Posts

ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत हर की पौड़ी से तीन को हुड़दंग करते पकड़ा

Image
हरिद्वार -ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार  को हर की पौड़ी क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया जिन्हें धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत गिरफ्तार कर  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। तथा गंगा घाटों पर गंदगी करते हुए पाए जाने पर 16 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 51/52 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना किया गया।  हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पता साकेत त्यागी पुत्र देवेंद्र त्यागी निवासी मवाना खुर्द जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश, बिट्टू पुत्र सुधीर त्यागी निवासी उत्तर प्रदेश,सहदेव पुत्र मनोज त्यागी निवासी मवाना खुर्द जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक  के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन मर्यादा" के अंतर्गत भविष्य में भी गंगा घाटों पर हुड़दंग, नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी |इसके साथ ही हर की पैड़ी क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर फ्लेक्सी लगाए गए जिन पर गंगा घाटों पर किसी प्रकार के हुड़दंग नशा व गंदगी किए जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।  

पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक वृक्षारोपण जरुरी मुख्यमंत्री

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर एस.डी.आर.एफ बटालियन, जौलीग्रांट में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोक पर्व है। हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है।  इससे मानव जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरुरी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड को वजह से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया। मिशन हौंसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई।स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड कि संस्कृति से जुड़ा पर्व है। हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एस.डी.आर.एफ द्वारा उत्तराखंड में सराहनीय कार्य कार्य किया जा रहा है।प...

सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में पर्यावरणविद् स्व. बहुगुणा के चित्र का अनावरण किया

Image
नई दिल्ली –मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा परिसर में पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में वृक्षारोपण और उनके चित्र का अनावरण किया। इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव बहुगुणा और प्रदीप बहुगुणा को स्मृति चिन्ह और शाॅल भेंट कर सम्मानित किया और उनके परिवार को सम्मान स्वरूप एक लाख का चेक प्रदान किया। सीएम ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि, स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। ऐसी व्यक्तित्व को भारत रत्न से सम्मानित करते हैं, तो देश के बच्चे-बच्चे तक उनका संदेश पहुंचेगा। आज वो शरीर के रूप में हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका जीवन और संदेश हमेशा हमारे साथ रहेगा। वहीं, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि विधानसभा में उन लोगों का चित्र लगा है, जिन्होंने हमारे भारत को भारत बनाने का काम किया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा ने चिपको आंदोलन के जरिए संदेश दिया कि हमें पर्यावरण को बचाना आवश्यक है। पर्यावरविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य ...

अगर कोई कांवडिया हरिद्वार में प्रवेश करता है तो होगा 14 दिन का क्वारनटाईन

Image
 देहरादून – पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा उत्तराखण्ड शासन के निर्णयानुसार कांवड़ मेले को प्रतिबन्धित किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र एवं समस्त जनपदों के प्रभारियो के साथ बैठक की गई।बैठक के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए निम्न महत्त्वपूर्ण निर्देश दिये गयेः-उत्तराखण्ड शासन के निर्णयानुसार कांवड़ मेले को प्रतिबन्धित किया गया है उसके अनुपालन  हेतु एसओपी सम्बन्धित जिलाधिकारियों से मिलकर तैयार कर ली जाए।अगर कोई कांवडिया हरिद्वार में प्रवेश करता है तो उसे 14 दिन के लिए क्वारनटाईन करने का निर्देश जिलाधिकारी हरिद्वार से निकलवाकर, क्वारनटाईन का  स्थान चिन्हित कर लिए जाएं। यदि कोई कांवडिया सडक पर दिखाई दे तो उसे सम्मानपूर्वक आफ् रोड कर बस अथवा अन्य माध्यम से वापस करवाया जाय।जनपदों द्वारा विशेष रूप से हरिद्वार, देहरादून, टिहरी एंव पौडी गढवाल कांवड इन्फोर्समेन्ट टीम का गठन किया जाए जो प्रतिबन्धित कांवड मेले के दौरान पैटोलिंग करते हुए...

हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा मुख्यमंत्री

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रोड, देहरादून स्थित एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में हरेला पर्व पर आयोजित वृक्षदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विधायक  एवं अन्य गणमान्यों को वृक्षारोपण के लिए वृक्ष दिये और लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 जुलाई को  उत्तराखण्ड में हरेला पर्व  मनाया जाता है। प्रकृति के संरक्षण के उद्देश्य से उत्तराखण्ड में हरेला पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हरेला पर्व के अवसर पर सभी को वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना होगा। जुलाई एवं अगस्त माह का समय वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। हमें अपनी परम्पराओं एवं परिवेश को बढ़ावा देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विज्ञान तेजी से प्रगति कर रहा है, वैज्ञानिक प्रगति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमें और तेजी से आगे बढ़ना होगा। नमामि गंगे के तहत इस दिशा में सराहनीय प्रयास हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरणीय सन्तुलन बहुत जरूरी है। व्यापक स्तर...

मुख्यमंत्री ने 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य के नौ जनपदों के लिए रवाना किए

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य के 09 जनपदों के लिए रवाना किए। आईसीआईसीआई फाउन्डेशन द्वारा राज्य के ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों के लिए ये 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य सरकार को उपलब्ध करवाए गए हैं। देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में ये आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोविड से लड़ाई में जीत हासिल की जा सकती है। पिछले कुछ समय में कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई है, परंतु अभी भी पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोविड की तीसरी लहर की सम्भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है। हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, आईसीआईसीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष  सौरभ सिंह, आईसीआईसीआई बैंक के  मनीष मेहरोत्रा,  अशोक मिगलानी व अन्य उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री धामी ने लाभार्थियों को दिये आवास के कब्जे के कागजात

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित 240 ई.डब्ल्यू.एस लाभार्थियों को आवास कब्जा स्थानान्तरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 लाभार्थियों को आवास कब्जा प्रदान किया। शेष सभी लाभार्थियों को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा आवास के कब्जे दिये जा रहे हैं। आलयम् आवासीय योजना के तहत ये आवास आमवाला, तरला, सहस्त्रधारा रोड़ में बनाये गये हैं।  मुख्यमंत्री द्वारा जिन लाभार्थियों को आवास का कब्जा दिया गया उनमें  रश्मि पाण्डेय, निताशा सैनी,  रामबती,  संतोष सिंह, इकादशी भट्ट, रेनू, बबीता रावत, सतपाल , शालू,  आरती शामिल हैं।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना से अनेक जरूरतमंद लोगों के अपने घर का सपना पूरा हो रहा है। आर्थिक रूप से गरीबों के लिए लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को मात्र 06 ला...