा, आसपास के लोगो एवं पूर्व में प्रकाश मे आये अभियुक्तों, बाहरी व्यक्तियों से पूछताछ एवं मोबाईल विश्लेषण की गयी, सरहदी जनपदों के थानों की पुलिस को भी घटना के सम्बन्ध मे सूचित किया गया।    जांच के दौरान सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की चौखुटिया का रहने वाला एक व्यक्ति काफी ज्यादा पैसे खर्च कर रहा है, जिसके आधार पर छानबीन से मुखबिर के माध्यम से ज्ञात हुया कि कैलाश नाम का एक व्यक्ति गैरसैण डाकघर में हुयी चोरी में शामिल था तथा चोरी के पैसों से काशीपुर कुण्डेश्वरी क्षेत्र में मकान खरीदने गया है।इस सूचना के उपरान्त एसटीएफ हल्द्वानी टीम एवं थानाध्यक्ष...

पांच स्कूटीयों सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Image
 देहरादून –शिकायतकर्ता हर्षित कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश चंद गुप्ता निवासी दिलाराम बाजार ने चौकी नालापानी में सूचना दर्ज कराई थी कि उनकी स्कूटी Uk 07 AM 4039 घर के बाहर से कोई चोरी करके ले गया है।सूचना पर थाना डालनवाला में अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमे के खुलासे के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक डालनवाला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।  टीम प्रभारी चौकी प्रभारी नालापानी दिनेश कुमार को बनाया गया,  पुलिस टीम द्वारा  पता करते हुए  घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए। दिलाराम बाजार से घंटाघर तक के विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी कैमरे चैक करने के पश्चात सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस टीम को घटना करने में प्रयुक्त स्कूटी UK07DH7392 के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।  जिस पर पुलिस टीम द्वारा उस स्कूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उस स्कूटी के साथ एक युवक अभिषेक पुत्र विनोद शर्मा निवासी सत्तू वाली घाटी गांधीग्राम को कांवली रोड से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि प्रतीक कुमार पुत्र रव...

नाबालिग से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
 चमोली – राजस्व क्षेत्र डूंगरी तहसील थराली में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 5 /21 धारा 376 ,511 भारतीय दंड विधान एवं 67a आईटी एक्ट व 3/4 पोक्सो अधिनियम जिसकी विवेचना राजस्व पुलिस से जनपद पुलिस कोतवाली चमोली को जांच को मिली। महेश लखेडा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली के सुपुर्द की गयी।कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा  वान्छित अभियुक्त अनिल सिंह गुसाईं पुत्र उमेद सिंह गुसाईं, निवासी –देवराड़ा तहसील थराली को कल  30 जुलाई 21 को निकट हिलेरी पार्क नंदप्रयाग से गिरफ्तार किया गया।                      

द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना पेंशन आठ से बढ़ाकर दस हजार दी जाएगी

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 127 ईको बटालियन, गढ़ी कैंट में अपर महानिदेशक प्रादेशिक सेना जनरल गुलाब सिंह रावत द्वारा प्रदान की गई कोविड राहत सामग्री का फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए इस कोविड राहत सामग्री का प्रबंध 127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स द्वारा विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से की गई।  कोविड राहत सामग्री के तहत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, सेनिटाइजर, एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  हमारी सेना का अदम्य साहस एवं वीरता का इतिहास रहा है। अपने सैनिकों की वजह से ही हम चैन की नींद सोते हैं। कोविड के समय में भी सेना ने अनेक प्रकार से सेवाएं प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन को अब प्रतिमाह पेंशन  8 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए दी जाएगी।  एन.डी.ए एवं सी.डी.एस  परीक्षा पास करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी को साक्षा...

उक्रांद के विचारक स्व० उनियाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Image
देहरादून :- उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता, राज्यान्दोलनकारी, विचारक स्व० वेद उनियाल की 5 वीं पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। स्व० वेद उनियाल को श्रद्धांजलि देते हुये वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्षों, एवं विचारों पर याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वेद उनियाल वैचारिक संस्था थे। उनका संघर्षो का जीवन रहा। छात्र जीवन से जन आंदोलनों के संवाहक रहे। वामपंथी विचारधारा से क्षेत्रीयता के आंदोलनों में अग्रणीय भूमिका निभायी। स्वतंत्र विचारधारा के व्यक्तित्व के धनी स्व० वेद उनियाल को कभी भुलाया नही जा सकता हैं। राज्य आंदोलन में अग्रिम पंक्ति के आंदोलनकारी रणनीतिकार रहे। तात्कालिक सरकारे उनकी बृद्धिमता एवम आंदोलन की धार को तेज करने की रणनीति से वाकिफ थे व खुफिया तंत्र हमेशा उनके पीछे रहती थी। विशुद्ध राजनीति उन्होंने करी। अपने जीवन मे अवसरवादी राजनीति से दूर रहे। जबकि उनके पास कई मौके छात्र जीवन से उक्रांद के पड़े पदों में रहते हुये मिले। लेकिन अपने सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नही किया। पहाड़ के गांधी स्व० इंद्रमणि बड़ोनी के साथ काम किया। स्व० बडोनी उनकी दक्षता के काय...