Posts

जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता करें शासन से जनता को बहुत उम्मीदें होती हैं – मुख्यमंत्री

Image
  देहरादून –मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता की बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार रखा जाय। मुख्यमंत्री के साथ अपर मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल फैनई ,सचिव  अमित नेगी,  शैलेश बगोली,  सौजन्या, अपर सचिव  सोनिका भी मौजूद थे।

हरदा ने धामी कैबिनेट में पास किये संकल्पों पर कसा तंज

Image
 देहरादून –पूर्व सी एम  हरीश रावत  ने भाजपा सरकार के कैबिनेट मीटिंग में पास किये संकल्पों पर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लेम डक  सरकार जिसकी वापसी की सम्भावना न के बराबर हो उसको संकल्पों के स्थान पर विधानसभा सत्र बुलाकर क़ानून बनाने की पहल करनी चाहिए थी, सरकार ने जो छः संकल्प कैबिनेट में लिए है। उनमे से अधिकतर के लिए क़ानून बनाकर पहल की जानी चाहिए थी जिससे आने वाली सरकार के लिए पालन करने में क़ानूनी बाध्यता हो जाती। उन्होंने 22 हजार ख़ाली पदों को भरने को उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वो अपने छः सात माह के कार्यकाल में 22 सौ पद भी भरले तो मैं उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करूँगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के पास अभी तक मात्र 2 हजार पदों के प्रस्ताव पहुँचे है जबकि सरकार 22 हजार भर्तियाँ करने का दावा कर रही है।    अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के पास इतनी परिक्षाए कराने की शमता भी नही है कि वे 22 हजार भर्ती प्रक्रिया की परिक्षाओ को करा सके, यहाँ तक कि लोक सेवा आयोगने तो कई परिक्षाए करा ही नही पाया...

सीएम धामी ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Image
  देहरादून –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर राजपुर रोड स्थित मुखर्जी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ के संस्थापक थे। डॉ. मुखर्जी देश के प्रथम उद्योग मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि डॉ॰ मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। धारा-370 को समाप्त करने की उन्होंने वकालत की। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35A समाप्त कर उनके सपने को साकार किया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, मेयर  सुनील उनियाल गामा, आदि उपस्थित थे।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व बीजापुर सेफ हाऊस में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र  पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट बैठक में लिये गए छ:संकल्प और सात निर्णय

Image
 देहरादून – रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपने मंत्रिमंडल के साथ कैबिनेट की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस नई सरकार के गठन के बाद सचिवालय में पहली कैबिनेट की बैठक में लिये गये 06 संकल्प और 07 निर्णय की जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दिये।  सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन सुनिश्चित करेगी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के अधिक से अधिक इस्तेमाल द्वारा राज्य की जनता को पारदर्शी, संवेदनशील एवं त्वरित सेवाएं प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्प हैं।सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित है, इससे जहाँ एक ओर युवाओं को शासकीय सेवाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर युवाओं को उद्यमी बनाने हेतु स्वरोजगार के अवसर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी।वैश्विक महामारी कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजनमानस की सुविधा हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ किये जाने हेतु सरकार संकल्पित है। आम जनमानस की सुविधा के लिए विशेष रूप से सभी जनपदों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ...

रतूड़ा के पास कार नदी में गिरी चार घायल

Image
 रुद्रप्रयाग – सोमवार सुबह 9:20 पर कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा बताया गया की एक वाहन रतूड़ा के निकट खाई में गिर गया है। इस सूचना पर एसडीआरएफ  की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों  घायलों को खाई से सकुशल निकाला गया तथा जिला पुलिस के माध्यम से 108 एंबुलेंस में घायलों को चिकित्सालय रवाना किया ।

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री

Image
  देहरादून – उत्तराखंड को बने लगभग 20 वर्ष बीत चुके हैं और इन 20 वर्षों में दस मुख्यमंत्री हुए जिसमें तीन मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के और आठ मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के हुए। आज रविवार 11वें  मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने  राजभवन परिसर मे आयोजित  सादे कार्यक्रम में  राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने  पुष्कर सिंह धामी को  मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने मंत्रियों  को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत,  बंशीधर भगत,  यशपाल आर्य,  बिशन सिंह चुफाल,  सुबोध उनियाल,  अरविंद पाडेय,  गणेश जोशी,  धन सिंह रावत, रेखा आर्य,  और स्वामी यतीश्वरानंद को  मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी  मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरका...

युवती की हत्या कर शव को छुपाने वाले बाप बेटा को किया गिरफ्तार

Image
 देहरादून – राजपुर थाने में हलधर मुखर्जी निवासी क्वार्टर नम्बर 04-2 छोरा अस्पताल , बहला पुलिस स्टेशन अंडाल वर्थमन, पश्चिम बंगाल ने एक शिकायती प्रार्थना दिया गया, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया था कि उसकी पुत्री निवेदिता मुखर्जी की हत्या अंकित चौधरी द्वारा की गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 136/21 धारा 302, 201 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया      विवेचना के दौरान 26. जून 21 को अभियुक्त अंकित कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया व मृतका निवेदिता मुखर्जी का शव किमाड़ी के जंगलों से बरामद किया गया।अभियुक्त अंकित चौधरी के बयानों के आधार पर विवेचना में अनुज नारंग, चंद्रप्रकाश नारंग का भी घटना में शामिल होना प्रकाश में आया। उक्त क्रम मे आज सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त अनुज नारंग पुत्र चंद्रप्रकाश नारंग निवासी नारंग स्वीट्स ऑपोजिट कलेक्ट्रेट थाना सदर बाजार दिल्ली रोड सहारनपुर उम्र 27 वर्ष,  चंद्रप्रकाश नारंग पुत्र देशराज नारंग निवासी उपरोक्त उम्र 54 वर्ष को घटना में प्रयुक्त i20 कार नंबर up11AZ 0861के साथ गिरफ्तार क...