Posts

पांच वर्षीय नाबालिग से बलात्कार और निर्मम हत्या करने वाला गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  रूपा पासवान ने कोतवाली में तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री काल्पनिक नाम (आरजू) उम्र 05 वर्ष  28.जून 21 को दोपहर से घर से बिना बताये चली गयी है। जिस पर तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राहुल कापड़ी चौकी  प्रभारी लक्ष्मण चौक के सुपुर्द की गयी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रराम्भ की गयी। विवेचना के समय  सही सूचना नही देने पर पुलिस को बालिका की तलाश में अथक प्रयास करना पडा। वादिनी से विस्तृत पुछताछ करने पर घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त होने के उपरान्त बालिका के व्यपहरण वाले स्थान के आस-पास व सम्पूर्ण गोविन्दगढ क्षेत्र में बालिका के गुमशुदा होने के पम्पलेट चस्पा किये गये तथा सी0सी0टी0वी0 फुटेज चैक की गयी। सी0सी0टी0वी0 फुटेज को चैक करने पर अपहर्ता के खेलने के स्थान से थोडा आगे मुख्य मार्ग पर लगे सी0सी0टी0वी0 फुटेज में अपर्हत बालिका को एक युवक अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। सी0सी0टी0वी0 फुटेज में प्राप्त युवक की फोटो को स्थानीय लोगो को दिखाते हुये मुखबिरों को लगाय गया तथा युवक के द्वारा बालिका को ले जाने वाले मार्...

आंदोलनकारियों के हक की लडाई आखिरी सांस तक लडेंगे -आप

Image
  देहरादून – उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी नेता रवीन्द्र जुगरान समेत कई आप पदाधिकारी कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे,जहां उन्होंने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। इसके बाद सभी आप कार्यकर्ताओं ने शहीद के परिजनों और आंदोलनकारियों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। आप नेता,रविंद्र जुगरान ने कहा, आंदोलनकारियों की शहादत के बाद इस राज्य का गठन हुआ। हजारों लोग इस राज्य की मांग के लिए जेल तक गए। लेकिन आज उनको दिए अधिकार और आरक्षण पर मौजूदा सरकार गंभीर नहीं है उन्होंने कहा,  जिन आंदोलनकारियों को आरक्षण के तहत अलग अलग विभागों में नौकरी दी गई थी कोर्ट ने उस आरक्षण  पर रोक लगाने  का फैसला लिया और इस सरकार ने स्टे लेने की जगह या कानून बनाने की जगह सभी विभागों को आंदोलनकारियों को हटाने के फरमान जारी कर दिए। जो सीधे तौर पर उन शहीदों और  आंदोलनकारी का अपमान है जिनकी बदौलत राज्य निर्माण का सपना साकार हुआ । रविंद्र जुगरान ने कहा,आप किसी भी कीमत पर आंदोलनकारियों के हक को नहीं मरने देगी।उन्होंने कहा क...

जौलीग्रांट एयरपोर्ट का एयरफील्ड जोन पक्षी, जानवरों अथवा अन्य किसी भी प्रकार की बाधाओं से मुक्त होना चाहिए

Image
 देहरादून –  एयरपोर्ट एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की वर्चुअल माध्यम से  बैठक आयोजित की गई।  बैठक में जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, एयरपोर्ट अथॉरिटी जौलीग्रांट, वन विभाग,एस डी एम डोईवाला, नगरपालिका परिषद डोईवाला,  एयरपोर्ट ट्रेफिक कंट्रोल के अधिकारियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के एयरफील्ड एरिया को अधिक सुरक्षित बनाने के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया गया और अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए गए।  एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा अवगत कराया गया कि एयरपोर्ट के पूरे एयरफील्ड जोन को पक्षी, जानवरों अथवा अन्य किसी भी प्रकार की बाधाओं से मुक्त होना चाहिए ताकि वायुयानों को टेक ऑन और टेक ऑफ के समय किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।  जिलाधिकारी ने इस संबंध में नगरपालिका परिषद तथा उप जिलाधिकारी डोईवाला को निर्देशित किया कि हवाई अड्डे की परिधि से 15 किलोमीटर बाहर डंपिंग जोन बनाने को जमीन चयन करते हुए इसको बनाने की प्रक्रिया तेजी से पूरा करें। साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका डोईवाला को निर्देशित किया कि जल संस्...

सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों का भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा -ssp

Image
 देहरादून –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय देहरादून में माह जून में जनपद देहरादून से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी,कर्मचारी के लिए आयोजित विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके अच्छे स्वास्थय व दीर्घ आयु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी,कर्मचारी का विवरण निम्नवत् है। बोधपाल वर्मा ,निरीक्षक तकनीकी,सेवा काल कुल 29 वर्ष ,11 माह ,10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा रिजनल पीएमटी वर्कशॉप लखनऊ ,रिजनल पीएमटी वर्कशॉप आगरा, रिजनल पीएमटी वर्कशॉप सीतापुर ,पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।मोहन लाल निराला , उपनिरीक्षक एलआईयू, सेवा काल कुल 39 वर्ष ,10 माह ,14 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौड़ी गढवाल,जनपद चमोली,जनपद देहरादून,जनपद चमोली ,जनपद देहरादून,जनपद उत्तरकाशी,जनपद पौड़ी गढ़वाल, जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी। गोप...

नर्सिंग भर्ती में सोशल मीडिया पर चल रहे ऑडियो की जांच होनी चाहिए - सिसोदिया

Image
 देहरादून – आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाक़ात की और उन्हें नर्सिंग भर्ती के मामले में सोशल मीडिया पर चल रही दो महिलाओ की बातचीत के ऑडियो की जांच करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उमा सिसोदिया ने कहा की जिस तरह से इस ऑडियो में नौकरी दिलाने के लिए लाखों रूपये के लेनदेन की बात कही है उसकी जांच जरूर की जानी चाहिए क्योंकि कहीं ना कहीं ये बातचीत भर्ती में एक बड़े घोटाले की और इशारा कर रही है. और इसके तार कहीं ना कहीं बड़े सफ़ेदपोश अधिकारीयों और नेताओं से जुड़े हो सकते है. आप प्रवक्ता ने कहा,पिछले 10 सालों से नर्सिंग भर्ती का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी उम्मीदें थी स्थाई नौकरी मिलेगी लेकिन इस ऑडियो ने उनके उम्मीदों को तोड़ने का काम किया जिसकी जांच होनी बहुत जरूरी है ।इस अवसर पर उमा सिसोदिया ,विपिन खन्ना समेत कई लोग मौजूद थे ।

अब की बार भाजपा होगी 60 के पार: कौशिक

Image
रामनगर – भाजपा की रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय चिन्तन शिविर में 2022 के चुनाव को लेकर गहन रणनीति और चर्चा की गई और पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी  के 2022 के चुनाव में 2017 से बड़ी जीत हासिल करने के लक्ष्य पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार से आजिज आकर जनता ने भाजपा को मौका दिया। हालांकि वह सभी मुद्दे आज भी विधमान है और जनता कांग्रेस से आज भी सवाल कर रही है,लेकिन भाजपा ने न केवल विश्वास जीता बल्कि विकास भी दिया है।    प्रदेश में केंद्र की अनेक योजनाओं को राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है तो राज्य सरकार ने भी अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर डबल इंजन का अहसास कराया है। हम जनता की अपेक्षाओ पर कितने खरे उतरे और अन्य राजनैतिक दलों की क्या स्थिति है इस पर भी वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा मिथक तोड़ने जा रही है। और इस बार 60 से अधिक सीटें भाजपा की झोली में आएगी। रोड मैप पर चर्चा के दौरान तय किया गया कि जुलाई माह में 70 विधानसभा और 252 मंडलों तक स...

मनुष्य शरीर का औसत तापमान 98 डिग्री फारेनहाइट

Image
 ऋषिकेश – एम्स ऋषिकेश की ओर से किए गए चिकित्सा शोध में यह तथ्य सामने आया है कि मनुष्य के शरीर का औसत तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट नहीं बल्कि 98 डिग्री है। इसके अलावा निष्कर्ष में यह भी पाया गया है कि शरीर का तापमान 99.1 डिग्री फारेनहाइट से अधिक होने पर ही बुखार के लक्षण शुरू होते हैं। समीक्षा करने के लिए यह शोध प्री-प्रिंट जर्नल में प्रकाशित किया गया है। सार्वजनिक उपयोग के लिए इसे बाद में मुख्य पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा।व्यक्ति के शरीर का औसत तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट माना जाता है। यह तापमान यदि इससे अधिक हो जाए तो मेडिकल भाषा में इसे बुखार आना कहते हैं। लेकिन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश द्वारा हाल ही में किए गए एक शोध से पता चला है कि व्यक्ति के शरीर का औसत तापमान 98.6 डिग्री नहीं बल्कि 98 डिग्री फारेनहाइट है। सामान्यतौर पर शरीर के तापमान में वृद्धि होने पर उसे बुखार समझ लिया जाता है। जबकि शरीर के कटऑफ तापमान में वृद्धि होने के साथ-साथ कुछ विशेष लक्षणों के उभरने पर ही उसे बुखार समझा जाना चाहिए। इसके साथ ही शरीर का कटऑफ तापमान भी माप की साइट और व्यक्ति के...