Posts

युवती की हत्या कर शव को छुपाने वाले बाप बेटा को किया गिरफ्तार

Image
 देहरादून – राजपुर थाने में हलधर मुखर्जी निवासी क्वार्टर नम्बर 04-2 छोरा अस्पताल , बहला पुलिस स्टेशन अंडाल वर्थमन, पश्चिम बंगाल ने एक शिकायती प्रार्थना दिया गया, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया था कि उसकी पुत्री निवेदिता मुखर्जी की हत्या अंकित चौधरी द्वारा की गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 136/21 धारा 302, 201 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया      विवेचना के दौरान 26. जून 21 को अभियुक्त अंकित कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया व मृतका निवेदिता मुखर्जी का शव किमाड़ी के जंगलों से बरामद किया गया।अभियुक्त अंकित चौधरी के बयानों के आधार पर विवेचना में अनुज नारंग, चंद्रप्रकाश नारंग का भी घटना में शामिल होना प्रकाश में आया। उक्त क्रम मे आज सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त अनुज नारंग पुत्र चंद्रप्रकाश नारंग निवासी नारंग स्वीट्स ऑपोजिट कलेक्ट्रेट थाना सदर बाजार दिल्ली रोड सहारनपुर उम्र 27 वर्ष,  चंद्रप्रकाश नारंग पुत्र देशराज नारंग निवासी उपरोक्त उम्र 54 वर्ष को घटना में प्रयुक्त i20 कार नंबर up11AZ 0861के साथ गिरफ्तार क...

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वीं मुख्यमंत्री

Image
 देहरादून - पुष्कर सिंह धामी बने प्रदेश के 11 में मुख्यमंत्री विधायक मंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें चुना गया। दल की बैठक में पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तीरथ सिंह रावत केंद्रीय प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे। पुष्कर सिंह धामी के पिता का नाम: शेर सिंह धामी जन्म तिथि16 सितम्बर, 1975 जन्म स्थान:कनालीछीना, पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड कर्म स्थान:खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड शिक्षा:स्नानकोत्तर (मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबध), एल.एल.बी.विवाह:28 जनवरी, 2011पत्नी: गीता धामी पुष्कर सिंह धामी का व्यवसाय कृषि हैंं।सामाजिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु - 33 वर्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (1० वर्ष), कार्य क्षेत्र - उत्तर प्रदेश (लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर (अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्ता) उनका राजनीतिक जीवन प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड (2001-2002) उपाध्यक्ष, राज्...

फेफड़ों के लिए ज्यादा घातक है कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट- निदेशक एम्स रवि कांत फेफड़ों के लिए ज्यादा घातक है कोरोना का ’डेल्टा प्लस वेरिएंट’

Image
 ऋषिकेश–एम्स संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. दीप ज्योति कलिता का कहना है कि कोरोना एक आरएनए वायरस है। आरएनए वायरस की पहचान है कि यह बार-बार उत्परिवर्तित होकर अपना रूप बदलता है। अभी तक कोरोना के अल्फा, बीटा, डेल्टा और  डेल्टा प्लस आदि रूपों की पहचान हो चुकी है। डाॅ. कलिता ने बताया कि डेल्टा प्लस वेरिएंट निचली श्वसन प्रणाली में फेफड़ों की म्यूकोसल कोशिकाओं के लिए घातक हो सकता है।कोविड गाइडलाइन के पालन को लेकर यदि लोग अब भी लापरवाह बने रहेतो कोरोना का ’डेल्टा वेरिएंट’ तीसरी लहर का कारण बन सकता है। इन हालातों में तीसरी लहर के खतरे को कम करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश ने नागरिकों को कोविड नियमों का पालन गंभीरता से सुनिश्चित करने की सलाह दी है।    निदेशक एम्स पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि तीसरी लहर डेल्टा प्लस वेरिएंट के कारण आएगी, यह कहना अभी संभव नहीं है। गत माह एम्स ऋषिकेश द्वारा आईसीएमआर को भेजे गए कोविड के 15 सैंपलों में से एक में भी डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। इन सैंपलों को रेन्डम के आधार पर एक...

पांच वर्षीय नाबालिग से बलात्कार और निर्मम हत्या करने वाला गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  रूपा पासवान ने कोतवाली में तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री काल्पनिक नाम (आरजू) उम्र 05 वर्ष  28.जून 21 को दोपहर से घर से बिना बताये चली गयी है। जिस पर तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राहुल कापड़ी चौकी  प्रभारी लक्ष्मण चौक के सुपुर्द की गयी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रराम्भ की गयी। विवेचना के समय  सही सूचना नही देने पर पुलिस को बालिका की तलाश में अथक प्रयास करना पडा। वादिनी से विस्तृत पुछताछ करने पर घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त होने के उपरान्त बालिका के व्यपहरण वाले स्थान के आस-पास व सम्पूर्ण गोविन्दगढ क्षेत्र में बालिका के गुमशुदा होने के पम्पलेट चस्पा किये गये तथा सी0सी0टी0वी0 फुटेज चैक की गयी। सी0सी0टी0वी0 फुटेज को चैक करने पर अपहर्ता के खेलने के स्थान से थोडा आगे मुख्य मार्ग पर लगे सी0सी0टी0वी0 फुटेज में अपर्हत बालिका को एक युवक अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। सी0सी0टी0वी0 फुटेज में प्राप्त युवक की फोटो को स्थानीय लोगो को दिखाते हुये मुखबिरों को लगाय गया तथा युवक के द्वारा बालिका को ले जाने वाले मार्...

आंदोलनकारियों के हक की लडाई आखिरी सांस तक लडेंगे -आप

Image
  देहरादून – उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी नेता रवीन्द्र जुगरान समेत कई आप पदाधिकारी कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे,जहां उन्होंने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। इसके बाद सभी आप कार्यकर्ताओं ने शहीद के परिजनों और आंदोलनकारियों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। आप नेता,रविंद्र जुगरान ने कहा, आंदोलनकारियों की शहादत के बाद इस राज्य का गठन हुआ। हजारों लोग इस राज्य की मांग के लिए जेल तक गए। लेकिन आज उनको दिए अधिकार और आरक्षण पर मौजूदा सरकार गंभीर नहीं है उन्होंने कहा,  जिन आंदोलनकारियों को आरक्षण के तहत अलग अलग विभागों में नौकरी दी गई थी कोर्ट ने उस आरक्षण  पर रोक लगाने  का फैसला लिया और इस सरकार ने स्टे लेने की जगह या कानून बनाने की जगह सभी विभागों को आंदोलनकारियों को हटाने के फरमान जारी कर दिए। जो सीधे तौर पर उन शहीदों और  आंदोलनकारी का अपमान है जिनकी बदौलत राज्य निर्माण का सपना साकार हुआ । रविंद्र जुगरान ने कहा,आप किसी भी कीमत पर आंदोलनकारियों के हक को नहीं मरने देगी।उन्होंने कहा क...

जौलीग्रांट एयरपोर्ट का एयरफील्ड जोन पक्षी, जानवरों अथवा अन्य किसी भी प्रकार की बाधाओं से मुक्त होना चाहिए

Image
 देहरादून –  एयरपोर्ट एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की वर्चुअल माध्यम से  बैठक आयोजित की गई।  बैठक में जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, एयरपोर्ट अथॉरिटी जौलीग्रांट, वन विभाग,एस डी एम डोईवाला, नगरपालिका परिषद डोईवाला,  एयरपोर्ट ट्रेफिक कंट्रोल के अधिकारियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के एयरफील्ड एरिया को अधिक सुरक्षित बनाने के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया गया और अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए गए।  एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा अवगत कराया गया कि एयरपोर्ट के पूरे एयरफील्ड जोन को पक्षी, जानवरों अथवा अन्य किसी भी प्रकार की बाधाओं से मुक्त होना चाहिए ताकि वायुयानों को टेक ऑन और टेक ऑफ के समय किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।  जिलाधिकारी ने इस संबंध में नगरपालिका परिषद तथा उप जिलाधिकारी डोईवाला को निर्देशित किया कि हवाई अड्डे की परिधि से 15 किलोमीटर बाहर डंपिंग जोन बनाने को जमीन चयन करते हुए इसको बनाने की प्रक्रिया तेजी से पूरा करें। साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका डोईवाला को निर्देशित किया कि जल संस्...

सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों का भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा -ssp

Image
 देहरादून –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय देहरादून में माह जून में जनपद देहरादून से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी,कर्मचारी के लिए आयोजित विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके अच्छे स्वास्थय व दीर्घ आयु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी,कर्मचारी का विवरण निम्नवत् है। बोधपाल वर्मा ,निरीक्षक तकनीकी,सेवा काल कुल 29 वर्ष ,11 माह ,10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा रिजनल पीएमटी वर्कशॉप लखनऊ ,रिजनल पीएमटी वर्कशॉप आगरा, रिजनल पीएमटी वर्कशॉप सीतापुर ,पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।मोहन लाल निराला , उपनिरीक्षक एलआईयू, सेवा काल कुल 39 वर्ष ,10 माह ,14 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौड़ी गढवाल,जनपद चमोली,जनपद देहरादून,जनपद चमोली ,जनपद देहरादून,जनपद उत्तरकाशी,जनपद पौड़ी गढ़वाल, जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी। गोप...