Posts

डाॅ आर राजेश कुमार बने दूूूूूून के नये जिलाधिकारी

Image
 देहरादून – दूूूूूून के नये जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार 2007 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं तथा मूलतः तमिलनाडू के रहने वाले है सिविल सर्विसेज से पूर्व वेटनरी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। इससे पूर्व वे उत्तरकाशी  एवं पिथौरागढ में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी के पद कार्य कर चुके है। वर्तमान में शासन स्तर कई अहम पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं। जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना उपरान्त पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन कर  मुख्यमंत्री  के कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिये जाने की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ करने के साथ ही मानसून के दौरान आईआरएस सिस्टम को अलर्ट रख कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के चकराता, त्यूनी, कालसी जैसे दुर्गम स्थलों पर खाद्यान का संकट न हो इसके लिए गोदामों में खाद्...

राहत बचाव कार्य में जुटे आप कार्यकर्ता और यूथ फाउंडेशन,गांव गांव पहुंचकर कर रहे मदद

Image
उत्तरकाशी– पहाडों में लगातार हो रही भारी बारिश से जहां जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं उत्तरकाशी में बीती रात सिरोर गांव मे बादल फटने से आई दैवीय आपदा से कई रास्ते टूट गए हैं ,और ग्रामीणों का मुख्य धारा से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की युवा ब्रिगेड ने मोर्चा संभालते हुए आपदाग्रस्त इलाकें में रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए उन टूटे रास्तों को बनाने का और घरों के अंदर घुसे मलबे को साफ करने का काम किया,जो दैवीय आपदा की जद में आए थे। आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल ने सभी आप के युवा और कर्मठ कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि, सभी युवा कार्यकर्ता मानव धर्म को सर्वोपरि मानते हुए तुंरत राहत बचाव कार्य में जुटें ,जिसके बाद आप की युवा टीम ने कई जगह जाकर जहां रेस्क्यू ऑपरेशन किया ,तो उन घरों में भी मदद करने पहुंचे ,जो लोग आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए। आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल भी उत्तरकाशी दौरे पर निकल चुके हैं ,जो उन सभी गांवों का दौरा करेंगे जहां दैवीय आपदा ने भारी तबाही मचाई है। स्थानीय लोगों ने आज की घटना पर प्रशासन पर कडी नाराजगी जताते हुए बताया कि, बादल फटने के बाद से ...

उत्तरकाशी में आफत की बारिश , बादल फटा ने से तीन की मौत चार लापता

Image
 उत्तरकाशी – राज्य के कई जिलों में जहां अत्यंत भारी वर्षा जारी है ,वहीं उत्तरकाशी जिले के मांडव गांव में बादल फटने से घरों में मलबा घुस आया। बारिश को लेकर मौसम विभाग का अनुमान एक बार फिर सही साबित हुआ। उज्जेली (जिला उत्तरकाशी) में तैनात एसडीआरएफ के टीम प्रभारी , निरीक्षक  जगदम्बा प्रसाद को डीडीएमओ, उत्तरकाशी महोदय द्वारा सूचित कराया गया कि पोस्ट से लगभग 3 की .मी. आगे गंगोरी रोड पर मांडव गांव में नाले से पानी आने पर गांव में कुछ व्यक्ति फंसे है । इस सूचना पर टीम तुरंत घटनास्थल को  रवाना हुई,जहां बादल फटने के कारण घरों में मलबा घुस आया था व दो महिलाओं व एक बच्ची का पता नहीं लग पा रहा था। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर कुछ लोगो को सकुशल बाहर निकाला गया व तीन शवो को मलबे से बाहर निकाला गया । मृत तीनों एक ही परिवार से थे जिनका विवरण निम्न है -माधुरी देवी(उम्र 36) ,  पत्नी, देवानंद भट्ट,ऋतु देवी(उम्र 32),पत्नी  दीपक भट्ट,तृष्वी (उम्र 3) , पुत्री ,दीपक भट्ट।

राज्य में भारी से भारी बारिश की चेतावनी पर एस डी आर एफ की टीम है अलर्ट

Image
 देहरादून – मौसम विभाग द्वारा राज्य में आगामी तीन दिनों तक भारी से भारी वर्षा की चेतावनी दी गयी है। जिसके दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक  रिद्धिम अग्रवाल, एस डी आर एफ के दिशानिर्देशन एवं सेनानायक एस डी आर एफ नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्य में व्यवस्थापित एस डी आर एफ की 28 टीमों को अलर्ट अवस्था मे रखा गया है।  राज्य में एस डी आर एफ की 28 टीमों का व्यवस्थापन निम्न है- देहरादून- में सहस्त्रधारा, चकराता।टिहरी में ढालवाला (ऋषिकेश), टिहरी डैम, ब्यासी(कौड़ियाला)उत्तरकाशी में उजेली, भटवाड़ी, गंगोत्री, बड़कोट, जानकीचट्टी/यमुनोत्री।पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली।चमोली में  गौचर, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, बद्रीनाथ। रुद्रप्रयाग में रतूड़ा, सोनप्रयाग, लिनचोली, श्रीकेदारनाथ। पिथौरागढ़ में पिथौरागढ़, अस्कोट। बागेश्वर में कपकोट। नैनीताल में  नैनी झील, खैरना। अल्मोड़ा में  सरियापानी। ऊधमसिंहनगर में  रुद्रपुर। मानसून काल के दौरान अतिवृष्टि से बाढ़, भूस्खलन, बादल फटना इत्यादि घटनाये होती रहती हैं जिससे जान माल की हानि का भय बना रहता है। किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान ज...

दून उद्योग व्यापार मण्डल का 18+ कोविशील्ड वैक्सीन कैम्प

Image
देहरादून –दून उद्योग व्यापार मण्डल कोविड काल के पश्चात व्यापारी वर्ग को फ्रन्टलाईन वॉरियर मानते हुए जल्द से जल्द व अधिक से अधिक वैक्सीन व्यापारी और उनके परिवार व कर्मचारियों के लिए उपल्ब्ध करवाने को सरकार एवं प्रशासन से लगातार प्रयासरत रहा है। आज रविवार को दून उद्योग व्यापार मण्डल ने 18+ के लिए कोविशील्ड वैक्सीन मोबाईल कैम्प का आयोजन किया गया।   जिसमें सैकडौं की संख्या में व्यापारी वर्ग लाभन्वित हुए। साथ ही यह विचार किया गया कि शीग्र एक मेगा कैम्प का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक आने वाले को वॉकिन रजिस्ट्रेशन करके वैक्सिन लगाई जायेगी। कार्यक्रम् में मुख्यत: संरक्षक अनिल गोयल अध्यक्ष विपिन नागलिया कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल महामंत्री सुनील मैसोंन , डीडी अरोडा , दीपक गुप्ता, रोशन लाल ,कुलभूूषण, बृजलाल  उपाध्यक्ष संतोष नागपाल, सह सचिव रविन्द्र आनन्द, गुरूजिन्द्र , आयूष जैन ज, वरिष्ठ उद्योगपति राकेश ओबराय जी, मोहित भाटिया, मीडिया प्रभारी राजेश बडोनी, विजय कोहली, देवेन्द्र ढल्ला, पीयूष मौर्या, मिथुन रौथांण  व भारी संख्या में व्यापारी वर्ग उपस्थित रहा।

भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए रण के मैदान में उतरी आप

Image
 देहरादून – आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड के हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी के बाद आज, आम आदमी पार्टी ने देहरादून में एक प्रोग्राम के जरिए प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को यूनिक बिजली गारंटी कार्ड की ट्रेनिंग दी । जिसमें आप प्रभारी दिनेश मोहनिया,अध्यक्ष एस एस कलेर,वरिष्ट आप नेता कर्नल कोठियाल,सहप्रभारी राजीव चौधरी समेत पूरे प्रदेश से आए कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान आप प्रभारी,अध्यक्ष,कर्नल कोठियाल समेत कई पदाधिकारियों ने हरिद्वार रोड पर लगभग 350 गाड़ियों को सूबे की 70 विधानसभाओं के लिए रवाना की । इन गाड़ियों में आप के 10000 कार्यकर्ता ,बिजली गारंटी कार्ड समेत कई सामान लेकर अपने अपने विधानसभाओं के लिए रवाना हुए । इस दौरान सड़क पर आप कार्यकर्ताओं की गाड़ियों का  काफी लंबा काफिला अरविंद केजरीवाल की बिजली गारंटी अभियान को लेकर पूरे प्रदेश के लिए निकला। प्रेस वार्ता में आप के यूनिक बिजली गारंटी कार्ड को लेकर आप ने अपनी प्लानिंग को मीडिया के साथ शेयर किया। आप प्रभारी ने बताया ,आप के बिजली योद्धा अरविंद केजरीवाल की चार गारंटी को...

मुख्यमंत्री धामी ने माताओं और नवजात शिशुओं को महालक्ष्मी किट वितरित की

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं/जुङवा बालिकाओं के जन्म पर माता और नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री ने महालक्ष्मी किट दी। पूरे राज्य में समस्त जनपदों के कुल 16929 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का अभियान शुरू किया। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है कि इस अभियान से व्यापक जनजागरूकता आई है। इससे लिंगानुपात मे सुधार भी देखने को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने आस पास देखें तो पाएंगे कि बेटों की बजाय बेटियां माता पिता का अधिक ख्याल रखती हैं। आज जीवन का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहाँ बेटियों ने सफलता न पाई हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना बेटियों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण योजना है।  जल्द...